Skip to content
14 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल
  • विशेष

महाभारत में भी मिलता है कैलाश महादेव मंदिर का उल्लेख | Kailash Mahadev in Agra

admin 13 December 2021
Kailash-Mahadev-Mandir-Agra
Spread the love

अजय सिंह चौहान || ताज नगरी और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर आगरा में स्थित कैलाश महादेव मंदिर के बारे में बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि यह भगवान शिव का एक बहुत ही दुर्लभ मंदिर है जो दुनिया में और कहीं भी नहीं है। आमतौर पर यहां आने वाले कई भक्तों को मंदिर के गर्भगृह में एक साथ दो शिवलिंगों को देखकर कुछ आश्चर्य तो होता है लेकिन वे फिर भी इसे नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि, कुछ ही लोग दो शिवलिंगों के एक साथ होने की विस्तृत जानकारी ले पाते हैं।

बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि आगरा में एक ऐसा शिवलिंग मंदिर भी है जहां दो शिवलिंग एक साथ स्थापित हैं और उनका संबंध त्रेता युग से जुड़ा हुआ है। इसीलिए यह अन्य शिव मंदिरों की श्रेणी में माना जाने वाला मंदिर नहीं बल्कि एक ऐसा दुर्लभ मंदिर है जिसे भगवान परशुराम और उनके पिता जमदग्नि के द्वारा स्वयं स्थापित किया गया था।

यह मंदिर दुर्लभ इसलिए है क्योंकि इस मंदिर के गर्भगृह में एकसाथ दो शिवलिंग स्थापित है और आज भी बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि आगरा में एक ऐसा शिवलिंग मंदिर भी है जहां दो शिवलिंग एक साथ स्थापित हैं और उनका संबंध त्रेता युग से जुड़ा हुआ है।

अद्भूत और दुर्लभ है आगरा का कैलाश महादेव मंदिर | Kailash Mahadev Mandir Agra

आगरा का पौराणिक इतिहास और युगों-युगों का रहस्य | History of Agra

दरअसल, पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि इस कैलाश महादेव मंदिर में स्थित इन दोनों ही पवित्र शिवलिंगों की स्थापना आज से हजारों साल पहले त्रेता युग में हुई थी। मंदिर में विराजित दोनों ही ज्योतिर्लिंगों को लेकर एक विस्तृत कथा भी है जिसके अनुसार यह माना जाता है कि भगवान परशुराम और उनके पिता ऋषि जमदग्नि के द्वारा स्वयं इन ज्योतिर्लिंगों को स्थापित किया गया था।

भगवान परशुराम के पिता जमदग्नि ऋषि का आश्रम रेणुका धाम भी यहां से पांच से छह किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है। और यह वही रेणुकाधाम आश्रम है जिसका उल्लेख श्रीमद्भागवत गीता में भी वर्णित है। कैलाश महादेव का यह मंदिर आगरा शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर यमुना नदी की तलहटी में बसे कैलाश सिकंदरा क्षेत्र में मौजूद है।

त्रेता युग में स्थापित हुए इन दुलर्भ शिवलिंगों के लिए बनाया गया मंदिर का जिर्णोद्धार समय-समय पर, कई राजाओं के द्वारा करवाया जा चुका है। और इसमें पांडवों के द्वारा भी पूजा-पाठ किया था। इसके अलावा बताया जाता है कि पृथ्वीराज चैहान और वीर शिवाजी ने भी यहां पूजा-अर्चना की थी और मंदिर के रख-रखाव में सहयोग दिया था।

सैकड़ों भक्त जहां प्रतिदिन पूजा अर्चना करने आते हैं, जबकि हर सोमवार को यहां भक्तों की संख्या बढ़ जाती है। श्रावण माह में यहां लाखों लोग जलाभिषेक कर मनौती मांगते हैं। सावन के महिने में विशेष रुद्राभिषेक, ग्रहों की शांति, काल सर्पयोग एवं महामृत्युंज जाप करवाने वाले भक्तों और श्रद्धालुओं की यहां लाइन रहती है।

यहां आने वाले श्रद्धालुओं और भक्तों का मानना है कि सभी की मनोकामनाओं को पूरी करने वाले इस शिवालय में श्रद्धालुओं के कष्ट तो दूर होते ही हैं साथ ही साथ उन्हें अपार खुशियां भी मिलती हैं। भक्तों का मानना है कि मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश करने के बाद ऐसा आभास होता है जैसे एक दम से मानसिक शांति मिल गई हो।

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में स्थित कैलाश मंदिर में बड़ी ही धूमधाम से लगने वाले कैलाश मेले को आगरा के लोग एक पर्व की तरह मनाते हैं। यह मेला हर वर्ष सावन महीने के तीसरे सोमवार को आयोजित किया जाता है। इस विशेष अवसर पर यहां के वातावरण में भगवान शिव की भक्ति की बयार बहती है और आगरा का माहौल बहुत ही हर्षोल्लास भरा रहता है।

About The Author

admin

See author's posts

1,803

Post navigation

Previous: अद्भूत और दुर्लभ है आगरा का कैलाश महादेव मंदिर | Kailash Mahadev Mandir Agra
Next: कश्मीर का रामायण और महाभारतकालीन रहस्यमई इतिहास | History of Kashmir

Related Stories

Solar energy plants in desert of India
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

admin 13 March 2026
World Economic Forum meeting in Davos 2024
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

admin 13 March 2026
Battle between Paundraka and Lord Krishna
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

admin 13 March 2026

Trending News

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 1
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 2
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 3
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026
अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य Retaliation against injustice and unrighteousness is the eternal religion 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

11 March 2026

Total Visitor

092798
Total views : 170208

Recent Posts

  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान
  • अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.