Skip to content
1 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मंदिरों में मदिरा का प्रसाद – सोची समझी शाजिश का शिकार है सनातन

admin 5 January 2022
मंदिरों में मदिरापान का चढ़ावा - एक सोची समझी शाजिश का शिकार हो चुका है सनातन
Spread the love

अजय सिंह चौहन | सनातन धर्म और संस्कृति के अनुसार किसी भी मंदिर में स्थापित देवी या देवता की मूर्ति को मदिरापान करवाये जाने के कोई भी पौराणिक साक्ष्य या प्रमाण उपलब्ध नहीं है। इसलिए सनातन धर्म से संबंधित मंदिरों में हमारे देवी-देवताओं की मूर्तियों को प्रसाद के तौर पर मदिरापान कब, क्यों, किसने और कैसे पिलाना प्रारंभ करवाया या किया यह कहना थोड़ा मुश्किल है।

जबकि आज हमारे देश में ऐसे अनेकों मंदिरों के बारे में देखने को और सूनने को मिल जाता है कि कौन-कौन से मंदिरों में देवी और देवताओं की मूर्तियों को शराब चढ़ाई जाती है। ऐसे मंदिरों के आसपास या फिर स्थानीय स्तर इन कुप्रथाओं के संबंध में कई प्रकार की मनघडंत मान्यताएं भी अपने आप ही उत्पन्न हो चुकी हैं।

जानकार लोगों का मानना है कि किसी भी मंदिर में देवी या देवता की किसी भी मूर्ति को जो मदिरापान करवाया जाता है वह वास्तव में मदिरा नहीं बल्कि सोम रस होना चाहिए। लेकिन, हमारी आस्था पर चोट करने वालों ने इसे सोम रस को ही मदिरा कहना शुरू कर दिया और अब उसी मदिरा को देवी-देवताओं पर भी अर्पित किया लगा है।

इसमें यदि कोई सामान्य सा व्यक्ति भी अपने मन से सोचे कि अगर आप किसी भी मंदिर में जूते या चप्पल पहन कर प्रवेश करने को भी उस पवित्र स्थान का अपमान समझते हैं तो फिर इस प्रकार की कुप्रथा को भला कैसे स्वीकार सकते हैं। किसी भी मंदिर के भीतर प्रवेश करने के बाद कोई भी सच्चा और धर्मनिष्ठ व्यक्ति ना तो वहां पान खाता है और ना बीड़ी या सिगरेट वगैरह का प्रयोग करता है तो फिर उसी मंदिर के भीतर जाकर उस देवी या देवता की मूर्ति को भला शराब कैसे पिला सकता है।

उदाहरण के तौर पर यदि हम ऐसे मंदिरों की बात करें तो उनमें सबसे पहले स्थान पर भगवान भैरोनाथ जी के मंदिर की बात आती है। और भगवान भैरानाथ जी का यह मंदिर फिर चाहे उज्जैन में हो या फिर दिल्ली में, श्रद्धालुओं के कान में भैरो मंदिर या भैरो बाबा का नाम सुनते ही उनके प्रसाद यानी शराब का चित्र बन जाता है। उसी तरह राजस्थान के नागौर जिले में स्थित भुवाल काली मंदिर का भी चित्र उभर आता है। भुवाल काली के इस मंदिर में भी माता को मदिरा का सेवन करवाया जाता है। ठीक इसी तरह का एक अन्य मंदिर जो कवलका माता मंदिर के नाम से उज्जैन के नजदीकी रतलाम जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर सातरुंडा गांव में बताया जाता है। इस मंदिर में भी प्रसाद के रूप में माता को मदिरा चढ़ाई जाती है। यहां कवलका माता के साथ-साथ काल भैरव और काली मां को भी मदिरा पान करवाये जाने की परंपरा है।

उज्जैन में स्थित 24 खंभे वाली माता के मंदिर में तो बकायदा ढोल-नगाड़ों के साथ कलेक्टर के द्वारा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में वर्ष में एक बार माता मंदिर में मदिरा का प्रसाद चढ़ाकर नगर पूजन की शुरुआत की जाती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानिय श्रद्धालु और भक्तगण पूजन और आरती में शामिल होते हैं। और तो और, स्थानिय लोगों में यह मान्यता भी बन चुकी है कि सम्राट विक्रमादित्य जब भी इन देवियों की आराधना करने के लिए आया करते थे तो वे स्वयं अपने हाथों से इन देवियों को मदिरा का सेवन करवाया करते थे। जबकि सच्चाई तो यह है कि उस दौर में मदिरा जैसी कोई चीज ही नहीं होती थी।

यह एक बहुत ही घर्णित और धर्म का नाश करने वाली या धर्म को भ्रष्ट करने वाली एक सोची-समझी शाजिश या कुप्रथा कही जा सकती है। जबकि कोई भी ज्ञाता या जानकार लोग इस विषय पर या इस प्रकार की कुप्रथा पर न तो कुछ कहना चाहते हैं और ना ही आवाज उठाना चाहता हैं। और तो और स्थानीय लोग इसे एक बहुत बड़ा चमत्कार मानते हैं और ऐसी कुप्रथाओं को बढ़ावा देते हुए खुश भी होते हैं।

दरअसल, हमारे वेदों और धर्म से संबंधित अनेकों साहित्य ग्रंथों के अनुसार सोम नाम की एक विशेष वनस्पति होती है। और उस सोम के रस यानी सोम रस की अगर बात की जाय तो यह पेय पदार्थ एक शत-प्रतिशत प्राकृतिक रस होता था जिसे दूध में मिलाकर देवी-देवताओं को सर्वप्रथम देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता था उसी के बाद अन्य लोग इसका सेवन करते थे। इस सोमरस का वर्णन तो हमारे ऋग्वेद में भी मिलता है। वेदों के अनुसार, सोम का संबंध अमरत्व से भी है।

दरअसल, सोम नाम से एक पौधा होता था जो बिना पत्तियों का गहरे बादामी रंग में पाया जाता था। यह पौधा उड़ीसा के महेन्द्र गिरी, राजस्थान के अर्बुद, विंध्याचल, हिमाचल की पहाड़ियों आदि अनेक पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाता था। सोम के रस को दूध में मिलाकर सेवन किया जाता था। हालांकि, वर्तमान में इस पौधे की पहचान करना संभव नहीं हो पाया है। जबकि, कुछ विद्वान मानते हैं कि अफगानिस्तान की पहाड़ियों पर सोम नाम का यह पौधा अब भी पाया जाता है।

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: शाजापुर में भी है महाकालेश्वर का रहस्यमयी मंदिर | Mahakal Temple in Shajapur MP
Next: बहुत बड़ा फर्क है अमरनाथ और मणिमहेश यात्रा में !

Related Stories

Noida Protest Illegal Detention
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

admin 29 April 2026
bharat barand
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

admin 1 April 2026
what nonsense is this - let them say
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

admin 31 March 2026

Trending News

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 1
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 2
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 3
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 4
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • what nonsense is this - let them sayकभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

Recent Posts

  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.