Skip to content
13 July 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • Uncategorized

आखिरी व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही लक्ष्य

admin 3 October 2022
Spread the love

नई दिल्ली क्षेत्र में मदर टेरेसा क्रिसेंट की सेवा बस्ती में सिलाई सेंटर का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डाॅ. जितेन्द्र सिह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कई प्रकार के सेवा कार्य किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि अगर एक महिला को प्रशिक्षण देकर उसे रोजगार के लायक बना दिया जाए तो यह उसके और उसके परिवार के लिए जीवन भर का उपहार है और हमारी पार्टी इसी दिशा में काम कर रही है।

डाॅ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की हर घर में शौचालय बनाने की योजना वास्तव में स्वच्छता के साथ महिला सुरक्षा के साथ उनके सम्मान से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इस सोच ने समाज और देश में एक बड़ा बदलाव ला दिया है और हम सबको ऐसे प्रयास करने चाहिए जिससे हर जरूरतमंद को अपने हुनर को निखार कर अपनी जीविका चलाने का अवसर मिल सके। जन कल्याणकारी योजनाओं का जितना अधिक प्रचार-प्रसार होगा, उतना ही लोगों को उसका लाभ मिलेगा।

श्री सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान गरीब, वंचित, महिला, अनुसूचित जाति एवं जनजाति सहित सभी वर्गों के लोगों के उत्थान के लिए काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि किसी की एक बार मदद करने की बजाय उसे ऐसा प्रशिक्षण दिया जाए जिससे वह भविष्य में अपने दम पर काम कर आत्म निर्भर बन सके।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अब देश से टी.बी. को समाप्त करने का अभियान चलाया है। हम सबको इस दिशा में ठोस काम करना चाहिए और समाज में सभी को पोषक आहार मिल सके। इसके प्रयास करने चाहिए ताकि टी.बी. को देश से पूर्णतया समाप्त किया जा सके।

श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जन कल्याणकारी जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उससे लोगों के जीवन में काफी सुधार एवं बदलाव आया है। इन योजनाओं से लोगों को अपना जीवन बेहतर करने में मदद मिली है और सभी की यह जिम्मेदारी बनती है कि केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करें, जिससे लोगों को इन योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। द

– जगदम्बा सिंह

About The Author

admin

See author's posts

580

Related

Continue Reading

Previous: चुंबकीय शक्तियां ही व्यक्ति को महान एवं अनुकरणीय बनाती हैं…
Next: नारी यदि शक्ति है तो ‘औरत’ और ‘लेडी’ क्या हैं?

Related Stories

Snakes research from Puranas
  • Uncategorized

Research on lifestyle of Snakes from Hindu Puranas

admin 22 March 2025
Mahakal Corridor Ujjain
  • Uncategorized

उज्जैन के रुद्र सरोवर का धार्मिक महत्त्व और आधुनिक दुर्दशा

admin 20 March 2025
Teasing to Girl
  • Uncategorized
  • विशेष

दुष्कर्मों का परिणाम और प्रायश्चित

admin 22 November 2024

Trending News

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ Indian-Polatics-Polaticians and party workers 1
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ

13 July 2025
वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 2
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 4
  • विशेष
  • षड़यंत्र

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 5
  • देश
  • विशेष

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025

Total Visitor

078582
Total views : 143413

Recent Posts

  • पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ
  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved