Skip to content
20 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • Uncategorized

लोक जीवन एवं स्थानीय समस्याएं…

admin 3 August 2023
(Public life and local problems)
Spread the love

आम लोगों के दैनिक जीवन की बात की जाये तो उनमें से अधिकांश लोग बड़ी समस्याओं से (Public life and local problems) परेशान नहीं हैं बल्कि वे छोटी-छोटी समस्याओं से परेशान हैं। आम लोगों का इलाज आसानी से हो जाये, उनके बच्चों की शिक्षा-दीक्षा सस्ती और सुगम तरीके से हो जाये। थाना, ब्लाॅक, तहसील एवं जिला स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाये तो आम लोगों का जीवन बहुत सुगम हो जाये किंतु ये बातें सिर्फ लिखने में अच्छी लगती हैं, किंतु उतनी आसान नहीं हैं जितनी दिखती हैं। अपनी बेटी के अपहरण या गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवाने जो व्यक्ति पुलिस स्टेशन में जाता है, उसका अनुभव वही बता सकता है कि उसे कितना जलील होना पड़ता है। हालांकि, सभी मामलों में ऐसा नहीं होता किंतु होता है, यह सभी को पता है। सरकारी अस्पतालों में जाने पर कितनी आसानी से इलाज हो पाता है इसका तमाम लोगों के तमाम तरह के अनुभव हो सकते हैं, सरकारी स्कूलों में सभी बच्चों का दाखिला यदि ठीक से हो जाये तो आम लोगों का कष्ट काफी हद तक कम हो सकता है किंतु यह सौभाग्य सभी के भाग्य में है कहां?

ट्रेनों में किसी आपात काल स्थिति में यदि आम लोगों को टिकट मिल जाये तो उसे बहुत राहत मिल सकती है किंतु ऐसा हो नहीं पाता है, इस कारण यात्रा के नाम पर लोगों को काफी पैसा बेवजह खर्च करना पड़ता है। दिल्ली जैसे शहर में तो परिवहन व्यवस्था दिन-प्रतिदिन चैपट होती जा रही है। जो बसें शीला दीक्षित के समय ही सड़कों पर चलने के लायक नहीं थीं, वे आज सड़कों पर दौड़ रही हैं। दोपहर के समय बसें इतनी कम हो जाती हैं कि लोगों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। दिल्ली की वर्तमान स्थितियों को देखकर इस बात की कल्पना की जाये कि यदि दिल्ली में मेट्रो नहीं होती तो दिल्ली की क्या स्थिति होती? कुल मिलाकर कहने का आशय यही है कि आम लोगों के दैनिक जीवन की आवश्यकताएं बहुत न्यूनतम हैं किंतु उससे निपटने के लिए दैनिक जीवन में बहुत कष्ट उठाना पड़ता है।

देखने में ये सब काम बहुत छोटे हैं लेकिन सरकारी सिस्टम की वजह से बेहद जटिल हो जाते हैं। सरकार से पचास हजार रुपये प्रति माह वेतन पाने वाला सरकारी कर्मचारी 15 हजार प्रति माह कमाने वाले से रिश्वत मांगने एवं लेने में जरा भी संकोच नहीं करता है। सरकारी बाबुओं के पास लोग गिड़गिडाते रहते हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है किंतु रिश्वत की रकम मिलते ही कागजात से संबंधित सभी जटिलताएं दूर हो जाती हैं। ऐसे सिस्टम में लोक जीवन कैसे सुगम हो पायेगा। अतः, आज आवश्यकता इस बात की है कि स्थानीय स्तर के भ्रष्टाचार पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाये, अन्यथा लोक जीवन यूं ही चलेगा किंतु एक बात तय है कि एक न एक दिन स्थानीय स्तर के भ्रष्ट लोगों को सुधरना ही होगा। अतः, जितनी जल्दी ऐसे लोग सुधर जायें, उतना ही अच्छा होगा।

– जगदम्बा सिंह

About The Author

admin

See author's posts

572

Post navigation

Previous: Polaticians: बिन सत्ता सब सून…
Next: सनातन आध्यात्म ज्ञान का अंश मात्र है Artificial Intelligence

Related Stories

Narendra Modi drinking charanamrit from a spoon
  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • विशेष

शंकराचार्य जी BJP, RSS, VHP का विरोध क्यों करते है?

admin 2 March 2026
Law & Order in India
  • Uncategorized

गुजरात मॉडल तो आज खुद धूल फांक रहा है…

admin 13 February 2026
Swami Avimukteshwaranand Ji at Gorakhpeeth
  • Uncategorized
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • विशेष

गोरक्षपीठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी

admin 27 January 2026

Trending News

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश Happy Sanatani New Year on 19th March 2026 1
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति
  • हिन्दू राष्ट्र

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश

19 March 2026
सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 2
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 3
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 4
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 5
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026

Total Visitor

093348
Total views : 171365

Recent Posts

  • ‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश
  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.