Sunday, June 21, 2026
Homeसमाचारदेशनोएडा सीट पर डॉ. महेश शर्मा को मिला टिकट

नोएडा सीट पर डॉ. महेश शर्मा को मिला टिकट

नोएडा । ऋषि तिवारी | भाजपा ने शनिवार शाम लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में गौतमबुद्ध नगर से तीसरी बार पार्टी ने महेश शर्मा पर भरोसा जताया है। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) सीट पर अनक कागजी नेता भारतीय जनता पार्टी के टिकट की दावेदीर कर रहे थे। भाजपा ने नोएडा से एक बार फिर डॉ. महेश शर्मा को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शह की पहली पसंद नोएडा के दो बार के सांसद डॉ. महेश शर्मा ही है।

उत्तर प्रदेश की 51 सीटों पर नामों की घोषणा –
उत्तर प्रदेश में लोक सभा की 80 सीट हैं। जिसमें 51 लोक सभा सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। डॉ. महेश शर्मा को एक बार फिर से टिकट मिलने पर गौतमबुद्ध नगर की जनता में काफी खुशी की लहर दौड़ गई है। आईएएस बीएन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल के खेमे में सन्नाटा छा गया है। यह दोनों ही पिछले करीब एक साल से लोक सभा चुनाव को लेकर गौतमबुद्ध नगर में टिकट के बड़े दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन, शनिवार देर शाम को मौजूद सांसद डॉ. महेश शर्मा को दोबारा टिकट मिलने की घोषणा से इन दोनों को काफी बड़ा झटका लगा है।

सांसद डॉ. महेश शर्मा का टिकट फाइनल होते ही उनके खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके खेमे के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद डॉ. महेश शर्मा ने पिछले 10 सालों के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा में काफी ज्यादा विकास किया है। इस विकास को देखते हुए भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर डॉ. महेश शर्मा पर भरोसा जताया है।

नोएडा में शुरु हुआ चुनाव –
बीजेपी की तरफ डॉ. महेश शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने के साथ ही नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) लोकसभा सीट पर चुनाव शुरु हो गया है। अगले एक दो दिनों में समाजवादी पार्टी भी नोएडा सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के गठबंधन में नोएडा की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में आई है। गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट बीएपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती की घरेलू सीट रही है। इस कारण बसपा से भी जल्दी ही प्रत्याशी घोषणा हो जाएगी।

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments