Skip to content
1 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • हिन्दू राष्ट्र

वर्ण व्यवस्था की शुरुआत कहाँ से और कैसे हुई?

admin 6 March 2024
वर्ण व्यवस्था की शुरुआत कहाँ से और कैसे हुई?
Spread the love

अजय सिंह चौहान । प्राचीन वर्ण व्यवस्था को जाति का नाम देकर समाज को बांटने का कार्य हो रहा है। जबकि पौराणिक साक्ष्य स्पष्ट बता रहे हैं कि सच कुछ और ही है। क्योंकि पौराणिक साक्ष्य को माने तो पता चलता है कि वर्ण व्यवस्था एक पदवी के समान है।

एक पौराणिक तथ्य के अनुसार सूतजी कहते हैं कि स्वर्भानु नामक एक राजा के पाँच महाबली महात्मा पुत्र उनकी प्रभा नामक पत्नी से उत्पन्न हुए। इनमें सभी अलग-अलग क्षेत्रों में जा बसे और वहां अपने-अपने राज्य स्थापित किए। उनमें सर्वप्रथम गणनायोग्य अर्थात ज्येष्ठ थे नहुष जो आगे चलकर राजा स्वर्भानु के उत्तराधिकारी हुए। नहुष के पुत्र थे पुत्रधर्मा। पुत्रधर्मा के पुत्र थे धर्मवृद्ध। उसके पुत्र हुए परम प्रतापी राजा सुतहोत्र।

राजा सुतहोत्र के तीन अत्यन्त धार्मिक पुत्र हुए जो- काश, शल तथा गृत्समद कहलाए। और इन तीन में से राजा गृत्समद का पुत्र था शुनक। शुनक के पुत्र थे शौनक ऋषि। शौनक ऋषि के विषय में अधिकतर लोगों ने सुना ही होगा। ऋषि शौनक एक संस्कृत व्याकरण तथा तथा ऋग्वेद की छः अनुक्रमणिकाओं के रचयिता ऋषि कहे गए। वे कात्यायन और अश्वलायन के गुरु भी माने जाते हैं।

इसी वंश परंपरा में उत्पन्न संतति अर्थात अपने-अपने कर्मानुसार जैसे कि यदि कोई विद्वान है तो वो ब्राह्मण कहलाए, वीर योद्धा है तो क्षत्रिय कहलाए, व्यापार और गणना आदि में उत्तम है तो वैश्य तथा तथा जो इनमें से किसी में भी उत्तम नहीं है तो वह इनसे कुछ निम्न कार्य करेगा, जैसे अन्य व्यक्तियों की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उन्हें सहयोग देना अथवा सहायक का कार्य करना एवम उससे प्राप्त आय से स्वयं का एवम परिवार का भरण-पोषण आदि करना जैसी व्यवस्था यानी शूद्र में विभक्त हो गए।

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि राजा शल के पुत्र राजा आर्ष्टिषेण हुए जिनका पुत्र था चरन्त। ऋषि शौनक वंश तथा आर्ष्टिषेण वंश में उत्पन्न सन्तति अर्थात संतानें योग्यता के आधार पर ब्राह्मण तथा क्षत्रिय, दोनों ही वर्ण की हैं। राजा सुतहोत्र की वंश परंपरा में जन्में काश के राष्ट्र तथा दीर्घतपा नामक पुत्र हुए, और दीर्घतपा के पुत्र हुए धर्म। धर्म के पुत्र थे- विद्वान् धन्वन्तरि जिन्हें हम भगवान धन्वन्तरि भी बुलाते हैं। विद्वान् राजा धर्म को तपोबल से महान् तेजस्वी धन्वन्तरि पुत्र की प्राप्ति हुई थी।

अर्थात योग्यता एवम शिक्षा अर्थात ज्ञान के आधार पर ही वर्ण व्यवस्था का चलन हुआ और उसी के आधार पर इस एक ही वंश परंपरा में समय-समय पर बदलाव भी होते गए। जैसे कि यदि कोई बालक विद्वान है तो वह ब्राह्मण के कर्म कर सकता है, अथवा यादि कोई बालक ज्ञान तथा युद्ध अथवा व्यापार आदि में सफल नहीं हो पाता है तो वह शूद्र कार्य करेगा। लेकिन यदि इसी कुल में जो वीर है और युद्ध कला में अधिक रुचि लेता है और उसी में निपुण होना चाहता है तो वह क्षत्रिय कहलाएगा। इसी प्रकार से यदि कोई ब्राह्मण का पुत्र भी कुशल युद्ध नीति और युद्ध कौशल जानता है तो वह क्षत्रिय कहलाए और राजा भी हो सकता है।

यहां एक सबसे प्रमुख बात ध्यान देने वाली बात ये है कि उसका वह कुल अर्थात कर्म या जिसमें वह पारंगत है वह मात्र उसी तक सीमित रहता था जब तक वह जीवित है। किंतु यदि उसकी संतान भी उसी के मार्ग पर चलती है तो वह भी उसी वर्ण का कहलाएगा। अर्थात हमारे पुराण कहते हैं कि सही मायने में वर्ण व्यवस्था एक पदवी के समान हैं, न कि आज की जातिगत भेदभाव वाली षड्यंत्रकारी संवैधानिक व्यवस्था।

#dharmwani #AjayChauhan

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: बाजरा- प्राचीन अनाज का आधुनिक महत्त्व
Next: “नौशेरा युद्ध” पर बनेगी फिल्म, टैलिसमैन फिल्म्स को रक्षा मंत्री का समर्थन

Related Stories

Noida Protest Illegal Detention
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

admin 29 April 2026
bharat barand
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

admin 1 April 2026
what nonsense is this - let them say
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

admin 31 March 2026

Trending News

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 1
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 2
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 3
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 4
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • what nonsense is this - let them sayकभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

Recent Posts

  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.