Skip to content
17 May 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • भ्रष्टाचार
  • षड़यंत्र

मुफ्त में कुछ भी पाने की चाहत अभाव या स्वभाव में…

admin 4 September 2022
Spread the love

 

देश में इस बात की चर्चा बेहद जोर-शोर से हो रही है कि मुफ्त में रेवड़ी बांटने की प्रवृत्ति पर रोक नहीं लगी तो भविष्य में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि मुफ्त की रेवड़ी मतदाताओं को फंसाने का एक चारा है। मुफ्त की रेवड़ी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं में जो अंतर है, उसे देशवासियों को समझाने के लिए इस पर व्यापक रूप से बहस एवं चर्चा होनी चाहिए।

देश में पहले से ही अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं हैं, क्या उनका संचालन ठीक तरह से हुआ है, इस बात की भी चर्चा देशवासियों के बीच होनी चाहिए। कई राज्यों में चुनाव आने से पहले तमाम लोग बिना जरूरत के ही ऋण लेना शुरू कर देते हैं, उसके पीछे मंशा यह होती है कि चुनाव से पहले संभवतः ऋण माफी की घोषणा हो जाये। यदि ऐसा होता है तो अति उत्तम अन्यथा ऋण चुकता कर दिया जायेगा। यह सब लिखने का मेरा आशय मात्र इतना ही है कि यह एक प्रवृत्ति बनती जा रही है। यह भी रेवड़ी संस्कृति का ही एक रूप है।

अब सवाल यह उठता है कि यदि कोई व्यक्ति गरीबी या लाचारी में मुफ्त में कुछ पाने की चाहत रखे तो यह उसकी मजबूरी है। उसकी यह चाहत अभाव के कारण है किन्तु जब किसी के स्वभाव में ही यह आ जाये कि मुफ्त में यदि कुछ मिल रहा है तो लेने में हर्ज ही क्या है? उदाहरण के तौर पर राजधानी दिल्ली की बसों में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त है किन्तु यदि वे चाहें तो टिकट ले सकती हैं किन्तु उसका क्या परिणाम है? यह सभी को मालूम है। भारतीय समाज में प्राचीन काल से ही एक कहावत प्रचलित है कि ‘बूंद-बूंद से सागर भरता है’ यानी थोड़े-थोड़े प्रयासों से सरकारी खजाना भर भी सकता है तो खाली भी हो सकता है।

वास्तव में जन कल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के लिए बनी हैं। इनका लाभ यदि सभी को मिलने लगेगा तो व्यवस्था चरमरा जायेगी। अभाव में यदि किसी को मदद की जरूरत हो तो सर्वदृष्टि से उसकी मदद करनी चाहिए किन्तु यदि मदद की चाहत सर्वदृष्टि से संपन्न होते हुए भी स्वभाव में आ जाये तो इससे सचेत होने की आवश्यकता है। इसके दूरगामी परिणाम बहुत भयावह हो सकते हैं।

‘रेवड़ी संस्कृति’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी बहुत चिंचित है और उसने केन्द्र सरकार से इस संदर्भ में सर्वदलीय बैठक बुलाने को भी कहा है। ‘मुफ्त का चंदन, घिस मेरे नंदन’ वाली कहावत बहुत दिनों तक चरितार्थ होने वाली नहीं है। इसके लिए देश के सभी दलों एवं जनता को विचार करना होगा। अभावग्रस्त व्यक्ति को तो उबारा जा सकता है किन्तु स्वभाव से ही अभावग्रस्त व्यक्ति को उबारना मुश्किल ही नहीं बल्कि असंभव है। अतः इस संबंध में विस्तृत रूप से विचार करने की आवश्यकता है। आज नहीं तो कल इस पर विचार करना ही होगा।

– जगदम्बा सिंह

About The Author

admin

See author's posts

666

Related

Continue Reading

Previous: दिनचर्या और स्वस्थ्य भोजन को लेकर क्या कहते हैं शास्त्रों के नियम?
Next: सरकारी अस्पतालों में मशीनें खराब क्यों रहती हैं?

Related Stories

TRUMP VS MODI ON RASHTRVAAD
  • विशेष
  • षड़यंत्र

ट्रंप ने मोदी को दिखाया राष्ट्रवाद का आईना

admin 29 January 2025
Jaisalmer Fort and Aamir Ali
  • विशेष
  • षड़यंत्र

जैसलमेर का तीसरा जोहर और अमीर अली का इतिहास

admin 28 August 2024
Bangladeshi Hindus in danger
  • विशेष
  • षड़यंत्र

हिन्दू इतने अभागे कैसे हो गए. ..?

admin 24 August 2024

Trending News

कन्या के नामकरण को लेकर मनुस्मृति क्या कहती है? What does Manu Smriti say about the names of girls 1

कन्या के नामकरण को लेकर मनुस्मृति क्या कहती है?

9 May 2025
श्रीहरिवंशपुराण में क्या लिखा है? Harivansh Puran 2

श्रीहरिवंशपुराण में क्या लिखा है?

20 April 2025
कोई राजनीतिक दल गाय के पक्ष में नहीं, अब ये स्पष्ट हो गया है  ham vah hain jinakee pahachaan gaatr (shareer) se nahin apitu gotr (gorakshaavrat) se hai 3

कोई राजनीतिक दल गाय के पक्ष में नहीं, अब ये स्पष्ट हो गया है 

16 April 2025
‘MAAsterG’: जानिए क्या है मिशन 800 करोड़? Masterg 4

‘MAAsterG’: जानिए क्या है मिशन 800 करोड़?

13 April 2025
हम वह हैं जिनकी पहचान गात्र (शरीर) से नहीं अपितु गोत्र (गोरक्षाव्रत) से है ham vah hain jinakee pahachaan gaatr (shareer) se nahin apitu gotr (gorakshaavrat) se hai 5

हम वह हैं जिनकी पहचान गात्र (शरीर) से नहीं अपितु गोत्र (गोरक्षाव्रत) से है

30 March 2025

Total Visitor

077496
Total views : 140862

Recent Posts

  • कन्या के नामकरण को लेकर मनुस्मृति क्या कहती है?
  • श्रीहरिवंशपुराण में क्या लिखा है?
  • कोई राजनीतिक दल गाय के पक्ष में नहीं, अब ये स्पष्ट हो गया है 
  • ‘MAAsterG’: जानिए क्या है मिशन 800 करोड़?
  • हम वह हैं जिनकी पहचान गात्र (शरीर) से नहीं अपितु गोत्र (गोरक्षाव्रत) से है

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved