Tuesday, June 16, 2026
Homeभाषा-साहित्यहमारा ज्ञान हमारी हिन्दी है

हमारा ज्ञान हमारी हिन्दी है

हमारा ज्ञान हमारी हिन्दी है

मान हमारा है हिन्दी,
शान हमारी है हिन्दी।

भाषाओं की है जननी,
जान हमारी है हिन्दी।

पहचान हमारी है हिन्दी,
अभिमान हमारा है हिन्दी।

जीवन का है व्याकरण,
अरमान हमारा है हिन्दी।

श्रीराम हमारे है हिन्दी,
घनश्याम हमारे है हिन्दी।

गीता में भी ये समाहित,
भगवान हमारे है हिन्दी।

हर शाम हमारी है हिन्दी,
अंजाम हमारा है हिन्दी।

सब किस्सों का सार है ये,
शुभनाम हमारा है हिन्दी।

ज्ञान हमारी है हिन्दी,
ईमान हमारा है हिन्दी।

तिरंगे में सदा लहराती,
वरदान हमारा है हिन्दी।

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments