Skip to content
1 April 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • टेक्नोलॉजी
  • विशेष

विशाल और अद्भुत आकाशगंगाएं देखकर वैज्ञानिकों के दिमाग हिल गए

admin 30 June 2023
Huge and amazing galaxies in universe in hindi
Spread the love

वैज्ञानिकों का मानना है कि हमारा यह ब्रह्माण्ड आज से कई अरब वर्ष पहले बना था और सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड एक साथ उभर कर तैयार हुआ था, और तभी से ब्रह्माण्ड का विस्तार लगातार हो रहा है. जबकि पूरे ब्रह्मांड (amazing galaxies in universe in hindi) का केंद्र क्या है और कहाँ से इसकी शुरुआत हुई होगी यह आज भी रहस्य बना हुआ है, ब्रह्मांड के आकार को मापना तो दूर की बात, कोई इसके आकार के विषय में भी सोच नहीं पा रहा है, हालाँकि वैज्ञानिक कुछ भी अनुमान लगा लेते हैं, जैसे की कुछ वैज्ञानिक कहते हैं कि वर्तमान समय में ब्रह्माण्ड का विस्तार लगभग 93 अरब प्रकाश-वर्ष व्यास का हो सकता है.

हाल ही में वैज्ञानिकों ने इस विराट और अनंत ब्रह्माण्ड में कुछ ऐसी अद्भुत आकाशगंगाएं (amazing galaxies in universe in hindi) खोज निकाली हैं जिनके बारे में कहा जा रहा है की इन आकाश गंगाओं का निर्माण बिग बैंग के सिर्फ साठ करोड़ साल बाद हुआ होगा. ये बहुत ही विशाल आकाशगंगाएं हैं जिनको की “जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप” के माध्यम से खोजा गया है, हालांकि जेम्स वेब इनसे भी पुरानी आकासगंगाएं खोज चुका है जिनका निर्माण बिग बैंग के 30 करोड़ साल बाद का बताया गया है, लेकिन इन नई खोजी गईं आकाशगंगाओं के बारे में कहा जा रहा है की ये अपने आकार और परिपक्वता के कारण उन सबसे कुछ अधिक विशेष और अलग हैं.

वैज्ञानिकों द्वारा किये गए एक अध्ययन में बताया गया है कि जेम्स वेब की इस खोज से वैज्ञानिक हैरान हैं और खोज करने वाली टीम के मुख्य शोधकर्ता ऑस्ट्रेलिया की स्वाइनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के आइवो लाबे और उनकी टीम ने यह खोज की है. इस दल को उम्मीद थी कि ब्रह्मांड के निर्माण की शुरुआत में छोटी-छोटी आकाशगंगाएं बनी होंगी और वे उसी थ्योरी पर काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें इतनी बड़ी आकाशगंगाएं मिल जायेंगी इसकी उम्मीद बिलकुल भी नहीं थी.

सूर्य के बहुत नज़दीक पहुंचा नासा, मिला बड़ा रहस्य

वैज्ञानिक बताते हैं कि “उस युग की ज्यादातर आकाशगंगाएं (amazing galaxies in universe in hindi) अब भी आकार में छोटी हैं और धीरे धीरे उनका आकार बढ़ता जा रहा है. लेकिन आकाशगंगाओं के कुछ ऐसे भी विराटकाय समूह हैं जिन्होंने ब्रह्मांड को तेज गति दी होगी. हालाँकि, ऐसा क्यों हुआ और कैसे हुआ होगा, इस बारे में हमारे पास फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.”

विज्ञान विषय से जुडी नेचर पत्रिका में छपे इस विशेष अध्ययन में कहा गया है कि इस खोज में हमें कुल छह तारा समूह मिले हैं जिनका वजन हमारे सूर्य से कई अरब गुना ज्यादा हो सकता है. उनमें से एक तो इतनी बड़ी है कि उसमें मौजूद कुल सितारों का वजन हमारे सूर्य से 100 अरब गुना ज्यादा हो सकता है. फिर भी, वैज्ञानिक मान रहे हैं कि ये आकाशगंगाएं बहुत अधिक सघन हैं और इनमें भी तारों की संख्या तो उतनी ही है जितनी की हमारी मिल्की वे नाम की आकाश गंगा में है लेकिन वे बहुत पतली पट्टी में सिमटे हुए हैं.

लाबे का कहना है कि उन्हें जब नतीजे मिले तो उन्हें और उनके साथियों को तो उन पर यकीन ही नहीं हो पा रहा था कि समय के इतने शुरुआती दौर में भी मिल्की वे जैसी परिपक्व आकाशगंगाएं (amazing galaxies in universe in hindi) हो सकती हैं. इसलिए हमने उनकी दोबारा पुष्टि की. हमने देखा की वे चीजें इतनी बड़ी और इतनी चमकदार दिख रही थीं कि हमारी टीम से कुछ वैज्ञानिकों को तो ये नतीजे ही गलत लगने लगे थे, लेकिन ये सच है.

यही कारण था कि उस समय हमारा तो दिमाग ही हिल गया था, हम हंस रहे थे की क्या हमारे इस ब्रह्माण्ड में ऐसा भी संभव हो सकता है?

– अशोक सिंह

About The Author

admin

See author's posts

654

Post navigation

Previous: 5जी स्पीड, संघर्षों से भरा जीवन और स्वामी विवेकानंद की शिक्षा
Next: सुंधा माता शक्तिपीठ मंदिर – कब जायें, कैसे जायें, कहां ठहरें?

Related Stories

bharat barand
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

admin 1 April 2026
what nonsense is this - let them say
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

admin 31 March 2026
Bhavishya Malika
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

admin 31 March 2026

Trending News

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 1
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 2
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 3
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026
रामायण और वेदों का संबंध Relationship between the Ramayana and the Vedas 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

27 March 2026

Total Visitor

095025
Total views : 174529

Recent Posts

  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”
  • रामायण और वेदों का संबंध

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.