Skip to content
13 April 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अवसरवाद
  • राजनीति

Law & Order in India | ऐसी नौबत आती ही क्यों है?

admin 3 February 2022
Law & Order in India
Spread the love

हमारे देश में समय-समय पर ऐसी अनेक घटनाएं देखने-सुनने को मिलती हैं कि अमुक व्यक्ति या महिला ने पुलिस प्रताड़ना या बेरुखी से त्रस्त होकर किसी कोर्ट या थाने के समक्ष आत्मदाह का प्रयास किया या किसी अन्य तरीकेक से जान दे दी। ऐसे घटनाएं पहले भी सुनने एवं देखने को मिलती रही हैं और आज भी मिल रही हैं। ऐसे में लोगों के दिलो-दिमाग में बार-बार यही बात कौंधती रहती है कि काश यदि समय पर शासन-प्रशासन जाग गया होता तो संभवतः ऐसी नौबत नहीं आती।

जब कोई मामला मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकाश में आ जाता है तो उस पर शासन-प्रशासन की नजर पड़ जाती है। अभी हाल ही में राजधानी दिल्ली के कस्तूरबा नगर में एक महिला के साथ जिस प्रकार की दरिंदगी का मामला सामने आया, उसमें भी यही बात सामने आई कि यदि वक्त रहते पुलिस ने सतर्कता दिखाई होती तो ऐसी नौबत नहीं आती। कुछ समय पहले एक महिला ने कोर्ट के सामने अत्मदाह का प्रयास किया तो वह मामला सबके सामने आया।

वर्तमान परिस्थितियों में हालात चाहे जैसे भी हों, किंतु एक बात निश्चित रूप से कही जा सकती है कि पुलिस के पास यदि कोई शिकायत लेकर जाता है तो उसे बिना किसी ना-नुकुर के शिकायत दर्ज करना अनिवार्य होना चाहिए। जांच-पड़ताल में जिस प्रकार का मामला आये, निष्पक्षता के आधार पर उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। शासन-प्रशासन या पुलिस विभाग में जो भी लोग इस प्रकार की प्रतिबद्धता नहीं दिखाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Developments in Delhi : विकास की रफ्तार में निरंतर पिछड़ती जा रही है दिल्ली

अव्वल तो यह होना चाहिए कि यदि कोई भी लाचार एवं मजबूर पुलिस के पास अपनी फरियाद लेकर जाता है तो मौके पर जो भी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हैं, उनकी जिम्मेदारी एवं जवाबदेही तय होनी चाहिए। अपनी जिम्मेदारी एवं जवाबदेही से कोई बचकर न निकल पाये और कानून की पेचीदगियों को ढाल बनाकर कोई बच न पाये, इस तरफ विशेष रूप से ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

चूंकि, अब सोशल मीडिया का दौर है, इसलिए किसी भी मामले को छिपा पाना इतना आसान नहीं है। समय बदल रहा है। हर बात की एक सीमा होती है। सिस्टम से परेशान होकर यदि कोई अपनी जीवन लीला समाप्त करना चाहता है तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो स्वयं को परेशान करने वालों को स्वतः सबक सिखाकर न्याय पाना या लेना चाहते हैं किन्तु ये दोनों प्रकार की स्थितियां राष्ट्र एवं समाज के लिए घातक हैं। ऐसे में आवश्यकता इस बात की है कि शासन-प्रशासन एवं सिस्टम में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी एवं जवाबदेही तय होनी चाहिए जिससे किसी प्रकार की त्रुटि होने पर एक दूसरे पर दोषारोपण कर भागने की नौबत ही न आने पाये।

एक बात सभी को स्पष्ट रूप से समझ लेने की आवश्यकता है कि आज नहीं तो कल इस स्थिति में आना ही होगा क्योंकि अति की भी एक सीमा होती है। आज यदि कोई व्यक्ति सिस्टम में रहकर न्याय की उम्मीद कर रहा है तो उसकी उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी पूरे राष्ट्र एवं समाज की है।

– जगदम्बा सिंह

About The Author

admin

See author's posts

928

Post navigation

Previous: विकास की रफ्तार में दिल्ली कल आज और कल | Developments in Delhi
Next: Election Promises : अनाप-शनाप चुनावी वायदों पर लगाम जरूरी

Related Stories

MLA Rajesh Rishi
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व

जेल का जवाब वोट से देगी जनता : विधायक राजेश ऋषि

admin 19 April 2024
tirange ka apamaan - insult tricholor
  • अवसरवाद
  • विशेष
  • षड़यंत्र

तिरंगे का अपमान देखो और राष्ट्रवाद का धतूरा चाटते रहो

admin 21 February 2024
Narendra Modi_PM of Bharat
  • अवसरवाद
  • मन की बात
  • राजनीतिक व्यक्तित्व

धर्म युद्ध में मोदी भारी…

admin 8 February 2024

Trending News

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 1
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 2
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 3
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026
रामायण और वेदों का संबंध Relationship between the Ramayana and the Vedas 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

27 March 2026

Total Visitor

096609
Total views : 177357

Recent Posts

  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”
  • रामायण और वेदों का संबंध

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.