Skip to content
27 August 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अध्यात्म

पुराण श्रृंखला का भाग-2 | अथर्ववेद के मंत्रों में है पुराणों का स्पष्ट उल्लेख

admin 14 July 2021
VEDAS
Spread the love

पुराण प्राचीनता में वेद के समकक्ष हैं। अज्ञानता और अंग्रेजों के प्रभाव के कारण कुछ वर्ग इसे 2000 साल पुराना बता देते हैं, जबकि सच यह है कि शुंग और गुप्त काल में अन्य ग्रंथों की तरह केवल पुराणों का उद्धार किया गया, न कि उस काल में उसका उदय हुआ। वेदों की तरह पुराणों को भी वेदव्यास जी एवं उनके शिष्यों ने लिखा और प्रचारित किया। पुराणों के उदय का स्पष्ट उल्लेख अथर्ववेद में हुआ है।

अथर्वेद का यह मंत्र देखिए:-

ऋच: सामानि छन्दांसि पुराणं यजुषा सह।

उच्छिष्टाज्जज्ञिरे सर्वे दिवि देवा दिविश्रिता:।।

मंत्र का अर्थ है:-

ऋक्, साम, छंद (अथर्व) और यजुर्वेद के साथ ही पुराण भी उस उच्छिष्ट से उत्पन्न हुए हैं।

इतना ही नहीं, दिव्यलोक में निवास करने वाले देव भी उच्छिष्ट से ही उत्पन्न हुए।

उच्छिष्ट का अर्थ कुछ विद्वान ‘यज्ञ का अवशेष’ मानते हैं तो कुछ जगत् पर शासन करने वाले यज्ञमय परमात्मा से उत्पन्न मानते हैं। सायण की दृष्टि में इस व्युत्पत्ति से सब पदार्थों का अवसान होने पर शेष रहने वाले परमात्मा की द्योतना उच्छिष्ट शब्द के द्वारा होती है।

आचार्य बलदेव उपाध्याय लिखते हैं, अथर्ववेद में हमें ‘पुराण’ शब्द इतिहास, गाथा तथा नाराशंसी शब्दों के साथ प्रयुक्त मिलता है, जहां एक विशिष्ट विद्या के रूप में ही उपलब्ध होता है। आचार्य लिखते हैं, पुराण का उदय ‘उच्छिष्ट’ संज्ञक ब्रह्म से बतलाया गया है। द्युलोक में निवास करने वाले देव भी उसी उच्छिष्ट से पैदा हुए हैं।

स्पष्ट है कि जिस विधि से वेदों की रचना हुई, पुराणों और उसके देवों की रचना ही उसी विधि से हुई, इसलिए पुराण को ‘पंचम वेद’ भी कहा जाता है।

समस्या तब उत्पन्न हुई जब बौद्धों ने सनातन का इतिहास धूमिल कर स्वयं को सनातन से भी प्राचीन साबित करने के लिए पुराणों में क्षेपक जोड़ कर इसे दूषित और अश्लील बनाया और फिर अंग्रेजों ने भी इसी नीति का सहारा लेकर पुराणों को मिथक ठहराने और उसे 2000 साल पुराना सहित्य साबित करने का प्रयास किया ताकि सूर्यवंशियों, चंद्रवंशियों के संपूर्ण इतिहास के साथ भारत सहित पूरे विश्व का जो इतिहास-भूगोल इसमें वर्णित है, उसे मिथक साबित कर मिटाया जा सके। बिना पुराणों में वर्णित इतिहास और भूगोल को मिटाए ग्रीक और यूनान की सभ्यता की प्राचीनता सिद्ध नहीं की जा सकती थी।

उदाहरणार्थ पुराणों का पाताल लोक आज का अमेरिकी महाद्वीप है। पाताल लोक में जिस माया सभ्यता का उल्लेख है वह आज भी मैक्सिको में मौजूद है। आप सोचिए, अमेरिका के मूल निवासियों को ‘रेड इंडियन’ क्यों कहा जात था? अमेरिका की मूल जाति में लगा यह ‘इंडस’ क्या है, और ईसाइयों ने इस ‘अमेरिकन इंडस’ को समाप्त क्यों कर दिया?

इधर भारत में समस्या तब उत्पन्न हुई जब कुछ भारतीय विद्वानों ने तर्क से अब्राहमिक रिलीजन का खंडन करने के लिए सनातन को भी अब्रामिक तर्ज पर केवल एक पुस्तक अर्थात वेद आधारित स्थापित करने का प्रयास, मूर्तिपूजा व पुराणों के प्रति घृणा का उद्गार किया। यह अब्राहमिकों को उसी के तर्क से काटने का अनुपम प्रयास तो था, परंतु इससे सनातन की भक्ति धारा को भी जबरदस्त चोट पहुंची। तर्क की शुष्कता में भक्ति की सरसता को गौण बनाने का प्रयास किया गया।

जिस भक्ति आंदोलन के कारण पूर्व मध्य और मध्य युग में आक्रांताओं से भारत बचा, उसे अपनों ने ही शुष्क तर्क से अंग्रेजी काल में जाने-अनजाने चोट पहुंचाने का प्रयास किया, हालांकि इसमें न अब्राहमिकों को सफलता मिली, न शुष्क तर्क को प्रधान बनाने वाले भारतीयों को।

ज्ञात हो कि आदि शंकराचार्य ने पूर्व में ही वेदांत अर्थात वेदों का अंत की घोषणा कर उसी वेद के यजुर्वेद से आखिरी (40वें अध्याय) अध्याय ईशोपनिषद सहित 10 उपनिषदों, गीता और ब्रह्मसूत्र पर भाष्य लिख कर भविष्य के आसन्न खतरों के लिए वेद के कर्मकांड की जगह ज्ञानकांड पर चलने की राह सनातनियों के लिए प्रशस्त किया था। यह सनातन की प्रगति और प्रवाह का द्योतक है। वेद के कर्मकांड ब्राह्मण ग्रंथों के रूप में संरक्षित किए गये, लेकिन भविष्य का मार्ग वेदांत में देखा गया।

पुराण श्रृंखला का भाग-1 | पुराणों को सबसे बड़ा आक्रमण बौद्ध काल में झेलना पड़ा

आदि शंकर ने भी पुराणों का खंडन नहीं किया, हां आम जन की आस्था को चोट न पहुंचे इसके लिए अद्वैतवादी होते हुए भी उन्होंने उसी पुराण में वर्णित देवों से ‘पंचदेव’ की पूजा का विधान सुनिश्चित कर सनातनियों के सांप्रदायिक झगड़े को हमेशा के लिए समाप्त कराने का प्रयास किया ताकि सनातन समाज बिखरे नहीं, एक बना रहे। बुद्ध को भी भगवान विष्णु के अवतार में समाहित कर केवल 32 साल की उम्र में उन्होंने सनातन की एकता स्थापित कर दी।

सोचिए, एक वेदांती अद्वैतवादी महान प्रकांड विद्वान आदि शंकराचार्य के लिए मूर्ति पूजा और अवतारवाद की प्रासंगिकता तो नहीं थी, फिर भी उन्होंने तर्क की जगह आम जन की आस्था को भी अपने दिग्विजय अभियान में स्थान दिया, क्यों? वह भी तो मूर्ति और पुराण को गाली दे सकते थे, जो नहीं दिया, क्यों? महान मूर्ति पूजक रामकृष्ण परमहंस और उनके वेदांती शिष्य विवेकानंद में पुन: पुराण (साकार) और वेदांत (निराकार) अंग्रेजी राज में प्रकट हुआ।

सनातन को जोड़ने की राह आदि शंकराचार्य के रास्ते चल कर ही हो सकती है, न कि अब्रहमिक तरीके से मूर्ति और पुराण को गाली देकर। सब अपनी अपनी आस्था और तर्क को मानें, न कि उसे एक-दूसरे पर थोपें! सनातन में साकार भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि निराकार। सनातन साकार से निराकार की यात्रा है। किसी को सीधे निराकार सध जाए तो यह ईश्वर की कृपा और उसके पूर्वजन्मों क फल है।

वेद को ही सबको मानना चाहिए, न कि अन्य धर्मग्रंथों को, ऐसा मानने वाले यह क्यों भूल जाते हैं कि सबसे प्राचीन वेद ऋग्वेद में लिखा है:- एकं सत्य विप्र बहुधा वदंति।

यदि वेद के ऋषि केवल एक मार्ग के आग्रही और अब्राहमिक रिलीजन की तरह अपना मतवाद दूसरों पर थोपने वाले होते तो क्या ऐसे क्रांतिकारी विचार को जन्म दे सकते थे? इस एक मंत्र में साकार और निराकार दोनों विधि से यात्रा का सार छिपा है।

#SandeepDeo

About The Author

admin

See author's posts

3,916

Like this:

Like Loading...

Related

Continue Reading

Previous: पुराण श्रृंखला का भाग-1 | पुराणों को सबसे बड़ा आक्रमण बौद्ध काल में झेलना पड़ा
Next: नासूर बन रहा है मिलावटखोरी एवं फर्जीवाड़ा का धंधा

Related Stories

Harivansh Puran
  • अध्यात्म
  • विशेष

श्रीहरिवंशपुराण में क्या लिखा है?

admin 20 April 2025
RAM KA DHANUSH
  • अध्यात्म
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

श्रीरामद्वादशनामस्तोत्रम्

admin 19 March 2025
SRI VISHU JI ON GARUD
  • अध्यात्म
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

गरुडगमन तव चरणकमलमिह

admin 14 March 2025

Trending News

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4 1
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

20 August 2025
Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व brinjal farming and facts in hindi 2
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

17 August 2025
भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan 3
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

11 August 2025
पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें Khushi Mukherjee Social Media star 4
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

11 August 2025
दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार BJP Mandal Ar 5
  • राजनीतिक दल
  • विशेष

दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

2 August 2025

Total Visitor

081292
Total views : 148093

Recent Posts

  • Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व
  • Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व
  • भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम
  • पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें
  • दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved 

%d