Skip to content
9 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • कला-संस्कृति
  • फिल्म जगत

प्रकृति और संस्कृति के सबसे करीब हैं South Indian Movies

admin 7 August 2022
South-Indan-Movie-and-Culture
Spread the love

अजय सिंह चौहान || किसी भी देश, प्रदेश या भाषा की फिल्में समाज का आइना होती हैं। उन फिल्मों के कुछ प्रमुख और मुख्य कलाकार आम लोगों के जीवन में प्रेरणा का कार्य करते हैं। फिर चाहे उनमें काम करने वाले नकारात्मक किरदार हों या फिर सकारात्मक या हीरों की भूमिका वाले नायक हों या नायिकाएं। आज हमारे सामने ऐसे तमाम उदाहरण हैं जो आम जनजीवन में प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं। लेकिन, हिंदीभाषी क्षेत्रों की मुंबईया फिल्मों के कलाकारों में प्रेरणादायक कम और नकारात्मकता अधिक नजर आती है। नतीजा आज संपूर्ण हिंदीभाषी दर्शक भूगत भी रहे हैं।

दक्षिण भारतीय फिल्मों (South Indian Movies) में आम तौर पर क्षेत्रीय स्तर पर आस-पास के प्रकृति और संस्कृति को सबसे अधिक और सबसे नजदीकी अंदाज में परौसा जाता है और यही कारण है कि आज भी प्रकृति और संस्कृति से जुड़े भारतीय दर्शकों की संख्या सबसे अधिक उन्हीं फिल्मों की ओर आकर्षित होती है। जबकि बाॅलीवुड (Bollywood) इसके विपरित विदेशों में जाकर फिल्मों की शुटिंग करने पर जोर देता है। इसके अलावा न कोई कहानी और न ही कोई दमदार डायलाॅग होने के कारण इनके गानों को भी फूहड़ता के साथ परोसा जाता है जिनमें न तो कोई शब्दों का चयन होता है और न ही कोई कारण।

हालांकि, जब से दक्षिण भारतीय फिल्मों (South Indian Movies) का हिंदी में अनुवाद या डबिंग होने लगा है तब से उनके नायकों और नायिकाओं ने कुछ हद तक हिंदीभाषी दर्शकों को नकारात्मकता से न सिर्फ दूर रखने की जिम्मेदारी संभाल रखी है बल्कि उन्हें एक बार फिर से सही मार्ग दिखाने का कार्य भी किया जा रहा है। भले ही कोई भी अभिनेता या अभिनेत्री ‘रील’ लाइफ से निकल कर ‘रियल लाइफ’ में शत-प्रतिशत नहीं आ सकते। लेकिन, कुछ हद तक तो उनकी भूमिका को स्वीकार किया ही जा सकता है।

इस मामले में दक्षिण भारतीय फिल्मों (South Indian Movies) के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के प्रभाव को विशेषकर उन्हीं के राज्यों या क्षेत्रों के आम दर्शकों पर प्रारंभ से ही सकारात्मक भूमिका में देखते भी आ रहे हैं। और संभवतः यही कारण रहा है कि दक्षिण में इन अभिनेताओं और अभिनेत्रियों का राजनीतिक भविष्य भी अक्सर सफल ही रहा है। लेकिन, अगर हम हिंदीभाषी यानी कि मुंबईया फिल्मों के कुछ खास कलाकारों को देखें तो चाहे अमिताभ बच्चन हो या फिर राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, धर्मेन्द्र जैसे कुछ दिग्गज कलाकार, पर्दे पर भले ही वे कितने भी सफल रहे हों, लेकिन, राजनीतिक मैदान में अपने दम पर वे कुछ खास नहीं कर पाये और एक कठपुतली की भांति ही राजनीतिज्ञ की भूमिका में रहे।

हालांकि, कुछ हिंदीभाषी नायिकाओं ने जैसे कि शबाना आजमी, हेमा मालिनी, रेखा, जया बच्चन, जया प्रदा और कुछ अन्य अभिनेत्रियों ने भले ही अपनी-अपनी पार्टियों की दबंगई विचारधाराओं के आधार पर कुछ सफलता हासिल कर ली, लेकिन, निजी जीवन में वे आज भी शून्य ही हैं। जबकि दक्षिण भारत के चाहे नायक हों या नायिकाएं आज भी उनके नाम और काम का दबदबा फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में बरकरार है।

यही कारण है कि इन दिनों न सिर्फ बाॅक्स ऑफिस पर बल्कि आम लोगों के फिल्मी गपशप में भी दक्षिण भारतीय फिल्मों (South Indian Movies) का असर दिखने लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन फिल्मों को देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश के दर्शकों की भीड़ भी सिनेमाघरों में उमड़ी हुई दिख जाती है। इसका कारण है पिछले कुछ वर्षों से तेलुगु की फिल्मों में ‘पुष्पा’ और ‘आरआरआर’ के अलावा कन्नड़ भाषा की फिल्म ‘केजीएफ2’ ने न सिर्फ बाॅक्स ऑफिस के शानदार कलेक्शन में बल्कि आम दर्शकों में भी जगह बना ली। जबकि बाॅलीवुड की फिल्मों में ‘तानाजी’ के बाद से अब तक कोई भी फिल्म सफल नहीं हो सकी है।

फिल्मों के असली जानकार और असली विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में यही रूझान बरकरार रहने वाला है क्योंकि बाॅलीवुड के पास जिहाद के अलावा और कुछ भी नहीं बचा है। जबकि, दक्षिण भारतीय फिल्मों (South Indian Movies) में एक के बाद एक सकारात्मकता और भारतीय संस्कृति के साथ आम दिनचर्या को अच्छे से फिल्माने के न सिर्फ सारे गुण हैं बल्कि बल्कि वे इसके लिए आज भी झुकने को या जिहाद करने को तैयार नहीं है।

सिनेमाप्रेमी यह बात अच्छी तरह से जानते हैं कि दक्षिण भारतीय सिनेमाजगत के कुछ खास और दिलचस्प पहलू हैं जो कि उनके अपने जीवन से मिलते-जुलते लगते से लगते हैं। यही कारण है कि हिंदी के दर्शक भी अब दक्षिण भारत (South Indian Movies) की फिल्मी दुनिया से अच्छी तरह जुड़ चुके हैं। यही कारण है कि हिंदी भाषा में डब दक्षिण भारतीय फिल्मों को हिंदी टीवी के हिंदी चैनलों और ओटीटी मंच पर देखने वालों की संख्या अच्छी खासी हो चुकी है। यही कारण है कि अब हिंदी फिल्म उद्योग के दर्शकों की संख्या अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है।

दक्षिण भारतीय फिल्मों (South Indian Movies) में हमें अब वो सब कुछ देखने को मिल रहा है जो एक हाॅलीवुड और बाॅलीवुड (Bollywood) फिल्मों में देखने को मिलता है। लेकिन, उस षड्यंत्र की तरह नहीं जो बाॅलीवुड कर रहा है। उस ग्लैमर की तरह नहीं जो हाॅलीवुड परोस रहा है। बल्कि एक साधारण सी पारिवारिक कहानी को पेश करने का अंदाज ही दक्षिण भारतीय सिनेमाजगत के लिए वरदान साबित होता जा रहा है। जबकि बाॅलीवुड इस बात को आज तक न तो समझ पाया है और ना ही समझना चाहता है। यही कारण है कि आज सोशल मीडिया में बाॅलीवुड की हर फिल्म का अच्छा खास बहिष्कार हो रहा है।

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: जरूरत है, राष्ट्रीय चरित्र निर्माण की…
Next: Manjima Mohan: दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों में मंजिमा भी कुछ कम नहीं

Related Stories

Ancient indian Psychological Warfare Method
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

admin 31 March 2026
An Ancient Indian King and the Modern Constitution
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

admin 12 March 2026
Khushi Mukherjee Social Media star
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

admin 11 August 2025

Trending News

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ UPPolice Zerotolerance Encounters 1
  • अपराध
  • विशेष
  • हमारे प्रहरी

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ

8 May 2026
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranand 2
  • विशेष
  • हिन्दू राष्ट्र

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी

8 May 2026
सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 3
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 4
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 5
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • UPPolice Zerotolerance Encountersदुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ
  • Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranandगौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

Recent Posts

  • दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ
  • गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी
  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.