Skip to content
13 April 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • कला-संस्कृति

स्वास्तिकः एक ऊर्जावान प्रतीक

admin 11 March 2022
SWASTIC SYMBOL
Spread the love

सृष्टि की उत्पत्ति के समय से ही पूरे ब्रह्मांड में पोजिटिव-निगेटिव, स्त्री-पुरुष, इलेक्ट्रोन-प्रोटोन इत्यादि जैसे नामों से जानी-जाने वाली ऊर्जाएं स्थापित रही हैं। पूरा का पूरा ब्रह्मांड व्यापक है और अनंत है, जिसको सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता। इस तथ्य को भारतीय संस्कृति के ऋषियों ने समझकर-जानकर समय-समय पर ग्रंथों के माध्यम से व्याख्या भी की है।

भारतीय संस्कृति में मांगलिक प्रतीकों का सर्वोच्च स्थान रहा है और इस कड़ी में सर्व मंगल, कल्याण की दृष्टि से सृष्टि सर्व व्यापकता के माध्यम से स्वास्तिक चिन्ह की उत्पत्ति हुई है। स्वास्तिक सिर्फ भारतीय संस्कृति में ही प्रचलित नहीं है अपितु विश्व के भिन्न-भिन्न भागों एवं धर्मों में इसको स्वीकारा जाता है, प्रचलन में है और उपयोग में लाया जाता है।

स्वास्तिक दो प्रकार का बनाया जाता है। एक दाहिना स्वास्तिक और एक बायां स्वास्तिक। दाहिना स्वास्तिक नर या पोजिटिव का प्रतीक है और बायां यानी नारी जो निगेटिव का प्रतीक है। इन दोनों ऊर्जाओं को ही विश्व की उत्पत्ति का मूल स्रोत्र माना गया है। पूरे विश्व में स्वास्तिक सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत्र माना गया है।

स्वास्तिक दो रेखाओं के द्वारा बनाया जाता है और उन दोनों रेखाओं के बीच समकोण की स्थिति में विभाजित किया गया है। दोनों रेखाओं को इस प्रकार खींचा जाता है कि दायें-बायें, ऊपर-नीचे एवं आपस में किसी भी बिंदु को स्पर्श न करें, केवल एक बार सभी आपस में समकोण बनाकर निकलें।

स्वास्तिक चिन्ह समाज के सभी वर्गों द्वारा अनंत शक्ति, सौंदर्य, चेतना, सुख-समृद्धि, परम मंगल एवं सम्पूर्णता आदि प्रतीकार्थों को संजोए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी अक्षुण्ण कल्याणकारी उपयोगिता को बनाते हुए पूज्य एवं प्रेरक है, तभी तो साहित्य, संस्कृति, कला, अध्यात्म आदि में इसे उत्कृष्ट स्थान दिया गया है और प्रथम पूजनीय माना गया है।

स्वास्तिक को सभी धर्मों में महत्वपूर्ण बताया गया है। अलग – अलग देशों में स्वास्तिक को अलग – अलग नामों से जाना जाता है।
– सिन्धु घाटी की सभ्यता आज से चार हजारों वर्ष पुरानी है। स्वास्तिक के निशान सिन्धु घाटी की सभ्यता में भी मिलते हैं।
– बौद्ध धर्म में स्वास्तिक को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। बौद्ध धर्म में भगवान गौतम बुद्ध के हृदय के ऊपर स्वास्तिक का निशान दिखाया गया है।
– स्वास्तिक का निशान मध्य एशिया के सभी देशों में मंगल एवं सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
– मेसोपोटेमिया में भी स्वास्तिक को शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
– नेपाल में स्वास्तिक हेरंब के नाम से की जाती है।
– बर्मा में महा प्रियेन्ने के नाम से स्वास्तिक की पूजा की जाती है।
– मिस्र में देवताओं के पहले कुमकुम के द्वारा क्रोस की आकृति बनाई जाती है एवं एक्टन के नाम से स्वास्तिक की पूजा भी होती है।
– हिटलर के नातसी दल और जर्मनी के ध्वज मे स्वास्तिक हिन्दू धर्म से लिया गया है।
– क्रिश्चियन धर्म का क्रास भी स्वास्तिक का ही रूप है।
– जैन धर्म में भी यह प्रचलित है, सकारात्मक ऊर्जा के लिए।

जब 16 इंद्रियां हमारे ब्रह्म स्थान पर जाकर मिलती हैं तो एक चिन्ह बनता है, वह है स्वास्तिक का। स्वास्तिक की रेखायें बाहर से अंदर की तरफ मिलती हैं यानी वह ब्रह्म स्थान पर जाकर मिलती हैं। कोई भी पाॅजिटिव एनर्जी जब हमारी केंद्रित हो जायेगी तो उसका एकाधिक प्रभाव मिलेगा और हम उस प्रकृतिसत्ता की तरफ अग्रसर होंगे जिसके लिए मानव शरीर विशेष है और जिसके लिए देवता भी तरसते हैं।

संकलन – श्वेता वहल

About The Author

admin

See author's posts

1,586

Post navigation

Previous: Kashi Vishwanath : तीन महीने पहले मंदिर में आया था श्रद्धालु और आज
Next: चीनी का विकल्प बन रहा है स्टेविया शुगर | Stevia: Substitute for Sugar

Related Stories

Ancient indian Psychological Warfare Method
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

admin 31 March 2026
An Ancient Indian King and the Modern Constitution
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

admin 12 March 2026
Khushi Mukherjee Social Media star
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

admin 11 August 2025

Trending News

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 1
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 2
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 3
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026
रामायण और वेदों का संबंध Relationship between the Ramayana and the Vedas 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

27 March 2026

Total Visitor

096610
Total views : 177358

Recent Posts

  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”
  • रामायण और वेदों का संबंध

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.