Skip to content
7 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • स्वास्थ्य

चीनी का विकल्प बन रहा है स्टेविया शुगर | Stevia: Substitute for Sugar

admin 11 March 2022
Stevia - Substitute for Sugar
Spread the love

कुछ दिनों पहले तक किसी ने शायद कल्पना भी नहीं की होगी कि चीनी (Substitute for Sugar) का भी कोई विकल्प हो सकता है। क्योंकि न सिर्फ डायबिटीज के मरीजों के लिए बल्कि आम आदमी जो डायबिटीज का शिकार नहीं है उसके लिए भी साधारण चीनी एक जहर के समान है। कुछ दिन पहले तक शायद भरोसा करना मुश्किल था, पर जिस तेजी से स्टेविया (Stevia Sugar) लोकप्रिय हो रही है उससे लगता है कि चीनी का रिप्लेसमेंट ज्यादा दूर नहीं है।

भले ही किसी को विश्वास हो या न हो लेकिन, जीरो कैलोरी की यह स्टेविया शुगर (Stevia Sugar) चीनी का रिप्लेसमेंट बनता जा रहा है। भारत के लोगों के लिए भले ही स्टेविया शुगर बहुत से लोगों के लिए नई चीज हो सकती है लेकिन जापान और अमेरिका समेत दुनिया के करीब 12 देशों में यह बड़ी तेजी से चीनी के विकल्प के तौर पर उभरती जा रही है।

स्टेविया (Stevia Plant) के फायदे –
– डायबिटीज के मरीजों के लिए 100 प्रतिशत सुरक्षित।
– दुनिया के कई देशों में इस बारे में परीक्षण।
– स्टेविया शुगर (Stevia Sugar) के इस्तेमाल से इंसुलिन लेने की जरूरत नहीं।
– डायबिटीज के मरीज स्टेविया शुगर से बनी मिठाई खा सकते हैं।
– वजन कम करने के लिए मीठे से परहेज की जरूरत नहीं।
– बहुत मीठा होने की वजह से थोड़ा इस्तेमाल ही काफी।

कैसे तैयार होती है स्टेविया शुगर (Stevia Sugar) –
स्टेविया (Stevia Plant) तुलसी की तरह दिखने वाला हरे रंग का एक पौधा होता है। स्टेविया नाम के इस पौधे से चीनी तैयार किये जाने की खोज संभवतः सबसे पहले दक्षिण अमेरिका में की गई थी। स्टेविया पौधे की पत्तियां बहुत मीठी होती हैं, संभवतः इसी लिए इससे जो चीनी बनती है वो 100 प्रतिशत आर्गेनिक होती है। इसमें एक प्रतिशत भी कैलोरी नहीं होती।

Stevia-Plant-Substitute-for-Sugar.स्टेविया शुगर (Stevia Sugar) के लिए किसी बड़े प्लांट की भी जरूरत नहीं होती। इसके लिए छोटा सा प्लांट ही पर्याप्त होता है। इसमें स्टेविया के पत्तों को सुखाकर उससे चीनी निकाली जाती है। स्टेविया की एक फसल को तैयार होने में करीब साढ़े चार महीने का वक्त लगता है। स्टेविया (Stevia Plant) तुलसी की तरह दिखने वाला पौधा है, एक बार लगाने के बाद इससे छह बार उसकी फसल ले सकते हैं।

जापान में पाॅपुलर स्टेविया शुगर (Stevia Sugar) –
जापान के बाजार के आंकड़े बताते हैं कि जापान के लोग सेहत के लिए बहुत जागरूक होते हैं इसलिए वहां स्टेविया शुगर के इस्तेमाल को मंजूरी मिल चुकी है। इसलिए इस बात की गारंटी है कि उन्होंने पूरी तरह ठोक बजाकर सभी पहलुओं पर गौर करने पर बाद ही स्टेविया को अपनाया होगा। इस वक्त जापान के आधे मार्केट यानी करीब 45 प्रतिशत में स्टेविया चीनी (Stevia Sugar) का कब्जा हो चुका है।

अमेरिकी फूड एडमिनिस्ट्रेशन ने भी स्टेविया के इस्तेमाल को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है। इसी तरह अब तक करीब 12 देशों में स्टेविया के इस्तेमाल को हरी झंडी मिल चुकी है। हालांकि अभी स्टेविया शुगर को बहुत लंबा सफर तय करना है।

दुनिया के 120 देशों में चीनी का प्रोडक्शन होता है, जिसमें 70 प्रतिशत में गन्ना और 30 प्रतिशत में चुकंदर से चीनी तैयार होती है। तथ्य बताते हैं कि गन्ने से बनी चीनी में कार्बोहाइड्रेट बहुत ज्यादा मात्रा में होते हैं इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए ये नुकसानदेह मानी जाती है। वजन कंट्रोल करने में लगे लोगों के लिए भी परंपरागत चीनी का इस्तेमाल वर्जित किया जाता है।

यही वजह है कि जिन देशों में स्टेविया शुगर को मान्यता मिली है वहां वह तेजी से लोकप्रिय हो रही है और यही रफ्तार रही तो दो-चार साल में भारत में भी स्टेविया का इस्तेमाल शुरू करने के लिए दबाव बनने लगेगा। हालांकि कीमत के मामले में भारत में अभी स्टेविया शुगर एक आम आदमी की पहुँच से दूर की बात है।

– अशोक सिंह चैहान, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: स्वास्तिकः एक ऊर्जावान प्रतीक
Next: नए तकनीकी अविष्कारों की आवश्यकता और शिक्षा का पैमाना

Related Stories

Polluted drinking water in India
  • पर्यावरण
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

UP में प्रदूषित जल से सावधान!

admin 4 March 2026
UP Lucknow food safety news
  • अपराध
  • भ्रष्टाचार
  • विशेष
  • षड़यंत्र
  • स्वास्थ्य

मिलावटखोर प्रदेश (Uttar Pradesh) का हाल बेहाल!

admin 4 March 2026
Susruta Samhita Sarirasthana An Old and Rare Book
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

सुश्रुतसंहिता शारीरस्थान में क्या है?

admin 3 February 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.