Skip to content
2 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • विशेष
  • षड़यंत्र

देश बड़ा या धर्म?

admin 20 August 2022
Desh Bada Ya Dharm
Spread the love

अजय सिंह चौहान || सवाल-जवाब की एक बहस चल रही थी। उसी में किसी ने एक सवाल पूछ डाला कि – “देश बड़ा है या धर्म?” इस सवाल को लेकर बहुत लोग उलझन में पड़ गए। किसी ने देश कहा और किसी ने धर्म। किसी ने दोनों को जरुरी बताया।

एक ने कहा कि अगर आज से 7 या 8 वर्ष पहले मुझसे यह सवाल पूछा गया होता तो मैं देश बोलने में एक एक पल भी नहीं सोचता। लेकिन आज मैं ‘धर्म’ को देश से बड़ा बताने और बोलने में देर नहीं करूँगा, क्योंकि यही समय की मांग है। बहस को जारी रखते हुए उस व्यक्ति ने कहा कि, “क्योंकि जब तक आप इस देश में है, तब तक आप सुरक्षित हैं, सिर्फ तभी तक तो है ये आपका देश और आप की भूमि।”

उस व्यक्ति ने आगे कहा कि- “लेकिन, सच तो ये है कि ये देश तो तब भी रहेगा या कहलायेगा जब कोई दूसरा इस देश और इसकी भूमि पर कब्ज़ा कर लेगा और आपको यहाँ से भगा देगा। क्योंकि तब इस देश और इसकी इस भूमि पर उन आक्रमणकारियों का अधिकार हो जाएगा और हम-आप पराये हो जाएंगे। उदाहरणों में हम अखंड भारत की उस भूमि और आज के उन देशों के बात भी कर सकते हैं।”

इसका मतलब एकदम साफ है कि जब तक देश में आपका राज है, तभी तक देश आपका है। दूसरी भाषा में कहें तो जिसकी लाठी उसकी भैंस। अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान, ईरान, ईराक और बांग्लादेश सहित आज के करीब उन 20 देशों से जब हिन्दुओं का और हिन्दू धर्म का अंत हो गया तो वहां भूमि तो वही रही लेकिन वहाँ रहने वाले उन मूल हिन्दू निवासियों का वहां से एकदम नाश हो गया।

अर्थात देश और उसकी भूमि या फिर आप खुद को तभी बचा सकते हैं जब तक की आपके पास धर्म की शक्ति है। आपकी शक्ति आपके बदन में नहीं बल्कि आप के धर्म में, रहन-सहन में, रीती-रिवाज़ों में, दिनचर्या में, परम्पराओं में होती है। और रहन-सहन में, रीती-रिवाज़ों में, दिनचर्या में और परम्पराओं वाली यह जो शक्ति आती है वो सिर्फ और सिर्फ आप के धर्म से ही आती है।

कोई भी व्यक्ति अपने धर्म की शक्ति को किसी की भी भूमि पर प्रदर्शित कर सकते हैं। इतिहास गवाह है के वे लोग जहाँ अपने उस धर्म का शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं वह हमारी ही भूमि पर करते आ रहे हैं।

यहाँ हैरानी वाली नहीं बल्कि सोचने वाली बात है कि जिस मजहब के लोगों के पास एक भी देश नहीं था उन लोगों ने सिर्फ और सिर्फ अपने उसने उस धर्म पर अडिग रहकर ही आज 57 देश बना लिए हैं। यहाँ सवाल ये नहीं है कि उनका मजहब ख़राब है या अच्छा। लेकिन, आज हमें भी उनके उस मजहब की कट्टरता से सिखने की आवश्यकता है।

हमारे सामने सैकड़ों उदहारण हैं कि, जिसने भी अपने धर्म से ज्यादा राष्ट्रीयता को अधिक महत्त्व दिया है, उसी के हाथों से उसका वह देश और वह भूमि निकलती चली गई। न तो आज के ये सभी 57 देश उनके अपने मूल निवासियों और मूल धर्म के लोगों के पास है और न ही उनका मूल धर्म अब वहां शेष बचा है।

सनातन को बचाना है तो खुद को भी बदलना होगा

ठीक इसी तरह एक समय था कि हमारे हाथों से और हमारे ही देश से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के रूप में देश का बड़ा भाग निकल कर अलग हो चुका है। और ये तो मात्र पिछले 75 वर्षों का ही इतिहास है, ज़्यादा पुराना भी नहीं है।

अब सवाल आता है कि आखिर ऐसा कैसे होता है या फिर ऐसा क्यों हुआ कि हमारे देश के इतने टुकड़े हुए और हम देखते ही रह गए। इसका मतलब तो ये हुआ कि अभी आने वाले समय में हमारे देश के और भी टुकड़े हो सकते हैं!

तो यहाँ जो लोग इस बात को नहीं जान पा रहे हों या फिर जानकर भी अनजान बनने का नाटक कर रहे हैं उनके लिए बस यही कहा जा सकता है कि जो लोग सेक्युलर बन जाते हैं या सेक्युलर होने का नाटक करते हैं सबसे पहले वे ही उस भूमि पर कटते हैं और वे ही उनके शिकार सबसे अधिक होते हैं। उदाहरण हमारे सामने सैकड़ों हैं। क्योंकि हम धार्मिक कम और सेक्युलर ज्यादा होते जा रहे हैं।

क्या होता कि अगर उन लोगों को पकिस्तान और बांग्लादेश की वह भूमि देने से इंकार ही कर देते? अगर उस समय के हमारे तथाकथित “महात्मा” कहलाने वाले और कुछ महान नेता लोग अड़ जाते और अपने धर्म की भी कट्टरता दिखा देते? वर्ष 1947 के उस बंटवारे में करीब दस लाख हिन्दू सिर्फ पंद्रह दिनों में ही मार दिए गए। फिर भी आज की सरकारें उस दर्द को याद करने की बजाय अमृत महोत्सव मनाने में व्यस्त हैं।

आज का दौर भी बिलकुल नहीं बदला है। तब पाकिस्तान और बांग्लादेश को बनने दिया और अब आने वाले समय में भी हमारे कुछ राजनेता उन्हीं विचारधार के लोगों और उनके धर्म को बढ़ावा देकर देश के अंदर एकबार फिर से कैराना, कांधला, अलीगढ, मेवात, जैसे छोटे-छोटे स्थानों पर ही नहीं बल्कि कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और न जाने कितने ही टुकड़े करने के लिए उनकी सहायता कर रहे हैं। ऐसा सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योंकि हिंदुओं को आज भी अपने धर्म का ज्ञान ठीक से नहीं हो पाया है। धर्म का ज्ञान न हो पाने के कारण हिन्दुओं ने सेकुलरता को अपनाने का दुष्कर्म करना प्रारम्भ कर दिया और तभी से वे न सिर्फ कटे जा रहे हैं बल्कि, अपने देश की भूमि को भी खोते जा रहे हैं। उन लोगों के लिए तो उनका धर्म ही पहले है। जबकि हिन्दुओं के लिए धर्म नहीं बल्कि देश पहले आता है।

आज की ताज़ा स्थिति तो ये है कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस समय पश्चिम बंगाल से भाग कर करीब 90 हज़ार हिन्दुओं ने आसाम में शरण ले रखी है। इसका मतलब तो ये है कि एक बार फिर से जल्द ही हम भारत देश का बँटवारा देखने वाले हैं। जहां-जहां भी हिन्दुओं ने अपनी सेकुलरता को प्रदर्शित किया है वहाँ से वह साफ़ होता गया। पश्चिम बंगाल का भी कुछ यही हाल है।

हम बहुत ही आसानी से सेक्युलरवाद का ठिकरा गांधी और नेहरू के सिर पर फोड़ देते हैं। लेकिन आज की हमारी सरकारें भी वही कार्य कर रही हैं। फिर चाहे उसे केंद्र की मोदी सरकार हो या फिर राज्यों की कोई भी दूसरी पार्टियों की सरकार हों। सभी ने सेक्युलरवाद की चादर ओढ़ ली है और भारत के बंटवारे के लिए कमर कस ली है।

एक आम हिन्दू की समस्या तो ये है कि उसे चलने वाले कालनेमियों की संख्या कोई सौ या दो सौ में नहीं, बल्कि हज़ारों में है। किस पर भरोसा किया जाय और किस पर नहीं। वर्ष 2012-13 के आंदोलन के बाद जो नाम, जो नेता, और जो पार्टी सामने आई वह आम आदमी की भले ही बनी हो लेकिन, उसमें आम जैसा कुछ भी नहीं हुआ और सबकुछ ख़ास होता रहा।

वर्ष 2019 के बाद से केंद्र में बीजेपी की मोदी सरकार के आने के बाद सोचा था की कुछ अच्छा होने वाला है लेकिन हिन्दुओं के गले कटवाने में यह सरकार सब आगे निकल गई, हैरानी की बात तो ये है कि बीजेपी को वोट देने सिर्फ हिन्दू ही हैं। इसी प्रकार से कई क्षेत्रीय पार्टियों ने भी अपना रंग दिखया और हिन्दुओं को सिर्फ वोट देने के लिए ही इस्तमाल किया। जबकि आर्थिक लाभ और सुरक्षा के स्टर पर हर तरफ सिर्फ उन्हीं लोगों को फायदे दिए गए जो भारत के मूल निवासी नहीं हैं।

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: ‘JIROTI’ is an “Ancient Indian Art” related to nature
Next: दिल्ली के नारायणा गांव में पानी के लिए महिलाओं ने दिया धरना

Related Stories

Men was not monkey
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

admin 1 May 2026
Noida Protest Illegal Detention
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

admin 29 April 2026
bharat barand
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

admin 1 April 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.