Saturday, May 16, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedगुजरात मॉडल तो आज खुद धूल फांक रहा है...

गुजरात मॉडल तो आज खुद धूल फांक रहा है…

बात वर्ष 2012 और 2013 की है। उन दिनों हमें ऐसा लगने लग गया था कि देश गर्त में है और कांग्रेस उसको लुट के खा चुकी है। चारों और अंधेरा हो चुका है। आज की भाषा में कह तो नेपाल, बांग्लादेश, श्री लंका जैसे हालत हो चुके है देश के ऐसा उस समय हमको लगा। हमको ये भी लगा जैसे देश में अब कोई कानून व्यवस्था नहीं रही है, हर तरफ अँधेरा हो चुका है। बस फिर क्या था? हम कांग्रेस के खिलाफ खड़े हो गए, सोशल मीडिया पर खूब लिखा, कांग्रेस के खिलाफ खूब चर्चाएं की और एक-एक कांग्रेसी नेताओं की कुंडली टोटलकर कर देखी। सभी देशद्रोही नज़र आ रहे थे।

देश को कांग्रेस से मुक्त करवाने के लिए हम भी जंतर-मंतर पर बाबाओं के साथ नाचने लगे। अन्ना हजारे ने हम सफेद टोपी पहनाकर कर भूख हड़ताल पर बैठा दिया, हम बैठ गए। MSP के लिए हम पूरे हरियाणा में अर्धनग्न होकर घूमे थे।

हम सभी की आंखें चौंधिया चुकी थी, सपनो में भी गुजरात मॉडल दिखाया दे रहा था। हमारे पास कांग्रेस के 82 लीडरों की भ्रष्टाचार की लिस्ट थी। हम विदेशों से काला धन भी वापिस लाने वाले थे। हम भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों की पीछे पहुंचने के ख्वाब भी बुन रहे थे। सोचा था कि 35 रुपए पेट्रोल मिलेगा, 23 रुपए डीजल, गैस तो ऐसे ही किसी पाइप से भर लाएंगे।

हमें बताया गया कि सभी सलवार पहनकर जोर जोर से नाचो, क्योंकि तुम लोग एक बड़े खतरे में हो, और हम भी खूब नाचे। विश्वस्तरीय 100 स्मार्ट सिटी के सपने देखे और फील किया अंग्रेजों जैसा माहौल।

बुलेट ट्रेन के जरिए हम एक दिन में ही संपूर्ण भारत की यात्रा करने वाले थे। 50 एम्स, पीजीआई 5 स्टार जैसी सुविधाएं के सपने दिखाए गए हमको। आईआईटी आईएम यूनिवर्सिटी कॉलेज बनेंगे विदेशों की तर्ज पर हम नाचे खूब।

राहुल गांधी, सोनिया गांधी, रॉबर्ट वाड्रा प्रियंका गांधी सब जेलों में होंगे हम और जोर से नाचे। लेकिन हुआ क्या, हमने देश कुएं से निकाल कर खाई में फेंक दिया। अन्ना हजारे आंदोलन से निकल कर केजरीवाल सरकार बना गया। बाबा रामदेव अपना बिजनेस जमा गया।

जिन 82 भ्रष्टाचारी कांग्रेसी नेताओं की लिस्ट हमारे पास थी वो सब बीजेपी में शामिल हो गए। आधे नंगे होकर MSP की मांग करने वाले सारे नेता मंत्री MLA और MP बन गए। उस समय बताया गया कि तुम खतरे हो में हो ये कहने वाले लोग आज देश की संसद में खतरा महसूस कर रहे है।

100 स्मार्ट सिटी तैल लेने गई फिलहाल आती ही होगी। पीजीआई और एम्स में बारिश का पानी घुसा हुआ डॉक्टर नहीं है कुत्ते ओर सांड घूम रहे है। यूनिवर्सिटी कॉलेज स्कूल फंड से जूझ रहे है मेडिकल कॉलेज पर ताले लग रहे है।

राहुल गांधी सोनिया गांधी रॉबर्ट वाड्रा प्रियंका गांधी तो आज भी मौज से विपक्ष में बैठे हुए हैं। बुलेट ट्रेन छोड़ो, जो पहले चल रही थी वो ही 25% बंद हो चुकी है। पेट्रोल डीजल की जगह पानी 35 रुपए लीटर मिल रहा है गैस तो तोला में बिकेगी।

जिस गुजरात मॉडल के सपने देखे थे आज वो गुजरात खुद धूल फांक रहा है। परिवारवाद खत्म हुआ लेकिन बीजेपी में मिलकर खत्म हुआ।

मै भी चौकीदार हूँ, हम सब भी चौकीदार बन गए। उन्होंने कहा मै अवतार हूँ, हमने पूजा की। केंद्र जितवा दिया, राज्य जितवा दिए, नगर निगम जितवा दिए, जिला पार्षद जितवा दिए उसके बाद पीएम साहब खुद खतरे में आ गया। अन्ना हजारे के पास एक टोपी बची है और हमारे पास झुनझुना। वो झुनझुना बजा रहे है कबसे।

साभार – सोशल मीडिया से

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments