Skip to content
30 July 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

मुर्गे और बकरे भी करते हैं माता के इस मंदिर में आरती | Bhadwa Mata Neemuch

admin 17 August 2021
Bhadwa Mata Mandir Neemuch in MP
Spread the love

अजय सिंह चौहान || मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र के नीमच जिले में स्थित मनासा रोड पर नीमच शहर से लगभग 18 की.मी. दूर स्थित भादवा माता का एक ऐसा मंदिर है जो ‘भादवामाता धाम‘ के नाम से प्रसिद्ध है। इसके अलाव यह मंदिर मालवा की वैष्णो देवी के नाम से भी जाना जाता है।

यहां आने वाले श्रद्धालुओं का ऐसा विश्वास है कि भादवामाता के आशीर्वाद से लकवा, नेत्रहीनता और कोढ़ ग्रस्त कई रोगियों को लाभ होते देखा और सुना है। महामाया भादवामाता मंदिर के प्रांगण में एक ऐसी अति प्राचीन और चमत्कारी बावड़ी भी है जिसके बारे में मान्यता है कि इस बावड़ी के कारण माता का यह मंदिर आरोग्य तीर्थ के रुप में प्राचीनकाल से प्रसिद्ध है।

भादवामाता मूल रूप से भील जनजाति की कुल देवी के रूप में भी पूजी जाती है। इसीलिए यहां आयोजित होने वाले मेले में आने वाली तमाम आदिवासी जनजातियों के लोगों को यहां मेला परिसर में अपने पारंपरिक पहनावे में नाच-गा कर माता के भजनों पर थिरकते और लोकनृत्य करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा यहां उनको पारंपरिक, स्वादिष्ट और सात्विक भोजन दाल-बाटी बनाते और उसका स्वाद लेते हुए भी देखा जा सकता है।

इन आदिवासियों का मानना है कि दाल-बाटी माता भादवा का बहुत प्रिय भोजन है इसलिए वे माता को इसका विशेष भोग लगाते हैं।
यहां चैत्र और अश्विन माह की नवरात्रि में एक भव्य, आकर्षक और विशाल मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें भाग लेने और माता के दर्शनों के लिए इस क्षेत्र की तमाम आदिवासी जनजातियों के लोग ही नहीं बल्कि देश के कई हिस्सों से श्रद्धालु यहां आते हैं। इस अवसर पर कई भक्त तो अपने घरों से यहां तक नंगे पैर मां के दरबार में हा‍जिरी‍ लगाने आते हैं।

Bhadwa Mata Mandir Neemuch MPनवरात्र के विशेष अवसर पर यहां के लिए राज्य सरकार द्वारा मां भादवा के धाम में आने वाले भक्तों के लिए विशेष रूप से बसें चलाई जाती हैं। इस मेले की खासियत यह होती है कि इसमें मालवा क्षेत्र की आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को नजदीक से जानने का अवसर मिलता है। इसीलिए यहां देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या भी अच्छी खासी देखने को मिल जाती है।

भादवामाता का मंदिर संगमरमर के पत्थर से बना हुआ एक भव्य आकर्षक और अति सुंदर मंदिर है। इस मंदिर में महामाया भादवामाता एक अति सुंदर चांदी के सिंहासन पर विराजमाना हैं। कहते हैं कि माता की यह मूर्ति एक दिव्य और चमत्कारी मूर्ति है। माता की मूर्ति के सामने ही चमत्कारिक ज्योति हमेशा जलती रहती है। मंदिर के गर्भगृह में माता के आसन के साथ ही नवदुर्गाओं यानी नवशक्तियों की नौ प्रतिमाऐं भी विराजित हैं।

इस मंदिर के मुख्य आकर्षण के रूप में यहां अन्य प्रतिमाओं में भगवान श्री गणेश की एक अति प्राचीन प्रतिमा तथा भगवान विष्णु की काले पत्थर से निर्मित एक पौराणिक काल की प्रतिमा भी है। ये मूर्तियां कितनी पुरानी हैं इस बारे में कोई निश्चित प्रमाण नहीं है लेकिन माना जाता है कि ये मूर्तियां भी ऐतिहासिक महत्व की हैं।

माना जाता है कि प्राचिनकाल में यहां माता के मंदिर में पशु बलि की प्रथा भी थी और श्रद्धालुओं की मन्नतें या मुरादें पुरी होने पर यहां आकर वे श्रद्धालु बलि प्रथा के तौर पर बकरे या मुर्गे की बलि देते थे। अब यह प्रथा पुरी तरह समाप्त कर दी गई है।

श्रद्धालुओं की मन्नतें या मुरादें पुरी होने पर अब वे यहां पशुओं की बलि नहीं देते बल्कि बलि के तौर पर अब वे लोग यहां उन बकरों और मुर्गों को मंदिर में पूजा-पाठ के बाद माता के चरणों में छोड़ जाते हैं इसीलिए ये पशु यहां माता के मंदिर में इधर-उधर घुमते-फिरते दिखाई देते हैं। कई श्रद्धालुओं को यहां यह देख कर आश्चर्य होता है कि जब भादवामाता की आरती का समय होता है, तब यहां कुछ मुर्गे और बकरे आदि भी उस आरती में शामिल होने के लिए आ जाते हैं।

भादवामाता का यह मंदिर मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में नीमच जिले में मनासा रोड पर नीमच शहर से 18 की.मी. दूर स्थित है। राजस्थान के कोटा से इस मंदिर की दूरी लगभग 180 किलोमीटर, भीलवाड़ा से 120 किलोमीटर, मंदसौर से लगभग 70 किलोमीटर और उदयपुर से लगभग 135 किलोमीटर है।

ट्रेन से जाने वाले यात्रियों के लिए चित्तोड़गढ़-रतलाम से मंदसौर और नीमच के लिए ट्रेनों की अच्छी सुविधा है। नीमच रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी मात्र 24 किलोमीटर है।

सड़क मार्ग से जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 59 नीमच को कई पड़ौसी शहरों और राज्यों से जोड़ता है। भादवामाता मंदिर के लिए बसें भी आसानी से मिल जाती हैं। कई राज्यों के प्रमुख शहरों से यहां के लिए नियमित बसों की व्यवस्था है।

About The Author

admin

See author's posts

4,222

Related

Continue Reading

Previous: इस बावड़ी के पानी से ठीक हो जाते हैं लकवा और कोढ़ | Bhadwa Mata Neemuch
Next: डासना देवी मंदिर की यह मूर्ति कोई साधारण नहीं है | Dasna Devi Mandir Ghaziabad

Related Stories

Shirish Flowers and Tree Albizia lebbeck in India and in Hindu Dharm (भारत और हिंदू धर्म में शिरीष के फूल और पेड़ अल्बिज़िया लेबेक)
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

शिरीष: सनातन में आस्था जाग्रत करने का प्रतिक

admin 30 July 2025
Importance of social service according to the scriptures and the Constitution
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

धर्मशास्त्रों और संविधान के अनुसार सेवा का उद्देश्य और महत्व

admin 26 July 2025
Indian-Polatics-Polaticians and party workers
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ

admin 13 July 2025

Trending News

शिरीष: सनातन में आस्था जाग्रत करने का प्रतिक Shirish Flowers and Tree Albizia lebbeck in India and in Hindu Dharm (भारत और हिंदू धर्म में शिरीष के फूल और पेड़ अल्बिज़िया लेबेक) 1
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

शिरीष: सनातन में आस्था जाग्रत करने का प्रतिक

30 July 2025
धर्मशास्त्रों और संविधान के अनुसार सेवा का उद्देश्य और महत्व Importance of social service according to the scriptures and the Constitution 2
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

धर्मशास्त्रों और संविधान के अनुसार सेवा का उद्देश्य और महत्व

26 July 2025
पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ Indian-Polatics-Polaticians and party workers 3
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ

13 July 2025
वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 4
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 5
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025

Total Visitor

079179
Total views : 144365

Recent Posts

  • शिरीष: सनातन में आस्था जाग्रत करने का प्रतिक
  • धर्मशास्त्रों और संविधान के अनुसार सेवा का उद्देश्य और महत्व
  • पुराणों के अनुसार ही चल रहे हैं आज के म्लेच्छ
  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved