Skip to content
9 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल
  • श्रद्धा-भक्ति

इस बावड़ी के पानी से ठीक हो जाते हैं लकवा और कोढ़ | Bhadwa Mata Neemuch

admin 17 August 2021
Bhadwa Mata Mandir Neemuch MP
Spread the love

अजय सिंह चौहान || मालवा की वैष्णो देवी के नाम से भी पहचाने जाने वाली भादवामाता का एक ऐसा मंदिर है जिसे ‘भादवामाता धाम‘ के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर मध्य प्रदेश के नीमच शहर से लगभग 18 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। भादवामाता मूल रूप से भील जनजाति की कुल देवी के रूप में भी पूजी जाती है। इसलिए इस मंदिर का पुजारी कोई ब्राह्मण नहीं होता बल्कि यहां पुजारी के तौर पर भील जनजाति का ही कोई व्यक्ति यहां पुजारी के तौर पर पूजा-पाठ का कार्य करता है।

भादवामाता के इस मंदिर की उत्पत्ति और इसके नाम के विषय में लोककथाओं के अनुसार माना जाता है कि यहां के एक भादव नामक भील व्यक्ति को देवी माता ने सपने में दर्शन देकर कहा था कि गांव से कुछ दूर जंगल में मिट्टी के नीचे मेरी मूर्ति दबी हुई है उसे बाहर निकाल कर तुम उसकी स्थापना कर दो, ताकि मैं मानव जाति के कष्टों को मिटा सकूं।

भील ने मां की आज्ञा पाकर उस स्थान की खुदाई शुरू कर दी और जमीन के अन्दर से देवी मां की मूर्ति को निकाल कर पूरे विधि-विधान से वहां स्थापित करवा दिया। इसी कारण इस देवी को आज भादवा मां के रूप में पूजते हैं।

Bhadwa Mata Mandir Ke Aangan me Baavadee
भादवामाता के मंदिर प्रांगण में स्थित पवित्र बावड़ी

यह भी बताया जाता है कि खुदाई के समय मूर्ति के साथ ही वहां से जलती हुई चमत्कारिक ज्योत भी निकली थी जो तभी से अखण्ड जलती आ रही है। इसके अलावा जिस स्थान की खुदाई करके माता की यह मूर्ति निकाली गई थी वहां एक गहरा गड्डा बन गया था जिसको बाद में बावड़ी का आकार दे दिया गया था। इस बावड़ी की विशेषता यह है कि इसमें नहाने से सभी प्रकार की बीमारियां दूर भाग जाती हैं। इसी कारण माता का यह मंदिर आरोग्य तीर्थ के रुप में प्राचीनकाल से प्रसिद्ध है।

भादवामाता का यह मंदिर अपने आप में बहुत ही चमत्कारिक और दिव्य माना जाता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का ऐसा विश्वास है कि भादवामाता के आशीर्वाद से लकवा, नेत्रहीनता और कोढ़ ग्रस्त कई रोगियों को लाभ होते देखा और सुना है।
मध्य प्रदेश के नीमच जिले में स्थित भादवामाता के इस मंदिर को विशेष धार्मिक मान्यता प्राप्त है। इसी कारण यह मंदिर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में विशेष रूप से गिना जाता है।

प्रत्येक रविवार को भादवामाता का विशेष आराधना दिवस माना जाता है। इसलिए रविवार के दिन यहां श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखने को मिलती है। मंदिर में आने वाले दर्शना‍र्थियों एवं मरीजों के लिए संस्थान द्वारा विशेष सात्विक भोजन की व्यवस्था की जाती है जो नाममात्र के शुल्क पर की जाती है। मंदिर की देखरेख और संचालन से संबंधित सभी कार्य भादवामाता मंदिर प्रबंध समिति के माध्यम से किया जाता है।

भादवामाता के मंदिर के आस-पास के अन्य दर्शनीय स्थलों में जोगनिया माता मंदिर, कोटा का जग मंदिर, भीमताल टैंक, ऐतिहासिक महत्व का चित्तौड़गढ़ किला और भगवान विष्णु का नवतोरण मंदिर है। नवतोरण मंदिर यहां का प्रमुख, आकर्षक और ऐतिहासि महत्व का स्थान है, इसमें यहां भगवान विष्णु की विशाल प्रतिमा वराह रूप में स्थापित है।

यह मंदिर चित्तोड़गढ़ से महज 35 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके अलावा नीमच से लगभग 25 कि.मी. की दूरी पर सुखानंद महादेव और कृष्णा महल नजदीकी दर्शनीय स्थल हैं।

यह मंदिर मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में नीमच जिले में मनासा रोड पर नीमच शहर से 18 कि.मी. दूर स्थित है। राजस्थान के भीलवाड़ा से इस मंदिर की दूरी लगभग 120 किलोमीटर और उदयपुर से लगभग 135 किलोमीटर है। ट्रेन से जाने वाले यात्रियों के लिए नीमच के लिए ट्रेनों की अच्छी सुविधा है। नीमच रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी 24 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 59 नीमच को कई पड़ौसी शहरों और राज्यों से जोड़ता है। भादवामाता मंदिर के लिए कई राज्यों के प्रमुख शहरों से यहां के लिए नियमित बसों की व्यवस्था है।

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: हर रात मंदिर से बाहर टहलने निकलतीं हैं भादवा माता | Bhadwa Mata Neemuch
Next: मुर्गे और बकरे भी करते हैं माता के इस मंदिर में आरती | Bhadwa Mata Neemuch

Related Stories

Bhavishya Malika
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

admin 31 March 2026
Relationship between the Ramayana and the Vedas
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

admin 27 March 2026
Happy Sanatani New Year on 19th March 2026
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति
  • हिन्दू राष्ट्र

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश

admin 19 March 2026

Trending News

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ UPPolice Zerotolerance Encounters 1
  • अपराध
  • विशेष
  • हमारे प्रहरी

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ

8 May 2026
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranand 2
  • विशेष
  • हिन्दू राष्ट्र

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी

8 May 2026
सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 3
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 4
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 5
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • UPPolice Zerotolerance Encountersदुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ
  • Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranandगौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

Recent Posts

  • दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ
  • गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी
  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.