Skip to content
19 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • Uncategorized

महान समाज सुधारकों में से एक थे संत श्री सिंगाजी महाराज | Sant Singa Ji Maharaj

admin 20 August 2021
Spread the love

मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र में पैदा हुए संत कबीर के समकालीन संत श्री सिंगाजी महाराज को 16वीं शताब्दी के महान कवियों और समाज सुधारकों में माना जाता है। उनके बारे में स्थानीय लोगों में मान्यता है कि वे एक कवि ही नहीं बल्कि करामाती संत भी थे। वे पढ़-लिख नहीं सकते थे, लेकिन फिर भी भक्ति के आवेश में जो पद बना कर वे जनता के बीच गाते थे, उनके अनुयायी उन्हें लिख लेते थे। उनके पदों को आज भी मालवा क्षेत्र में बड़े ही भक्तिभाव से गाया जाता है।

संत सिंगाजी महाराज के चमत्कारों को आज भी स्थानीय लोग महसूस करते हैं। सिंगाजी महाराज ने अपनी अलौकिक वाणी से तत्कालीन समाज में कई परिवर्तन किए। उनका कहना था कि सभी तीर्थ मनुष्य के मन में ही होते हैं, इसलिए जिसने भी अपने अंतर्मन को देख लिया उसने सारे तीर्थों का फल प्राप्त कर लिया। माना जाता है कि संत सिंगाजी को साक्षात ईश्वर ने दर्शन दिए थे।

संत कबीर के समकालीन संत श्री सिंगाजी महाराज की जीवनी पर नजर डालने पर मालुम होता है कि उनका जन्म मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पिपलिया नामक एक छोटे से कस्बे के नजदीक, खजुरी नाम के गांव में 24 अप्रैल वैशाख सुदी की नवमी को हुआ था। कोई उनका जन्म 1518 में बताता है तो कोई 1519 में।

सिंगाजी की माता का नाम गवराबाई, पिता का नाम भीमाजी, बड़े भाई का नाम लिम्बाजी और बहन का नाम कृष्णा बाई था। सिंगाजी महाराज की पत्नी का नाम यशोदा बाई था। इनके 4 बेटे थे। गवली समाज के एक साधारण परिवार में जन्मे सिंगाजी शुरू से ही पशुपालन के कार्य से जुड़े हुए थे। उनके बारे में कहा जाता है कि वे बहुत ही ईमानदार और एकांत स्वभाव के व्यक्ति थे। जब वे वन में जानवरों को चराने जाते तो वहाँ अन्य ग्वालों से दूर रहकर प्रकृति के बीच रमे रहते थे।

उनके स्वभाव, ईमानदारी और प्रतिभा को देखते हुए गाँव के जमींदार ने उन्हें अपना सरदार नियुक्त कर दिया था। जिसके बाद सिंगाजी ने लगभग बारह वर्ष तक जमींदार की सेवा की और अपनी आध्यात्मिक शक्तियों और ईमानदारी के दम पर जमींदार के दील में जगह बना ली थी। लेकिन, माना जाता है कि इसके बाद सिंगाजी के पिता ने उन्हें एक राजा के यहाँ नौकरी दिला दी।

कहा जाता है कि इसी नौकरी के समय सिंगाजी के साथ एक ऐसी घटना घटी जिसके बाद से उनके जीवन में एक बहुत बड़ा बदलाव आ गया। उस घटना के अनुसार, सिंगाजी घोड़े पर बैठकर राजा के काम से कहीं जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने गुरु मनरंग स्वामी के द्वारा दिए जा रहे प्रवचनों को सुना। उनके प्रवचनों से प्रभावित होकर सिंगाजी उसी समय महात्मा के पास पहुंचे और उनसे अनुरोध किया कि वे उन्हें अपना शिष्य बना ले। लेकिन महात्मा ने कहा कि तुम गृहस्थ जीवन जी रहे हो, इसलिए तुम अपने उस धर्म का पालन करो। लेकिन फिर भी, अगर तुम इसे अपनाना चाहते हो तो सबसे पहले तुम्हें माया-मोह का त्याग करना पड़ेगा। इसके बाद सिंगा जी ने उसी समय राजा की नौकरी छोड़ कर सन्यास लेने का मन बना लिया। राजा के द्वारा सिंगाजी को दिया गया वेतन बढ़ाने का लालच भी नहीं रोक पाया और उन्होंने गुरु मनरंग स्वामी जी से गुरु दीक्षा ले ली।

संत सिंगाजी महाराज का समाधि मंदिर
सिंगाजी महाराज की समाधि तक पहुंचने के लिए दो किलोमीटर लंबा एक सुंदर पुलनुमा रास्ता भी बनाया गया है, जिसके द्वारा श्रद्धालु वहां आसानी से आ-जा सकते हैं।

संत कबीर के समकालीन श्री सिंगाजी महाराज को 16वीं शताब्दी के महान कवियों और समाज सुधारकों में से एक माना जाता है। लेकिन स्थानिय लोगों का मानना है कि, प्रशासनिक उपेक्षाओं और कई प्रकार के भेदभावों के कारण उन्हें संत कबीर दास के समान वह पहचान नहीं मिल पाई जिसके की वे हकदार थे। उनके बारे में स्थानीय लोगों में किंवदंतियां हैं कि वे एक कवि ही नहीं बल्कि करामाती संत भी थे। वे साक्षर नहीं थे। लेकिन फिर भी भक्ति के आवेश में जो पद बना कर वे जनता के बीच गाते थे, उनके अनुयायी उन्हें लिख लेते थे। ऐसे पदों की संख्या लगभग 800 से भी अधिक बताई जाती है।
संत सिंगाजी को निमाड़ का कबीर कहा जाता है।

संत सिंगाजी के पदों को आज भी मालवा और निमाड़ क्षेत्र में बड़े ही भक्तिभाव से गाया जाता है। संत सिंगाजी ने अपने पदों और गीतों में समाज के दलित और उपेक्षित वर्ग को ऊपर उठाने के लिए बहुत जोर दिया है। नर्मदाघाटी के संत के नाम से विख्यात संत और कवि सिंगाजी कबीर की तरह ही फक्कड़ कवि थे। वे भी कबीरदास की तरह धार्मिक कर्मकाण्डों और पाखण्डों का विरोध करते रहे और सभी जातियों को एक जुट करके नए समाज की रचना करना ही उनके पदों का उद्देश्य था।

संत सिंगाजी महाराज को निमाड़ का कबीर कहा जाता है | Sant Singa Ji Maharaj

स्थानीय लोगों के अनुसार, संत सिंगाजी को पशुओं से काफी स्नेह था। इसलिए उन्हें पशुओं के रक्षक के रूप में भी माना जाता है। इस क्षेत्र की सभी जन जातियाँ आज भी उन्हें अपना आराध्य मानती हैं। इसलिए आस-पास के गांव वालों का मानना है कि पहली बार गाय या भैंस द्वारा बछड़े को जन्म देते के बाद उन पशुओं का दूध और उससे बना घी चढ़ाने के लिए यहां जरूर आते हैं और मंदिर में चढ़ाए गए उस दूध और घी से तैयार की गई प्रसाद सामग्री को यहां आने वाले भक्तों में बांट दिया जाता है।

सिंगाजी महाराज ने अपनी अलौकिक वाणी से तत्कालीन समाज में कई परिवर्तन किए। उनका कहना था कि सभी तीर्थ मनुष्य के मन में ही होते हैं, इसलिए जिसने भी अपने अंतर्मन को देख लिया उसने सारे तीर्थों का फल प्राप्त कर लिया। माना जाता है कि संत सिंगाजी को साक्षात ईश्वर ने दर्शन दिए थे।

संत सिंगाजी महाराज की समाधि बीड़ के पास खंडवा से 45 किमी दूर है जो आज से लगभग 460 साल पुरानी है। वर्तमान में यह क्षेत्र नर्मदा नदी पर बने इंदिरा सागर बांध के बैक वाटर के डूब क्षेत्र का हिस्सा बन चुका है। लेकिन, सन 2004 में डूब क्षेत्र में आने के पहले ही प्रशासन द्वारा इस मूल मंदिर का 80 से 90 फीट ऊंचा किसी किले के आकार का अति सुंदर परकोटा बनाकर इसको सुरक्षित बना दिया गया है।

समाधि तक पहुंचने के लिए लगभग दो किलोमीटर लंबा एक सुंदर पुलनुमा रास्ता भी बनाया गया है, जिसके द्वारा श्रद्धालु वहां आसानी से आ-जा सकते हैं। यह टापू आज देश का सबसे आधुनिक और सबसे सुंदर मानव निर्मित टापू बन गया है। इस समाधि स्थल को टापू का रूप देने का काम सन 2001 में शुरू हुआ था जो सन 2004 में पूरा कर लिया गया। इंदिरा सागर बांध के बैक वाटर के बीच बना यह मानव निर्मित टापू और संत सिंगाजी महाराज का समाधि स्थल अद्भूत और दर्शनिय नजर आता है।

संत सिंगाजी महाराज का यह समाधि मंदिर खरगोन शहर से 90 किलोमीटर, इंदौर से 150 किलोमीटर और ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर से 72 किलोमीटर की दूरी है। रेल मार्ग से यहां जाने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन खंडवा जंक्शन है। खंडवा जंक्शन से मंदिर की दूरी लगभग 60 किलोमीटर दूर है। जिसको तय करने के लिए टैक्सी या बस की सेवा लेनी होती है।

अगर आप लोग भी पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानों में दिलचस्पी रखते हैं तो कम से कम एक बार तो ऐसे स्थानों पर जरूर जाना चाहिए और जानना चाहिए कि आखिर ऐसे क्या कारण हैं कि हमारे जिन धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है उनकी क्या-क्या मान्यताएं हैं और हम उनके बारे में कितना जानते हैं?

– अजय सिंह चौहान

About The Author

admin

See author's posts

3,360

Post navigation

Previous: संत सिंगाजी महाराज को निमाड़ का कबीर कहा जाता है | Sant Singa Ji Maharaj
Next: भारत के पांच प्रमुख पौराणिक एवं ऐतिहासिक विश्वविद्यालय | historical universities of India

Related Stories

Narendra Modi drinking charanamrit from a spoon
  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • विशेष

शंकराचार्य जी BJP, RSS, VHP का विरोध क्यों करते है?

admin 2 March 2026
Law & Order in India
  • Uncategorized

गुजरात मॉडल तो आज खुद धूल फांक रहा है…

admin 13 February 2026
Swami Avimukteshwaranand Ji at Gorakhpeeth
  • Uncategorized
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • विशेष

गोरक्षपीठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी

admin 27 January 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093279
Total views : 171218

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.