Skip to content
2 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल

बौद्ध भिक्षुओं ने अयोध्या को दिया था नया नाम || Modern History of Ayodhaya

admin 6 November 2021
Spread the love

अजय सिंह चौहान || भगवान श्रीराम के जल समाधि लेने के पश्चात अयोध्या नगरी उजाड़-सी हो गई थी। लेकिन फिर भी उनकी जन्मभूमि पर बना उस समय का महल वैसे का वैसा ही बना रहा। भगवान श्रीराम के बाद अयोध्या से सूर्यवंशियों की अगली 44 पीढ़ियों तक भी इसका अस्तित्व बना रहा और इस पीढ़ी के महाराजा बृहद्बल तक भी अपने चरम पर रहा। लेकिन महाभारत के युद्ध में अभिमन्यु के हाथों कौशलराज बृहद्बल की मृत्यु हो गई और महाभारत के उस महायुद्ध के बाद अयोध्या एक बार फिर से उजाड़ हो गई।

समय धीरे-धीरे आगे बढ़ता गया और अयोध्या का पौराणिक और गौरवमई इतिहास पीछे छूटता गया। पौराणिक और देवीय नगरी अयोध्या में धीरे-धीरे धर्म, सत्ता और नाम सब कुछ बदलता चला गया।

अयोध्या का सनातम धर्म धीरे-धीरे बौद्ध धर्म की ओर मुढ़ चला था और यहां बौद्ध धर्म के अनुयायियों की संख्या भी बढ़ती जा रही थी। ऐसे में बौद्ध धर्म के रंग में रंग चुकी अयोध्या और बौद्ध अनुयायियों ने अयोध्या को एक नया नाम दे दिया और अयोध्या की पहचान धीरे-धीरे ‘साकेत’ के रूप में होने लगी।

अति प्राचीन और पवित्र नगरी का नाम और पहचान अयोध्या न रहकर साकेत हो गया था। एक ओर जहां वाल्मीकि रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों में साकेत जैसे शब्द का कोई जिक्र तक नहीं था वहीं बौद्ध साहित्य में अयोध्या नगरी के लिए साकेत शब्द का विशेष तौर पर प्रयोग होना सनातन धर्म के लिए कुछ-कुछ चिंता का विषय भी बनता जा रहा था।

ऐतिहासिक दृष्टि से साकेत शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख बौद्ध जातक कथाओं में मिलता है। लेकिन अगर गुप्तकाल के इतिहास की बात करें तो इसमें कई बार साकेत तथा अयोध्या दोनों ही नामों का प्रयोग किया गया मिलता है।

इतिहासकारों का मानना है कि अयोध्या को व्यापार केंद्र के तौर पर अंतरराष्ट्रीय पहचान 5वीं शताब्दी में तब मिली जबकि यह एक प्रमुख बौद्ध केंद्र के रूप में विकसित हो गया और तब तक यह नगर अयोध्या से साकेत में बदल चुका था। हालांकि अयोध्या नगर 600 ईसा पूर्व में भी एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र के रूप में जाना जाता था।

माना जाता है कि एक चीनी भिक्षु फा हियान ने अयोध्या में कई बौद्ध मठों को देखा और अपनी डायरी में उनका जिक्र किया। इसके बाद यहां पर 7वीं शताब्दी में भी एक अन्य चीनी यात्री हेनत्सांग आया था। हेनत्सांग के अनुसार यहां साकेत में यानी अयोध्या में 20 बौद्ध मंदिर थे जिनमें 3,000 से भी ज्यादा भिक्षु रहते थे और इसके अलावा यहां पर हिन्दुओं का एक ऐसा प्रमुख और भव्य मंदिर भी था, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने आते थे।

ऐतिहासिक तथ्य बताते हैं कि, 11वीं शताब्दी में कन्नौज का राजा जयचंद जब अयोध्या आया तो उसने श्रीराम मंदिर पर सम्राट विक्रमादित्य द्वारा स्थापित शिलालेख को उखाड़कर वहां अपना नाम लिखवा दिया था। सन 1194 में लड़े गए पानीपत के युद्ध में मोहम्मद गौरी के हाथों जयचंद का भी अंत हो गया और उसके बाद धीरे-धीरे भारतवर्ष पर मुस्लिम आक्रांताओं का आक्रमण और अधिक बढ़ गया।

विदेशी आक्रमणकारियों और लूटेरों ने काशी, मथुरा के साथ ही अयोध्या के मंदिरों में भी भारी लूटपाट की और पुजारियों की बेरहमी से हत्या करके मंदिरों के खजाने हड़प लिए और मूर्तियों को खंडित करके कई मंदिरों को नष्ट कर दिया। उन विदेशी आक्रांताओं के द्वारा तोड़-फोड़ का यह क्रम वर्षों तक जारी रहा। हालांकि, उन मुस्लिम आक्रमणकारियों ने अयोध्या में कई बार लूटपाट की और राम मंदिर को भी कई बार लूटा। लेकिन, 14वीं सदी तक भी अयोध्या में राम का किला के नाम से प्रसिद्ध रामकोट पहाड़ी पर बने भगवान राम के मंदिर को तोड़ने में वे लोग सफल नहीं हो पाए थे।

इसे भी पढ़े: इस मस्जिद में थी शुद्ध सोने से बनी देवी सरस्वती की मूर्ति लेकिन…

मुगलकाल के अनेकों प्रकार के आक्रमणों और अपमानों को झेलने के बाद भी श्रीराम की जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर 14वीं शताब्दी तक बचा रहा। जबकि 14वीं शताब्दी के जाते-जाते भारतवर्ष पर मुगलों का अधिकार हो गया था और उसके बाद ही भगवान राम की जन्मभूमि पर बने उस मंदिर को नष्ट करने के लिए कई अभियान चलाए गए।

कहा तो यह भी जाता है कि सिकंदर लोदी के शासनकाल के दौरान यानी 1517 तक भी भगवान श्रीराम का वह मंदिर मौजूद था। जबकि 1527-28 में बाबर के इशारे पर उसके सेनापति मीर बाकी ने इस भव्य मंदिर को पुजारियों से छीनने के बाद इसके कुछ हिस्सों को ही नष्ट किया गया था। जबकि मंदिर की दिवारों को और उसके मलबे को ही पुनः इस्तमाल करके उसकी जगह मस्जिद का ढांचा खड़ा किया गया। बाबर के सेनापति मीर बाकी ने राम जन्मभूमि स्थल पर बने मस्जिद के उस ढांचे को खुद ही नाम भी दे दिया बाबरी मस्जिद।

वर्ष 1940 के दशक के पहले तक भी मुस्लिम समाज के बीच इस ढांचे को मस्जिद-ए-जन्म स्थान के नाम से जाना जाता था और हिन्दू समाज में यह जन्म स्थान की मस्जिद के नाम से प्रसिद्ध थी। यानी भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर बने मस्जिद के उस ढांचे को देश की आजादी के पहले तक भी जन्म स्थान की मस्जिद के रूप में ही स्वीकार किया जाता रहा है। जबकि मुस्लिम समाज के ही कई विद्वानों ने इसे मस्जिद मानने से भी इनकार कर दिया था और आज भी इसके पीछे उनका तर्क यह है कि मस्जिद का निर्माण किसी भी अवैध जगह पर या छीनी गई जगह पर नहीं किया जा सकता। क्योंकि इस्लाम धर्म में यह प्रतिबंधित है।

हालांकि, आजादी के बाद 23 दिसम्बर 1949 को जब अवैध रूप से मस्जिद में राम की मूर्तियों को रखा गया, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश के उस समय के मुख्यमंत्री जेबी पंत को एक पत्र लिखकर उस गड़बड़ी को सुधारने की मांग की थी। नेहरू ने उस पत्र में लिखा था कि क्योंकि ‘‘इससे वहां एक खतरनाक मिसाल स्थापित होती है।‘‘ बावजूद इसके वहां के उस समय के स्थानीय प्रशासक और फैजाबाद के उपायुक्त के.के. नायर ने नेहरू की चिंताओं को खारिज कर दिया था। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि मूर्तियों की स्थापना ‘‘एक अवैध कार्य था‘‘ और नायर ने मस्जिद से उन मूर्तियों को हटाने से मना करते हुए यह दावा किया कि ‘‘इस गतिविधि के पीछे जो गहरी आस्था और भावनाएं जुड़ी हैं… उसे कम करके नहीं आंका जाना चाहिए।‘‘

जन्मभूमि पर मस्जिद का जो ढांचा बना हुआ था उसमें खुदे दो संदेशों से इस बात का संकेत मिला है कि सन 1528 में अपने अयोध्या पड़ाव के दौरान बाबर ने जन्मभूमि पर मस्जिद निर्माण का आदेश दिया था। इसके अलावा बाबरनामा के नाम से लिखी गई बाबर की जीवनी में भी इसके संकते मिलते हैं। ढांचे में खुदे संदेशों में खासतौर से उल्लेख है कि, ‘जन्नत तक जिसके चर्चे हैं, ऐसे महान शासक बाबर के आदेश पर दयालु मीर बकी ने फरिश्तों की इस जगह को मुकम्मल रूप दिया।‘

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: जानिए, भगवान राम के पुत्र कुश को क्यों करवाना पड़ा था अयोध्या का पुनर्निर्माण? | Reconstruction of Ayodhya
Next: बड़ा गणेश मंदिर में आज भी जिंदा है हजारों वर्षों की परंपरा

Related Stories

Sri Ayyappa Swami Temple in Kerala
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

अय्यप्पा स्वामी के नियम : आत्म संयम, समर्पण और भक्ति के प्रतीक

admin 14 January 2026
Sheetla Mata Temple in Gurugram_Ancient and Mughal history
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम की पौराणिक, प्राचीन और मुगलकालीन यात्रा

admin 26 September 2025
MARGHAT WALE HANUMAN MANDIR ka prachin itihas
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

मरघट वाले हनुमान मंदिर का पौराणिक, प्राचीन और मुग़लकालीन इतिहास

admin 19 September 2025

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.