Skip to content
14 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • पर्यटन

श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने से पहले की जानकारीः भाग-1

admin 7 December 2021
HEMKUND SAHIB TREK_1 (2)
Spread the love

अजय सिंह चौहान || जब भी कोई व्यक्ति किसी भी दूर-दराज के क्षेत्र की किसी बड़ी धार्मिक यात्रा पर पहली बार जाना चाहता है तो उसे इस बात की बहुत ही कम जानकारी होती है कि इस यात्रा की शुरूआत कब करनी चाहिए और कहां से और कैसे यह यात्रा की जा सकती है। कितना खर्च लग सकता है और कौन सा समय होता है जब यह यात्रा की जा सकती है। कहां-कहां ठहरा जा सकता है और क्या-क्या परेशानियां भी आ सकती है।

यहां आज हम ऐसे ही यात्रियों के लिए उत्तराखण्ड राज्य के चमोली जिले में पड़ने वाली श्री हेमकुंड साहिब और श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा के विषय में कुछ जरूरी लेकिन, महत्वपूर्ण जानकारियां देने जा रहे हैं।

अगर आप श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन करने जाना चाहते हैं तो बता दें कि यह पवित्र स्थान उत्तराखण्ड राज्य के चमोली जिले में है। इसके अलावा चार धामों में से एक श्री बद्रीनाथ धाम भी हेमकुंड साहिब से करीब 25 किमी आगे इसी मार्ग पर है। इसलिए यहां तक जाने के लिए ऋषिकेश से होते हुए श्रीनगर, जोशीमठ और फिर गोविंदघाट तक जाना होता है। इसके बाद गोविंदघाट से करीब 16 किमी की दूरी वाली हेमकुंड साहिब की इस यात्रा की पैदल शुरूआत हो जाती है।

HEMKUND SAHIB YATRA DISTANCE MAP & CHARTश्री हेमकुंड साहिब आम श्रद्धालुओं के लिए प्रति वर्ष 1 जून से 10 अक्टूबर के बीच खुलता है। लेकिन, अगर यहां मौसम खराब हो या फिर बर्फबारी बहुत अधिक होने के कारण पैदल चलने वाले रास्ते से ठीक समय पर बर्फ नहीं हटाई जा सके तो तय समय से कुछ दिन या कुछ हफ्ते बाद ही यात्रा शुरू हो सकती है। इसके अलावा यात्रा के अंतिम दिनों में भी मौसम खराब होने की स्थिति में समय से पहले ही यात्रा को रोका भी जा सकता है।

तो सबसे पहले तो यह जान लें कि यह यात्रा एक दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र की यात्रा है इसलिए यहां तक पहुंचने के लिए रेल की सुविधा उपलब्ध नहीं है इसलिए आप देश के किसी भी हिस्से से सिर्फ ऋषिकेश तक ही रेल से आ सकते हैं। इसके अलावा अगर आप यहां हवाई जहाज से जाना चाहते हैं तो यह भी हेमकुंड साहिब से करीब 300 किमी की दूरी पर देहरादून में जाॅली ग्रांड हवाई अड्डा है। ऐसे में एकमात्र सड़क ही इस यात्रा का एकमात्र विकल्प है।

अगर आप देश के किसी भी क्षेत्र से श्री हेमकुंड साहिब या चार धाम की यात्रा के लिए जाना चाहते हैं तो इस यात्रा का सबसे पहला पढ़ाव ऋषिकेश में होता है। इसीलिए ऋषिकेश को चार धाम यात्रा का और श्री हेमकुंड साहिब यात्रा का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। आप चाहें तो ऋषिकेश के गुरुद्वारा साहिब में भी रात्रि विश्राम कर सकते हैं और अगली सुबह यहां से सीधे इस यात्रा के लिए निकल सकते हैं। यहां श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट द्वारा यात्रियों की सुविधा के तमाम इंतजाम किये जाते हैं।

वैसे तो अधिकतर यात्री यहां से अपने वाहनों से या फिर टैक्सी के द्वारा ही इस यात्रा को अधिक पसंद करते हैं और यह महंगी भी हो जाती है। लेकिन, अगर आपके पास इस यात्रा के लिए बजट अधिक नहीं है तो आप हरिद्वार और ऋषिकेश के बस अड्डे से यहां के लिए रोडवेज और निजी बसों की सेवा का लाभ ले सकते हैं।

अमरनाथ जी की यात्रा पर जाने की तैयारियां कैसे करें?

रोडवेज की बस में ऋषिकेश से गोविंदघाट के लिए करीब 500 रुपये तक किराया लग जाता है जबकि किसी भी निजी से जाने पर यह किराया थोड़ा अधिक ही लगता है। इसलिए ध्यान रखें कि अगर आप रोडवेज की बस से यात्रा करना चाहते हैं तो एक दिन पहले ही आपको हरिद्वार या ऋषिकेश के बस अड्डे पर इसके लिए बुकिंग करवानी होगी। लेकिन, अगर आप बस अड्डे पर समय से पहले भी पहुंच जाते हैं तो हो सकता है कि आपको इसका लाभ मिल जाय।

ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब की दूरी करीब 300 किमी है। और 300 किमी का यह पूरा रास्ता पहाड़ियों वाला रास्ता है। जैसे-जैसे आपकी यात्रा आगे बढ़ती जाती है आप दुर्गम पहाडियों को पार करते जाते हैं।

ऐसे में कोशिश करें कि ऐसी किसी भी यात्रा के समय आप इन दुर्गम पहाड़ियों में रात के समय बिल्कुल भी यात्रा ना करें। इसलिए अगर आप ऋषिकेश से सुबह जल्दी यात्रा की शुरूआत कर देते हैं तो करीब-करीब 8 से 9 घंटे में आराम से यात्रा के दूसरे पड़ाव यानी सीधे गोविंदघाट या बद्रीनाथ धाम तक पहुंच जाते हैं।

जागेश्वर धाम- कब जायें, कैसे जायें, कहां ठहरें, कितना खर्च होगा? | Jageshwar Dham Tour

लेकिन, अगर आप हरिद्वार और ऋषिकेश के आसपास ही के किसी क्षेत्र में रहते हैं तो आप सीधे ऋषिकेश से सीधे देव प्रयाग होते हुए उत्तराखण्ड राज्य के श्रीनगर पहुंच कर भी रात्री विश्राम कर सकते हैं। ऋषिकेश से श्रीनगर के बीच की यह दूरी करीब 110 किमी है जो करीब 3 घंटे में आराम से पार की जा सकती है।

ऋषिकेश से गोविंदघाट तक के रास्ते में देव प्रयाग, श्रीनगर, रूद्र प्रयाग, कर्ण प्रयाग, चमोली, जोशीमठ, और फिर विष्णु प्रयाग से होते हुए आप गोविंदघाट पहुंचते हैं। इस मार्ग में एक दम अच्छी क्वालिटी की सड़कें देखने को मिल जाती हैं। इस रास्ते में लगभग सभी मुख्य स्थानों पर गुरुद्वारों और अन्य कई संस्थाओं के द्वारा यात्रियों के लिए लंगर यानी भण्डारे और आराम करने की व्यवस्था की जाती है जिसमें सभी यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए करीब-करीब बिना पैसे खर्च किये खाने-पीने की सुविधाएं दी जाती है।

ऋषिकेश से चलने पर गोविंदघाट इस यात्रा का दूसरा महत्वपूर्ण पड़ाव आता है जहां पहुंच कर सभी यात्री इस लंबी सड़क यात्रा की थकान मिटाते हैं। इसके बाद अगले दिन सुबह-सुबह गोविंदघाट से यात्रा की पैदल शुरुआत कर देते हैं।

यात्रा के अगले भाग ( भाग -2 ) के लिए मैं अपने अगले लेख के माध्यम से बताउंगा कि कैसे गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक की इस पैदल यात्रा पर निकलेंगे और कैसे यहां से फूलों की घाटी की सैर के लिए भी जा सकते हैं।

यहाँ क्लिक करके आप इस यात्रा से जुडी जानकारियों वाले अगले लेख का लिंक देख सकते हैं : –

About The Author

admin

See author's posts

5,050

Post navigation

Previous: वसीम रिजवी की घर वापसी, अब कहलायेंगे जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी
Next: श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने से पहले की संपूर्ण जानकारी: भाग 2

Related Stories

Sri Ayyappa Swami Temple in Kerala
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

अय्यप्पा स्वामी के नियम : आत्म संयम, समर्पण और भक्ति के प्रतीक

admin 14 January 2026
Sheetla Mata Temple in Gurugram_Ancient and Mughal history
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम की पौराणिक, प्राचीन और मुगलकालीन यात्रा

admin 26 September 2025
MARGHAT WALE HANUMAN MANDIR ka prachin itihas
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

मरघट वाले हनुमान मंदिर का पौराणिक, प्राचीन और मुग़लकालीन इतिहास

admin 19 September 2025

Trending News

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 1
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 2
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 3
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026
अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य Retaliation against injustice and unrighteousness is the eternal religion 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

11 March 2026

Total Visitor

092770
Total views : 170150

Recent Posts

  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान
  • अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.