Skip to content
9 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल
  • विशेष

एक ऐसा मंदिर जिसमें औरंगजेब ने भी देखा था अपना भविष्य

admin 19 December 2021
Mama Bhanja Mandir Omkareshwar
Spread the love

अजय सिंह चौहान || मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदा नदी के तट पर स्थित एक प्रमुख तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर को धर्म, आध्यात्म, पौराणिक मान्यताओं, महत्वों और यहां के विभिन्न पौराणिक मंदिरों, एतिहासिक इमारतों और कहानियों को लेकर काफी धनी माना जाता है। यहां के हर एक मंदिर और ऐतिहासिक इमाारतों से कोई न कोई पौराणिक और धार्मिक इतिहास और कहानियां जुड़ी हुई हैं।

कुछ इसी तरह के ऐतिहासिक और पौराणिक साक्ष्य यहां के एक अन्य मंदिर से भी जुड़े हुए हैं जो ‘प्राचीन गौरी सोमनाथ मंदिर’ के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इस मंदिर को ‘मामा भांजे का मंदिर’ के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि ओंकारेश्वर में स्थित गौरी सोमनाथ मंदिर की स्थापना पांडवों ने अपने वनवास काल के दौरान की थी।

गौरी सोमनाथ मंदिर को मामा भांजे का मंदिर के नाम से भी जाना जाता है और ऐसा इसलिए क्योंकि यहां प्रचलित किस्से और कहानियों के अनुसार इस मंदिर के गर्भगृह में स्थापित शिवलिंग की लंबाई करीब 5 फीट से अधिक है। और शिवलिंग की मोटाई भी अधिक होने के कारण कोई भी एक व्यक्ति उसे अपनी बांहों में नहीं पकड़ सकता, लेकिन अगर मामा और भांजा मिलकर यह प्रयास करें तो ही इसको चारों ओर से पकड़ सकते हैं।

जानिए इल्तुत्मिश ने कैसे किया था महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का अपमान!

यहां प्रचलित किस्से-कहानियों और किंवदंतियों को माने तो बताया जाता है कि कि अगर मामा और भांजा के अलावा दूसरा कोई इस शिवलिंग को पकड़ता है तो वे इसमें सफल नहीं हो पाते हैं। और ऐसा इसलिए क्योंकि इस मंदिर के गर्भगृह में दो शिवलिंग है और इसमें स्थित मुख्य शिवलिंग को मामा कहा जाता है जबकि मंदिर के गर्भगृह के किनारे पर स्थित एक अन्य शिवलिंग भी है जिसको भांजे के रूप में पूजा जाता है।

ओंकारेश्वर के मुख्य ओम बिंदु पर स्थित गौरी सोमनाथ के इस मंदिर की संरचना कब और किसके द्वारा बनवाई गई इस बात का उल्लेख मंदिर से जुड़े इतिहास में कहीं भी देखने को नहीं मिलता। लेकिन संरचना को देखकर लगता है कि यह लगभग 1,200 वर्षों से भी अधिक प्राचीन है।

प्राचीन गौरी सोमनाथ का यह मंदिर आज भी अपनी अलौकिक छवि और स्थापत्य कला को प्रदर्शित करता है। विशाल पत्थरों द्वारा बनाया गया यह मंदिर तीन मंजिला है। इसकी ऊपर मंजिलों पर पहुंचने के लिए बनी हुई सीढ़ियां संकरी ओर एक दम खड़ी हैं। देखने में यह मंदिर काफी आकर्षक और नक्काशीदार है।

ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर बताया जाता है कि जब औरंगजेब ने मालवा के विभिन्न क्षेत्रों पर पर कब्जा करना शुरू किया और यहां की अपार संपदा से परिपूर्ण मंदिरों और अन्य ऐतिहासिक इमारतों को निशाना बनाकर लूटना शुरू किया उस समय उसे जानकारी मिली कि यहां के ओंकार पर्वत पर एक ऐसा मंदिर भी है जहां की मूर्ति में व्यक्ति के भविष्य और अगले जन्म का आभास देखने को मिलता है।

युगों-युगों के रहस्य और आधुनिक इतिहास का साक्षी है महेश्वर

आनन-फानन में औरंगजेब इस मंदिर में आया और उसने भी अपने अगले जन्म के विषय में जानना चाहा, लेकिन कहा जाता है कि उसे इसका जो आभास हुआ वह बहुत ही भयानक था और उसके सैनिकों को भी इसमें उनका विनाश ही दिखाई दिया। इसलिए औरंगजेब क्रोधित हो गया और उसने उसी वक्त अपनी सेना को आदेश दिया कि इस मंदिर को नष्ट कर दो और इसमें आग लगा दो।

क्रुर शासक औरंगजेब की सेना ने इस मंदिर में भारी उत्पात मचाया और इस मंदिर के सभामंडप को मलबे में बदल दिया गया। लेकिन, जब उसकी सेना इस मुख्य मंदिर की इमारत को आसानी से तोड़ नहीं पाई तो उसने इसमें आग लगवा दी। और इसमें स्थापित पवित्र शिवलींग पर किसी भारी वस्तु से कई वार किए गए जिससे शिवलिंग में दरारें पड़ गईं जो आज भी साफ-साफ दिखाई देती हैं।

स्थानिय लोगों का कहना है कि इस मंदिर के गर्भगृह के अंदर का भाग काले रंग का इसलिए है क्योंकि औरंगजेब ने इस मंदिर के गर्भगृह में आग लगवा दी थी। इस मंदिर के पास ही में एक संग्रहालय भी है जहां इस मंदिर से संबंधित बहुत सारी खंडित प्रतिमाएं और अन्य नक्काशीदार पत्थर भी रखे गए हैं।

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: युगों-युगों के रहस्य और आधुनिक इतिहास का साक्षी है महेश्वर
Next: नमस्ते या नमस्कार? कौनसा अभिवादन सही है?

Related Stories

UPPolice Zerotolerance Encounters
  • अपराध
  • विशेष
  • हमारे प्रहरी

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ

admin 8 May 2026
Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranand
  • विशेष
  • हिन्दू राष्ट्र

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी

admin 8 May 2026
Men was not monkey
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

admin 1 May 2026

Trending News

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ UPPolice Zerotolerance Encounters 1
  • अपराध
  • विशेष
  • हमारे प्रहरी

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ

8 May 2026
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranand 2
  • विशेष
  • हिन्दू राष्ट्र

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी

8 May 2026
सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 3
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 4
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 5
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • UPPolice Zerotolerance Encountersदुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ
  • Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranandगौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

Recent Posts

  • दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ
  • गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी
  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.