Skip to content
25 June 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल

Maihar Sharda Shakti Peeth की उत्पत्ति के पौराणिक तथ्य

admin 8 January 2022
Maihar Mata Sharda Peeth_Satna District in Madhya Pradesh
Spread the love

मध्य प्रदेश के सतना जिले में चित्रकूट के नजदीक स्थित (Maihar Sharda Shakti Peeth) मैहर शहर में माता मैहर देवी शारदा का मंदिर है। लगभग 600 फुट की ऊंचाई वाली गोलाकार त्रिकुटा पहाड़ी पर बने मां दुर्गा के शारदीय रूप और देवी शारदा के इस मंदिर को मैहर देवी मंदिर के नाम से संपूर्ण संसार में जाना जाता है। यह मंदिर सनातन धर्म के एक अति महत्वपूर्ण और पवित्र स्थानों में से एक है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं और भक्तों की भीड़ किसी भी मौसम और किसी भी परिस्थिति में कम नहीं होती।

माता मैहर देवी (Maihar Sharda Shakti Peeth) पीठ की उत्पत्ति के पीछे बहुत ही प्राचीन और पौराणिक तथ्य जुड़े हैं जिनके अनुसार- सम्राट दक्ष की पुत्री सती, भगवान शिव से विवाह करना चाहती थी, परंतु राजा दक्ष शिव को भगवान नहीं, भूतों और अघोरियों का साथी मानते थे इसलिए वे इस विवाह के विरोधी थे, फिर भी सती ने पिता की इच्छा के खिलाफ भगवान शिव से विवाह रचा लिया।

Maihar Mata Sharda Peeth : मैहर शारदा शक्तिपीठ की संपूर्ण जानकारी

Maihar Sharda Peeth : माँ शारदा ने एक चरवाहे को दिया था दर्शन

पुराणों के अनुसार इस विवाह के बाद राजा दक्ष ने ‘बृहस्पति सर्व‘ नामक यज्ञ रचाया, इस यज्ञ में ब्रह्मा, विष्णु, इंद्र और अन्य देवी-देवताओं को आमंत्रित किया, लेकिन जान-बूझकर उन्होंने भगवान महादेव को नहीं बुलाया। महादेव की पत्नी और राजा दक्ष की पुत्री सती इससे बहुत दुखी हुईं। और जब सती ने यज्ञ-स्थल पर अपने पिता से भगवान शिव को आमंत्रित न करने का कारण पूछा, तो इस पर राजा दक्ष ने भगवान शिव के बारे में अपशब्द कहे।

अपने पति के बारे में अपमानित बातें सुनकर सती मौन हो गई और उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ गयी और भगवान शिव के चरणों में अपना ध्यान लगा कर योग मार्ग के द्वारा वायु तथा अग्नि तत्व को धारण करके अपने शरीर को अपने ही तेज से भस्म कर लिया।

सिकंदर शाह मिरी ने शारदा महाशक्ति पीठ (Sharda Peeth) को किया था तबाह

हालांकि यहां यह भी माना जाता है कि उस समय वहां जो हवन हो रहा था माता सती ने उसमें कुदकर अपने को भस्म कर लिया था। जब शिवजी को इस दुर्घटना का पता चला तो क्रोध से उनका तीसरा नेत्र खुल गया और उसके बाद वहां पहुंचकर उन्होंने उस यज्ञ का नाश कर दिया। तब भगवान शिव ने देवी सती के उस मृत शरीर को कंधे पर उठा लिया और ब्रह्मांड का चक्कर लगाने लगे।

भगवान शिव के क्रोध और करूणा के आगे समस्त देवता भयभीत हो गये थे, ऐसे में वे सब भगवान विष्णु की शरण में गए और ब्रह्मांड की भलाई के लिए भगवान विष्णु से सहायता मांगी। भगवान विष्णु ने अपने चक्र के द्वारा देवी सती के उस मृत शरीर के अंगों को बावन हिस्सों में विभाजित कर दिया। और जहाँ-जहाँ भी देवी सती के शव के वे विभिन्न अंग और आभूषण गिरते गए, वहां-वहां शक्ति पीठों (Maihar Sharda Shakti Peeth) की स्थापना होती गई।

माना जाता है कि उन्हीं शक्तिपीठों में से एक है मैहर देवी का यह शक्तिपीठ मंदिर। इस स्थान पर माता सती के गले का हार गिरा था इसलिए इस शक्तिपीठ के साथ-साथ इस क्षेत्र को भी ‘मैहर’ यानी ‘मैया का हार’ (Maihar Sharda Shakti Peeth) के नाम से जाना जाने लगा, जो बाद में मैहर के नाम से प्रसिद्ध हो गया।

– मनीषा परिहार, भोपाल

About The Author

admin

See author's posts

2,325

Related

Continue Reading

Previous: माँ शारदा ने एक चरवाहे को दिया था दर्शन | Maihar Sharda Peeth
Next: Nageshwar Jyotirling: शिव पुराण में क्या है नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की कथा

Related Stories

shankracharya ji
  • अध्यात्म
  • धर्मस्थल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

शंकराचार्य जी चार धाम शीतकालीन यात्रा में होंगे सम्मिलित

admin 3 December 2024
JOGULAMBA SHAKTIPEETH TEMPLE
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

जोगुलम्बा शक्तिपीठ मंदिर: कब जायें, कैसे जायें, कहां ठहरें?

admin 25 November 2024
PRAMOD VINAYAK TEMPLE IN KASHI
  • धर्मस्थल
  • विशेष
  • षड़यंत्र

काशी के छप्पन विनायकों में से एक थे प्रमोद विनायक, लेकिन अब…

admin 13 July 2024

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078153
Total views : 142461

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved