Skip to content
19 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • टेक्नोलॉजी
  • विदेश

Baidu Search Engine : चीन का अपना गूगल है बाइडू

admin 30 January 2022
Baidu Search Engine
Spread the love

इस सदी की शुरुआत में चीन के लोग बाइडू (Baidu Search Engine) सर्च इंजन से रू-ब-रू हुए। वर्ष 2000 वहां के इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए एक तमाम सूचना लेकर आया। कईयों को तो असमंजस भी हुआ। जल्द ही बाइडू ने विश्व की सबसे शक्तिशाली इंटरनेट संस्था गूगल को अपना लोहा मनवा दिया।

बाइडू (Baidu Search Engine) आज सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनियों में से एक है और वर्तमान में यह सर्च इंजन, आॅडियो फाइल और फोटो सहित 57 इंटरनेट संबंधित सेवाएं प्रदान करता है। आश्चर्य की बात यह है कि केवल बाइडू ने इतने अल्प काल में सफलता हासिल नहीं की, बल्कि इसके रचयिता राॅबिन ली आज चीन के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बन चुके हैं।

बाइडू (Baidu Search Engine) केवल लोक प्रचलित ही नहीं है, बल्कि चीन की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में भी इसका महत्वपूर्ण स्थान है। पचास हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार देने वाली बाइडू कंपनी, 2010 में अपने चरम स्थान पर थी जब इसके नाम कुल अर्थव्यवस्था की 63 फीसदी हिस्सेदारी थी। उसके बाद अन्य इंटरनेट खिलाड़ी बाइडू को टक्कर देने उतरे। उन्होंने बाइडू की लोकप्रियता पर कुछ प्रभाव जरूर डाला, मगर उसके शीर्ष स्थान पर अपना अधिकार नहीं जमा पाए। अज भी बाइडू के नाम करीब 56 फीसदी हिस्सेदारी है।

पर जैसा कि हम सब जानते हैं, सफलता हमेशा अपने साथ विवाद लेकर आती है, बाइडू भी चीन के समाचार की सुर्खियों में हमेशा बना रहता है। मई 2016 में वेईजेक्सी नाम के 21 वर्षीय छात्र की मौत का कारण बाइडू (Baidu Search Engine) को ठहराया गया। माना जा रहा है कि उस युवक को एक विशेष कर्क रोग था जिसका उपचार ढूंढने के लिए उसके परिजनों ने बाइडू की मदद ली।

जिस अस्पताल को बाइडू ने सर्वश्रेष्ठ बताया, वहां उस छात्र का उपचार नहीं हो सका और उसकी मृत्यु हो गई। चीनी जनता की राय के अनुसार बाइडू ने उस अस्पताल को श्रेष्ठ बताने के लिए उस अस्पताल से पैसे लिए थे जिसे हम आॅनलाइन मार्केटिंग कह सकते हैं।

गौरतलब है कि इस घटना के लिए बाइडू (Baidu Search Engine) को जिम्मेवार ठहराना कहां तक सही है? ऐसी और भी घटनाएं हुई हैं जिनके कारण चीनी मीडिया में यह खबर है कि अब लोगों ने बाइडू का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है और उनकी विनती है कि गूगल से फिर से चीन में पुरजोर वापसी का अनुरोध किया जाए। यहां बताना जरूरी है कि चीन की सरकार गूगल पर हंटर लेकर सवार रहती है। लोगों को वही देखने को मिलता है जो सरकार चाहती है।

चीन का विदेश मंत्रालय अक्सर यह आरोप लगाता है कि इंटरनेट सर्च इंजन गूगल का अंग्रेजी भाषा का संस्करण अश्लील सामग्री फैलाकर देश के कानून का उल्लंघन करता है। अब भविष्य में बाइडू अपनी सफलता बनाकर रख पाएगा या ‘ओल्ड इज गोल्ड’ को चरितार्थ करते हुए गूगल बाइडू को धराशाही करेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

बहरहाल, बाइडू भारत में बढ़ते इंटरनेट बाजार को देख रहा है। जबकि भारत में सरकारें अभी तक ये तय नहीं कर पाई हैं कि क्या हम भी बाइडू की तर्ज पर एक अपन स्वदेशी सर्च इंजन चला सकते हैं जो राष्ट्रवाद के दम पर अपने ही लोगों को रोजगार भी दे और देश तोड़ने वाले गुगल से दूरी बना कर रख सके।

About The Author

admin

See author's posts

2,706

Post navigation

Previous: रनेह फाल्स, खजुराहो, पांडव फाल्स, पन्ना नेशनल पार्क की यात्रा
Next: लाल मिर्च का आचार बनाने की विधि | Red Chili Pickle

Related Stories

Pashchim ka shadayantr aur praacheenata ka durbhaagy
  • विदेश

पश्चिम का षड़यंत्र और प्राचीनता का दुर्भाग्य

admin 24 December 2024
Exhibition organized in IMS-DIA
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल

आईएमएस-डीआईए में प्रदर्शनी का आयोजन

admin 1 March 2024
Hindu temple in the UAE 2
  • विदेश
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सनातन धर्म से कोई नाता नहीं है दुबई के इस नए मंदिर का

admin 14 February 2024

Trending News

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश Happy Sanatani New Year on 19th March 2026 1
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति
  • हिन्दू राष्ट्र

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश

19 March 2026
सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 2
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 3
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 4
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 5
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026

Total Visitor

093302
Total views : 171279

Recent Posts

  • ‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश
  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.