Friday, June 5, 2026
Homeधर्मधर्मस्थलKashi Vishwanath : तीन महीने पहले मंदिर में आया था श्रद्धालु और...

Kashi Vishwanath : तीन महीने पहले मंदिर में आया था श्रद्धालु और आज

मंदिर प्रशासन के मुताबिक करीब 30 घंटे में गर्भगृह के अंदर की पूरी दीवार पर सोने की परत चढ़ा दी गई। दीवारों को स्वर्णमंडित करने के लिए 10 सदस्यीय कारीगरों की टीम ने काम किया।
वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। 187 वर्षों के बाद मंदिर के गर्भगृह के अंदर की दीवारों पर सोने की परतें चढ़ाई गई हैं। स्वर्ण परतों के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह के अंदर की पीली रोशनी हर किसी को सम्मोहित कर रही है। मंदिर में गर्भगृह को सोने से स्वर्णमंडित कराने का काम लगभग पूरा हो चुका है।
गर्भगृह के अंदर 37 किलो सोना लगाने का काम पूरा हो चुका है। अब स्वर्ण शिखर से नीचे बचे हिस्सों और चौखट आदि बदलवाने के लिए 24 किलो सोना लगाने की योजना है। बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के बाद यह काम शुरू किया जाएगा।
दक्षिण भारत के एक श्रद्धालु ने अपना नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर मंदिर प्रशासन के साथ मिलकर गर्भगृह में सोना मढ़वाया है। गुप्त दान करने वाला ये शख्स पीएम मोदी से काफी प्रभावित बताया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि श्रद्धालु ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के वजन के बराबर सोना दान किया है। महाशिवरात्रि से पहले विश्वनाथ मंदिर का गर्भगृह स्वर्णजड़ित हो गया है।
तीन महीने पहले मंदिर में आया था श्रद्धालु –
दक्षिण भारत के एक भक्त ने तीन महीने पहले मंदिर आकर इस बात की जानकारी ली थी कि गर्भगृह में कितना सोना लगेगा। तब उसने सोना दान करने की बात कही थी। साथ ही उसने कहा कि उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। मंदिर प्रशासन की अनुमति के बाद सोना लगाने के लिए मापने और सांचा बनाने की तैयारी शुरू हुई। महीनेभर की तैयारी के बाद शुक्रवार को सोना लगाने का काम शुरू हुआ, जो रविवार दिन में पूरा हुआ।
admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments