Skip to content
12 July 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • षड़यंत्र

तीनों निगमों का एकीकरण इसलिए जरूरी…

admin 27 March 2022
Spread the love

राजधानी दिल्ली में नगर निगम को लेकर तस्वीर साफ हो चुकी है कि एकीकरण होगा। आज दिल्ली में इस बात को लेकर तमाम लोग चर्चा करते रहते हैं कि आखिर तीनों निगमों (उत्तरी, दक्षिणी एवं पूर्वी दिल्ली नगर निगम) का एकीकरण क्यों जरूरी है? वर्ष 2011 में तत्कालीन केन्द्र सरकार एवं दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार ने दिल्ली नगर निगम का विभाजन जिस मकसद से किया था, क्या वह पूरा नहीं हो पाया? ग्यारह वर्ष बाद यदि आज तीनों निगमों को एक करने की आवश्यकता शिद्दत से महसूस हो रही है तो उसका सबसे बड़ा कारण दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार है।

आम आदमी पार्टी की सरकार जबसे दिल्ली में सत्ता में आई है तब से उसकी मंशा यही रही है कि ‘येन-केन प्रकारेण’ भाजपा शासित नगर निगम को बदनाम किया जाये। नगर निगम को बदनाम करने की मंशा से दिल्ली सरकार ने तीनों निगमों का तेरह हजार करोड़ रुपया दिया ही नहीं। आवश्यकता की दृष्टि से देखा जाये तो इस समय तीनों निगमों को 16 हजार करोड़ रुपये की जरूरत है। उत्तरी निगम को 10 हजार करोड़ रुपये, पूर्वी निगम को चार हजार करोड़ और दक्षिणी निगम को दो हजार करोड़ के अतिरिक्त फंड की जरूरत है। आंकड़ों को देखकर यह अंदाजा स्वतः लगाया जा सकता है कि निगम के प्रति दिल्ली सरकार का रवैया कैसा है? दिल्ली सरकार ने यदि तीनों निगमों को तेरह हजार करोड़ दे दिया होता तो अतिरिक्त फंड के रूप में मात्र 3 हजार करोड़ की जरूरत पड़ती और इस हद तक तीनों निगमों की स्थिति खराब नहीं होती।

दिल्ली सरकार के द्वेषपूर्ण रवैये के कारण नगर निगमों के कई प्रोजेक्ट पूरे नहीं किये जा सके हैं। तीनों निगम तीनों निगम स्थानीय राजनीतिक कारणों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इस संबंध में उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पूर्व सचिव संगीता बंसल का कहना है कि राजधानी में तीन निगम होने से आर्थिक बोझ इतना बढ़ गया है कि वे अपने कर्मचारियों को समय से वेतन भी नहीं दे पा रहे हैं। बात सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। जो अधिकारी एवं कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उन्हें पेंशन भी समय से नहीं मिल पा रही है।

किसी भी सेवानिवृत्त कर्मचारी को यदि तीन-चार माह तक पेंशन न मिल पाये तो स्थिति बहुत दुखदायी हो जाती है। वैसे भी देखा जाये तो राजधानी का प्रदूषण लोगों को परेशान कर रहा है, ऐसे में पैसे के अभाव में यदि नालियों की सफाई न हो पाये, टूटी हुई गलियां बन न पायें, पार्कों की हरियाली को बढ़ाया न जा सके तो प्रदूषण का स्तर और अधिक बढ़ता ही जायेगा। इसके अतिरक्ति फंड की कमी से यदि निगम कर्मचारियों को वेतन न मिल सके और वे वेतन के लिए हड़ताल पर चले जायें तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है।

इस संदर्भ में दिल्ली नगर निगम के पूर्व आयुक्त के.एस. मेहरा का कहना है कि दिल्ली एक केन्द्र शासित राज्य है। यहां पर बहु निकाय व्यवस्था के जाल से जनता को निकालने के लिए काफी प्रयास हुए हैं किन्तु उसमें काफी सफलता नहीं मिल पायी है परंतु एक निगम दिल्ली को बहु निकाय जाल से मुक्ति देने में कुछ तो कारगर साबित होगा। तीनों निगमों के एकीकरण से एक बड़ा लाभ यह होगा कि अभी निगम की व्यवस्था को चलाने के लिए तीन गुणा खर्च होता है, वह दो गुणा कम हो जायेगा। अभी तीन महापौर हैं, तीन आयुक्त हैं और तीन सदन चलते हैं। निगम जब एक होगा तो कर्मचारी दूसरे कार्यों में लग जायेंगे। इससे कर्मचारियों की कमी भी काफी हद तक पूरी हो जायेगी। कर्मचारियों की संख्या व्यवस्थित होने से जो राशि बचेगी वह विकास में लग जायेगी।

किसी भी राज्य को देखा जाये तो कुछ क्षेत्र आर्थिक रूप से विकसित होते हैं तो कुछ कमजोर होते हैं किन्तु जब व्यवस्था एकीकृत होती है तो आर्थिक समस्या का समाधान हो जाता है। उदाहरण के तौर पर देखा जाये तो दक्षिणी नगर निगम पूर्वी निगम की अपेक्षा आर्थिक रूप से अधिक सक्षम है। ऐसे में जब तीनों निगम एक होंगे तो पूर्वी दिल्ली को भी आर्थिक समस्याओं से बहुत अधिक जूझना नहीं पड़ेगा। इस दृष्टि से भी देखा जाये तो निगम का एकीकरण अति आवश्यक है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात की जाये तो वहां के निगम की तारीफ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में होती है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बी.एम.सी.) जितने बड़े क्षेत्र के लिए कार्य करता है, यदि उसके भी तीन-चार हिस्से कर दिये जायें तो वहां भी वही समस्या पैदा होगी, जो आज दिल्ली में है। हर राज्य में कुछ क्षेत्र ऐसे होते हैं जो विकसित होते हैं और कुछ का विकास हो रहा होता है। जिस निगम के हिस्से में विकसित क्षेत्र आयेगा, स्वाभाविक रूप से उसका राजस्व दूसरे की तुलना में अधिक होगा। बीएमसी का उदाहरण हम सभी के सामने है, इसलिए दिल्ली के तीनों निगमों का एकीकरण बेहद जरूरी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि भाजपा हार के भय से निगमों का एकीकरण करना चाहती है जिससे चुनाव को टाला जा सके। दिल्ली के मुख्यमंत्री का यह बयान एकदम गैर जिम्मेदाराना है। उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि भाजपा राष्ट्र एवं समाज के लिए पूर्ण रूप से समर्पित पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी का अपने स्थापना काल से ही यह सिद्धांत रहा है कि वह सिर्फ सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करती है बल्कि सरकार के माध्यम से राष्ट्र एवं समाज की बेहतरी के लिए कार्य करती है।

समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास एवं कल्याण के लिए काम करती है। आम आदमी पार्टी तो सिर्फ सत्ता के आनंद के लिए राजनीति करती है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता का स्पष्ट रूप से मानना है कि तीनों निगमों के एक होने से दिल्ली की तमाम समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी एवं विकास की रफ्तार में राजधानी और आगे जायेगी।

– हिमानी जैन

About The Author

admin

See author's posts

852

Related

Continue Reading

Previous: बंगाल हिंसा के दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए
Next: मुफ्तखोर जनता : जैसा राजा वैसी प्रजा या फिर जैसी प्रजा वैसा राजा

Related Stories

Natural Calamities
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

admin 28 May 2025
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

admin 27 May 2025
Teasing to Girl
  • विशेष
  • षड़यंत्र

आसान है इस षडयंत्र को समझना

admin 27 May 2025

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1
  • विशेष
  • षड़यंत्र

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2
  • विशेष
  • षड़यंत्र

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4
  • देश
  • विशेष

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078451
Total views : 143171

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved