Skip to content
9 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल

सबसे अधिक वजन वाली गणेश प्रतिमा से जुड़े कुछ रहस्य

admin 8 September 2022
Arulmigu Mundhi Vinayagar Temple at Puliakulam in Coimbatore of Tamilnadu
Spread the love

हर किसी मंदिर और उसमें विराजित देवी-देवताओं की अपनी कुछ न कुछ अलग विशेषतायें और महत्व होते हैं. फिर चाहे वो पौराणिक मान्यतायें हों या महत्व या फिर आश्चर्यचकित करने वाला ऐतिहासिक तथ्य। ऐसे ही देवी-देवताओं और उनके हज़ारों ही नहीं बल्कि लाखों मंदरों में एक विशेष स्थान रखने वाला प्रथम पूज्य श्री गणेश जी का भी एक प्रसिद्ध मंदिर है, जो कि दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर में स्थित है।

गणेश जी का यह मंदिर “मुंथी विनायक गणपति” (Munthi Vinayak Ganpati) जी के नाम से प्रसिद्ध है। तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर से करीब 15 किमी दूर स्थित पुलियाकुलम नाम के एक कस्बे में मौजूद भगवन गणेश के इस मंदिर की स्थापना आज से लगभग 500 वर्ष पूर्व हुई थी। जबकि मंदिर की वर्तमान संरचना के लिए जीर्णोदार और निर्माणकार्य वर्ष 1982 में प्रारम्भ होकर अगले करीब छह वर्षों तक चला था।

इस मंदिर की सबसे ख़ास विशेषता यह है कि इसमें स्थापित भगवान् “मुंथी विनायक गणपति” की प्रतिमा का वजन करीब 14 हजार किलो से भी अधिक बताया जाता है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। “मुंथी विनायक गणपति” की यह प्रतिमा इतने भारीभरकम वजन के अलावा करीब 11 फीट चौड़ी और 20 फीट ऊंची है।

“मुंथी विनायक गणपति” (Munthi Vinayak Ganpati) बाप्पा की प्रतिमा के माथे का आकार 2.5 फीट चौड़ा है, जबकि अमृत कला लिए बाप्पा की सूंड दाहिनी ओर मुड़ी हुई गोलाकार आकृति में है। इस प्रतिमा का इतिहास भी करीब 500 वर्षों का ही बताया जाता है। गणेश जी की प्रतिमा की इसी खासियत को देखते हुए यहाँ दर्शन करने आने वाले भक्तों की संख्या लाखों में होती है।

ऐसे में सवाल आता है कि यदि गणपति जी की इस प्रतिमा का वजन यदि लगभग 14 हजार किलो है तो फिर इसको तैयार करने में ऐसी कौन सी धातु या अन्य सामग्री का प्रयोग किया गया होगा? तो बता दें की इसमें किसी भी प्रकार की धातु का प्रयोग नहीं किया गया है। क्यों की यह प्रतिमा शुद्ध रूप से ग्रेनाइट की एक ही भारीभरकम चट्टान पर उकेर कर तैयार की गई है।

मुंथी विनायक गणपति (Munthi Vinayak Ganpati) जी की प्रतिमा भक्तों को सदैव आरोग्य रखने और प्रसन्नता प्रदान करने वाले स्वरूप को दर्शाती है। कमल के फूल पर विराजित मुंथी विनायक गणपति बप्पा की इस प्रतिमा के एक हाथ में अमृत कलश दर्शाया गया है, जबकि बप्पा की कमर में कमरबंद के तौर पर वासुकी नाग विराजित हैं।

“मुंथी विनायक गणपति” (Munthi Vinayak Ganpati) जी की प्रतिमा से जुड़े कुछ अन्य तथ्य बताते हैं कि, कुछ विशेष और योग्य मूर्तिकारों ने मिलकर इस प्रतिमा को आकार देने में अपनी प्रतिभा और कौशलता का परिचय दिया था, तब कहीं जाकर उस पत्थर में से भगवन गणेश का यह साक्षात रूप प्रकट हुआ है। सम्भवतः इतने भार वाली गणेश जी की कोई भी प्रतिमा अन्य किसी भी राज्य में या अन्य किसी भी देश में अभी तक नहीं देखी गई है।

स्थानीय लोगों के बीच मुंथी विनायक गणपति भगवान को “आरोग्य देवता” (healing god) भी कहा जाता है। मान्यता है कि जो कोई भी यहां किसी भी रोग को हरने की सच्चे मने से प्रार्थना लेकर आता है उसके वो कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा यहां कालसर्प दोष और अन्य कई बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए विशेष पूजा की जाती है। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालू यहां अवस्य आते हैं।

तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर से करीब 15 किमी दूर स्थित पुलियाकुलम नाम के एक कस्बे में मौजूद भगवन मुंथी विनायक गणपति (Munthi Vinayak Ganpati) जी के इस मंदिर का स्थान दक्षिण भारत के कुछ विशेष मंदिरों में आता है। इसलिए प्रतिदिन यहाँ हज़ारों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है लेकिन ख़ास तौर पर गणेशोत्सव के दौरान यहाँ दूर-दूर से आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या लाखों में होती है।

– शिवांगी चौहान

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: घृणा को “कुप्रथा” बता कर गाँधी ने दुष्प्रचार क्यों किया?
Next: केरल के फिल्म सेंसरबोर्ड ने भी किया हिंदुओं का अपमान

Related Stories

Sri Ayyappa Swami Temple in Kerala
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

अय्यप्पा स्वामी के नियम : आत्म संयम, समर्पण और भक्ति के प्रतीक

admin 14 January 2026
Sheetla Mata Temple in Gurugram_Ancient and Mughal history
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम की पौराणिक, प्राचीन और मुगलकालीन यात्रा

admin 26 September 2025
MARGHAT WALE HANUMAN MANDIR ka prachin itihas
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

मरघट वाले हनुमान मंदिर का पौराणिक, प्राचीन और मुग़लकालीन इतिहास

admin 19 September 2025

Trending News

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ UPPolice Zerotolerance Encounters 1
  • अपराध
  • विशेष
  • हमारे प्रहरी

दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ

8 May 2026
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranand 2
  • विशेष
  • हिन्दू राष्ट्र

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी

8 May 2026
सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 3
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 4
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 5
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • UPPolice Zerotolerance Encountersदुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ
  • Sanatan Dharma is the resistance against injustice and unrighteousness saysJagadguru Shankaracharya swami avimukteshwaranandगौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

Recent Posts

  • दुनिभर में हो रही है यूपी पुलिस केजीरो टॉलरेंस अभियान की तारीफ
  • गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो, नहीं तो… : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी
  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.