Skip to content
1 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • हमारे प्रहरी

अमर बलिदानी – शहीद मंगल पांडे

admin 16 April 2023
MANGAL PANDEY FREEDOM FIGHTER
Spread the love

प्रति वर्ष की 8 अप्रैल को 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे की पुण्यतिथि आती है। वीर सावरकर ने अपनी पुस्तक ‘1857 का स्वतंत्रता समर’ में बलिदानी हुतात्माओं (हुतात्मा यानी वह व्यक्ति जिसने किसी अच्छे कार्य में अपने को हवन कर दिया हो या अपना प्राण दे दिया) के बारे में विस्तार से लिखा है। इनमें पहला नाम बलिदानी मंगल पांडे का ही है। उस पुस्तक के कुछ अंश –

अपने बंधुओं को अपनी आंखों के सामने दंडित किया जाएगा, यह सुनकर भी शांत रहने वाला बैरकपुर नहीं था। वहां स्वतंत्रता की ज्योति हर तलवार में चमकने लग गई थी परंतु इन सबसे अधिक मंगल पांडे की तलवार अधीर हो रही थी।

-उसने लपककर अपनी बंदूक उठाई और ‘मर्द हो तो उठो’, ऐसी गर्जना करते हुए परेड मैदान में कूद पड़ा। “अरे अब पीछे क्यों रहते हो ? भाइयो आओ टूट पड़ो। तुम्हें तुम्हारे धर्म की सौगंध – चलो, अपनी स्वतंत्रता के लिए शत्रु पर टूट पड़ो। ऐसी गर्जना करते हुए वह अपने स्वदेश बंधुओं को अपने पीछे आने का आह्वान करने लगा। यह देखते ही सार्जेंट मेजर ह्यूसन ने सिपाहियों को मंगल पांडे को पकड़ने का आदेश दिया। परंतु अंग्रेजों को आज तक मिले देशद्रोही सिपाही अब बचे नहीं थे। उस सार्जेंट का आदेश उसके मुंह से निकलने पर एक भी सिपाही मंगल पांडे को पकड़ने नहीं हिला। और इधर मंगल पांडे की बंदूक से सन् सन् करके निकली गोली ने उस ह्यूसन का शव तत्काल भूमि पर पटक दिया।

इसके बाद मंगल पांडे ने एक और अंग्रेज अफसर को तलवार से मार डाला। तभी वहां कर्नल व्हीलर वहां आया और मंगल पांडे को पकड़ने का आदेश देने लगा। अब फिर पुस्तक की ओर लौटें

– इधर मंगल पांडे अपने रक्तरंजित हाथ उठाकर – “मर्दों आगे बढ़ो!” ऐसी गर्जना करते हुए इधर-उधर घूम रहा था। जनरल हीर्से को यह समाचार मिलते ही वह कुछ और यूरोपियन सैनिक लेकर मंगल पांडे की ओर दौड़ता आया। अब निश्चित ही शत्रु पकड़ लेगा, यह जानकर उस देशवीर मंगल पांडे ने फिरंगियों के हाथों पकड़े जाने की अपेक्षा मृत्यु को अपनाने का निश्चय किया और अपनी बंदूक अपने ही सीने की ओर कर ली तत्काल उसकी पवित्र देह घायल हो कर गिर गई। तुरंत उस घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया; और उस एक सिपाही ने जो बहादुरी दिखाई उससे लज्जित हो कर सारे अंग्रेज अधिकारी अपने -अपने तंबू में चले गए। यह सन् 1857 के मार्च की 29 तारीख थी।

मंगल पांडे का कोर्ट मार्शल कर जांच -पड़ताल हुई। उस जांच में वह अन्य षड्यंत्रकारियों के नाम बताए, इसके लिए बहुत प्रयास हुए। परंतु उस तेजस्वी युवक ने ‘वह किसी का नाम बताने को तैयार नहीं है,’ यह उत्तर दिया। ऐसे युवा को फांसी का दंड सुनाया गया। दिनांक 8 अप्रैल उसकी फांसी के लिए तय हुआ।

-उस सारे बैरकपुर शहर में मंगल पांडे को फांसी देने के लिए एक भी जल्लाद नहीं मिला। अंत में उस अमंगल कार्य के लिए कलकत्ता से चार जल्लाद लिए गए। दिनांक 8 अप्रैल को सुबह मंगल पांडे को फांसी स्थल की ओर ले जाया गया। चारों ओर लश्करी लोगों का पहरा था। उनके बीच से मंगल पांडे गर्व से चलता गया और फांसी पर चढ़ गया। “मैं किसी का नाम नहीं बताऊंगा” यह एक बार फिर से कहते ही उसके पैर के नीचे का सहारा निकल गया और मंगल पांडे की देह से उसकी पवित्र आत्मा आत्मा स्वर्ग चली गई।

– मंगल पांडे नहीं है, पर उसका चैतन्य सारे हिंदुस्थान में फैला हुआ है और जिस सिद्धांत के लिए मंगल पांडे मरा वह सिद्धांत चिरंजीवी हो गया।

 

– साभार

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: महुए की मादक गंध और पलाश की हरियाली
Next: शाहजहां का “स्वर्णिम काल” या भारत का “विनाश काल”

Related Stories

Nowshera__Films on Battle of Nowshera
  • फिल्म जगत
  • हमारे प्रहरी

“नौशेरा युद्ध” पर बनेगी फिल्म, टैलिसमैन फिल्म्स को रक्षा मंत्री का समर्थन

admin 7 March 2024
General Hanut Singh_Lieutenant
  • हमारे प्रहरी

लेफ्टिनेंट जनरल हणूत सिंह – 1971 युद्ध के महानायक

admin 14 April 2023
SAMBHAJI RAJE KA BALIDAAN_1
  • विशेष
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र

संभाजी राजे का बलिदान, क्या याद रखेगा आज के हिन्दुओं का अल्प ज्ञान?

admin 15 March 2023

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.