Skip to content
1 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अवसरवाद
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया

सोशल मीडिया (social media) और समाज सेवा…

admin 4 March 2021
Social Service in Social Media
Spread the love

जगदम्बा सिंह || समाज में सेवा करने के अपने-अपने तौर-तरीके हैं। कोई किसी रूप में सेवा कर रहा है तो कोई किसी रूप में किन्तु इस सेवा का सोशल मीडिया से बहुत ही गहरा रिश्ता बनता जा रहा है। समाज में सेवा के जो भी कार्य किये जा रहे हैं, पहले इसके प्रचार-प्रसार का माध्यम मुख्य रूप से प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया हुआ करता था।

जाहिर सी बात है कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में सभी सेवा कार्यों को स्थान मिलना मुश्किल था। इसमें जगह पाने के लिए तमाम तरह की जुगाड़ लगानी पड़ती थी किन्तु जबसे सोशल मीडिया का दौर आया है तब से अपने सेवा कार्यों का प्रचार-प्रसार बहुत आसान हो गया है। इस संबंध में तमाम लोगों की समझ में यह नहीं आता कि वास्तव में सेवा कार्यों के जो चित्र देखने को मिलते हैं, वास्तव में वे वास्तविक हैं या तकनीकी कौशल से बनाये गये हैं।

हालांकि, अपने समाज में एक बहुत ही प्राचीन कहावत प्रचलित है कि ‘नेकी कर दरिया में डाल’ यानी किसी के साथ कोई भी नेक कार्य करके भूल जाना चाहिए। नेकी के बदले किसी से यह उम्मीद बिल्कुल नहीं करनी चाहिए कि इस नेकी के बदले वह व्यक्ति भी आप के लिए कुछ करेगा किन्तु अब तो कुछ मामलों में ऐसा देखने को मिलता है कि यदि किसी की कुछ मदद कर दी जाती है तो उसका इतना प्रचार-प्रसार कर दिया जाता है कि मदद लेने वाले व्यक्ति की आत्मा व्यथित हो जाती है और वह यह सोचने के लिए विवश हो जाता है कि आखिर यह मदद उसने ली ही क्यों?

चूंकि, सोशल मीडिया (social media) का जमाना है इसलिए प्रचार तो हो ही जाता है। अब यह अलग बात है कि सेवा कार्य के प्रचार की कितनी जरूरत है या नहीं भी है। इस मामले में तो राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने वालों की बात ही निराली है। राजनैतिक समाजसेवियों के माध्यम से ऐसे सेवा कार्य भी देखने को मिले हैं कि एक भगोना खिचड़ी एवं खीर बांटने में डेढ़ सौ फोटो खिंचवा ली जाती है। हास्पिटल में जाकर मरीज को एक केला कई लोग मिलकर पकड़ाते हैं। हालांकि, इस प्रकार के सेवा भाव एवं सेवा कार्यों का कुछ लोग उपहास भी उड़ाते हैं।

दरअसल, इस मामले में सेवा करने वालों की भावना भले ही ठीक हो किन्तु सोशल मीडिया में प्रचार पाने की इच्छा यह सब करने के लिए विवश कर देती है। अब सवाल यह उठता है कि जिस समाज में ‘गुप्त दान’ को सबसे उत्तम दान माना गया है वहां किसी को एक पैकेट बिस्किट देने की भी फोटो खींचकर यदि सोशल मीडिया में डाल दी जाये तो सेवा कार्यों का उपहास उड़ना स्वाभाविक है।

सवाल यह उठता है कि क्या मंशा वास्तविक सेवा करने की है या सिर्फ सेवा कार्य करते हुए दिखने की। सेवा कार्यों का प्रचार-प्रसार निश्चित रूप से होना चाहिए किन्तु उसकी भी एक मर्यादा होनी चाहिए अन्यथा इस सोशल मीडिया के दौर में सेवा एवं सेवा कार्यों के पीछे जो भाव है, वह भी बदल जायेगा। इस संबंध में सभी को मिलकर विचार करने एवं उसको अमल में लाने की आवश्यकता है।

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम मंदिर कब जायें, कैसे पहुंचे, कहां ठहरें ?
Next: Personality development | हम कैसे करें, अपने व्यक्तित्व का विकास?

Related Stories

Law & Order in India
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

हिंसा, मनोविज्ञान और न्यायशास्त्र

admin 25 February 2026
Social Media and India Cast system
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

डिजिटल प्लैटफॉर्म्स पर दिख रहा है सूचना का संघर्ष

admin 28 November 2025
DIVORCE TALAK TALAK TALAK
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

परेशानियों से जुझता बचपन और तलाक

admin 28 October 2025

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.