Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा-जगत

Personality development | हम कैसे करें, अपने व्यक्तित्व का विकास?

admin 4 March 2021
Personality development
Spread the love

जब हम एक बहुत सफल व्यक्ति के व्यक्तित्व (Personality development in Hindi) को समझते हैं और उसका विश्लेषण करते हैं तो हम उस व्यक्ति के गुण व विशेषताओं को देखते हैं जो कि एक सफल व्यक्ति बनने के लिए आवश्यक है। दरअसल, व्यक्तित्व एक व्यक्ति की विचार, भावनाएं और वह भावनाएं जो अद्वितीय होती हैं। व्यक्तित्व गुणों का वह समूह है जो एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से अलग बनाता है अर्थात् दो व्यक्तियों के अलग-अलग व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं।

व्यक्तित्व का अर्थ है मुखौटा। प्राचीन लैटिन भाषा दुनिया के थियेटर में, मुखौटा एक विशेष चरित्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक पारंपरिक उपकरण था। एक व्यक्ति का व्यक्तित्व वह है जैसे वह खुद की दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है, (शिष्टाचार, आदतें, स्वभाव, आदि) या फिर दूसरे उसे कैसे देखते हैं?

स्वस्थ नेतृत्व के लिए व्यक्ति का समुचित व्यक्तित्व विकास आवश्यक है। व्यक्तित्व विकास सदा-सर्वदा निरंतर होना चाहिए। व्यक्तित्व यानी व्यक्ति के विचारों का आविष्कार, व्यक्ति की अभिरुचि, अभिव्यक्ति, अभिवृत्ति, कार्य पद्धति में व्यक्त हुआ व्यक्ति का सम्मुचयात्मक स्वरूप। व्यक्तित्व विकास किसी व्यक्ति की प्रगति और खुशी की कुंजी है। यह सिर, हृदय और हाथ का संयोजन और मिश्रण है। यह व्यक्ति की क्षमता, आदतों और दृष्टिकोण का कुल योग है। व्यक्तित्व विकास सफल जीवन का मंत्र है, विकास एक निरंतर प्रक्रिया है।

स्व गुण विकसन, गुणवत्ता वृद्धि और कुशलता विकसन यानी व्यक्तित्व का विकास, जिज्ञासा, सहिष्णुता, सामूहिकता एवं सक्रियता, यह व्यक्त के व्यक्तित्व विकास की कुंजी है। व्यक्तित्व विकास हमारे व्यक्तिगत, सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन को अर्थपूर्ण बनाता है। आदर्श नागरिक बनने में पोषक भूमिका और अपने जीवन को कृतिशील बनाने में उपयोगी होता है। व्यक्तित्व विकास प्रक्रिया में शिक्षा का महत्व है। हमारे स्वभाव और व्यवहार में अनुशासन, एकाग्रता, कृति आदि गुणों का समावेश आवश्यक है जिससे हमारा व्यक्तित्व प्रभावी होगा।

व्यक्तित्व के दो रूप हैं, पहला- बाहरी व्यक्तित्व जैसे कि आप कैसे दिखते हैं। आप खुद को कैसे प्रस्तुत करते हैं, आप कैसे खड़े होते हैं, बैठे कैसे हैं, लोगों के साथ कैसी बातें करते हैं, शारीरिक हाव-भाव यह सब महत्वपूर्ण बातें हैं, बाहरी व्यक्तित्व आपकी शारीरिक ऊंचाई, पहनावा, आवाज, कार्यपद्धती यह सब चीजें आती हैं। दूसरा, अंतर्गत व्यक्तित्व जिसमें आपका मन, बुद्धि, विचार, भावना, आपकी भावनिक परिपक्वता यह सब बातें आती हैं।

अपने व्यक्तित्व का विकास हम कैसे करें यह भी जानना अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। व्यक्तित्व विकास के मार्ग तथा कुशलताएँ जानने से ही व्यक्ति अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकता है। व्यक्तित्व विकास में ज्ञान, कौशल, उत्कृष्टता एवं दृष्टिकोण का बहुत महत्व है। हमें पढ़ाई और अध्ययन की तरफ भी ध्यान देना चाहिए, प्रतिदिन अखबार व पुस्तकें पढ़नी चाहिए। दूरदर्शन समाचार सुनना चाहिए, पुस्तकालय का सदस्य बनना चाहिए व मनपसंद विषय का अध्ययन करना चाहिए।

व्यक्तित्व विकास में लेखन कुशलता भी जरूरी है, व्यक्ति को उत्तम रीति से पत्र, चिट्ठी, निवेदन, ईमेल लिखने की कला से अवगत होना चाहिए। संभाषण कला- छोटी बैठक, नुक्कड़ सभा, सार्वजनिक सभा, पत्रकार वार्ता में उत्तम भाषण प्रस्तुति, सभा संचालन, किसी की बात को ध्यानपूर्वक सुनना भी व्यक्तित्व विकास का आवश्यक पहलू है।

व्यक्तित्व विकास के लिए व्यक्ति का ध्येय निश्चित होना आवश्यक है। जीवन में क्या करना है, इसके बारे में स्पष्ट एवं निश्चित होना जरूरी है। स्वयं का प्रस्तुतिकरण- वाणी, पहनावा, प्रसन्नता, आत्म विश्वास युक्त व्यवहार, जनसंपर्क आपके स्वभाव में हो, आपका व्यवहार विनम्र हो, यह सब एक अच्छे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति की पहचान है। समय नियोजन, कार्य जीवन संतुलन, व्यक्तिगत एवं सामाजिक और पारिवारिक कार्य में संतुलन होना आवश्यक है। निर्णय, नेतृत्व और निर्णय करने की क्षमता का व्यक्तित्व विकास में अत्यंत महत्व है।

स्वामी विवेकनन्द ने व्यक्तित्व विकास की पंचशील बताई हैंः-

  1. अनुशासन
  2. भावनाएं
  3. आत्मनिर्भरता
  4. आत्म त्याग
  5. स्वयं एहसास

व्यक्तित्व विकास के लिए स्वयं का मूल्यांकन भी करना चाहिए। व्यक्तित्व विकास जीवन को अधिक सफल, प्रभावी, कार्यसक्षम एवं अर्थपूर्ण बनाता है इसलिए इसके प्रति प्रयासरत रहना चाहिए।

– श्रेया सिंह

About The Author

admin

See author's posts

1,931

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया (social media) और समाज सेवा…
Next: मनोभावों की उत्पत्ति है आंदोलन

Related Stories

Are these the good days?
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

क्या यही अच्छे दिन हैं…?

admin 26 February 2026
Law & Order in India
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष

हिंसा, मनोविज्ञान और न्यायशास्त्र

admin 25 February 2026
Indian Constitution being promoted why
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

क्यों किया जा रहा है संविधान का प्रचार…?

admin 21 February 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093079
Total views : 170819

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.