Skip to content
27 August 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • शिक्षा-जगत

आंदोलन और संघर्ष में फर्क

admin 4 March 2021
Movement and struggle
Spread the love

किसी भी नीतिपूर्ण बात को मनवाने के लिए या निश्चित उद्देश्य की पूर्ति हेतु शासक या व्यवस्था पर दबाव व्यक्त करने के लिए की जाने वाली सामूहिक गतिविधि या फिर हलचल को आम बोल-चाल की सबसे सरल भाषा में आंदोलन कहा जाता है। दूसरी भाषा में कहें तो आंदोलन किसी भी उद्देश्य के लिए किया जाने वाला एक व्यापक तथा सामूहिक प्रयास होता है।
जहां एक ओर आंदोलन को सामूहिक संघर्ष कहा जाता है वहीं कुछ लोग इसे संघर्ष के साथ भी जोड़कर देखते हैं लेकिन यहां दोनों ही शब्द परस्पर विपरीत अर्थों वाले हैं यानी दोनों का ही अलग-अलग मतलब होता है।

आंदोलन समाज को जोड़ने वाला या समाज के साथ मिलकर की जाने वाली गतिविधि का नाम है तो वहीं संघर्ष किसी भी व्यक्ति या परिवार के लिए रोजमर्रा की जिंदगी का निजी अभिन्न हिस्सा कहलाता है।

विभिन्न वर्गों में बँटे और शोषण पर टिके हमारे समाज में व्यक्तियों को हर रोज अनगिनत रूपों में संघर्ष करते देखा जा सकता है यानी संघर्ष व्यक्ति, समूह या वर्ग विशेष के संघर्ष का हिस्सा हो सकता है लेकिन इन सबको आदोलन नहीं कहा जा सकता।

खास कर भारतीय लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार और जेल भरो आंदोलन, सत्याग्रह आदि अधिकार एवं न्याय मांगने के माध्यम होते हैं। आजादी के समय महात्मा गांधी ने नारा दिया था कि- ”न मारेगें न मानेंगे बहादुर कष्ट झेलेंगे”। यही कारण रहे हैं कि आंदोलनों के दौरान आंदोलनकारी पुलिस की लाठी-गोली खाने के बावजूद हिंसक नहीं होते हैं।
आज कल आंदोलन, विरोध, कार्य बहिष्कार एवं हड़ताल के सहारे जितनी सफलता कर्मचारी

संगठनों को मिल जाती है उतनी आम लोगों को धरना-प्रदर्शन करने पर जल्दी नहीं मिल पाती है। जैसे कि कहा जाता है कि- ”संघे शक्ति कलियुगे” अर्थात कलियुग में सगंठन की शक्ति ही महाशक्ति होती है इसीलिए लोकतंत्र में संगठन बनाकर संघर्ष करने की सलाह दी जाती है।

वहीं संगठन और एकजुटता के उदाहरण के तौर पर अगर हम किसी को मुक्का मार दें तो वह मरणासन्न भी हो सकता है, लेकिन, अगर उसी मुक्के की उन अलग-अलग पांचों अगुंलियों को एक-एक करके आसानी से तोड़ा जा सकता है। इसे अगर हम दूसरी भाषा में कहें तो किसी भी संगठन के कर्मचारियों की एकजुटता। यहां एकरूपता एवं संघर्ष की पराकाष्ठा के नमूने हैं लेकिन अब इन संगठनों में भी राजनीति शुरू हो चुकी है। यही कारण है कि वह जब जो चाहते हैं उसे सरकार से मनवा लेते हैं और कोई उनका बाल तक बांका नही कर पाता है।

– कार्तिक चौहान 

About The Author

admin

See author's posts

1,982

Like this:

Like Loading...

Related

Continue Reading

Previous: साम्प्रदायिक सौहार्द को शराब से परेशानी और कोरोना से लापरवाही
Next: ऋषि-मुनियों के अनुसंधान की देन है विश्व का सबसे बड़ा वैज्ञानिक समय गणना तन्त्र

Related Stories

Vidvaan Brahman
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • हिन्दू राष्ट्र

विद्वान ब्राह्मण एक फलदार वृक्ष के समान होता है

admin 19 June 2024
Think about
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

हमारा विनाश कव शुरू हुआ था?

admin 5 June 2024
Primary schooling method changed in European countries
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

यूरोपीय देशों में अब प्राइमरी स्कूलिंग का तरीका बदला

admin 28 May 2024

Trending News

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4 1
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

20 August 2025
Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व brinjal farming and facts in hindi 2
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

17 August 2025
भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan 3
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

11 August 2025
पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें Khushi Mukherjee Social Media star 4
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

11 August 2025
दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार BJP Mandal Ar 5
  • राजनीतिक दल
  • विशेष

दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

2 August 2025

Total Visitor

081288
Total views : 148088

Recent Posts

  • Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व
  • Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व
  • भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम
  • पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें
  • दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved 

%d