Sunday, June 21, 2026
Homeविविधनारी जगतखूबसूरत महिलाओं वाले देश | Countries with Beautiful Women

खूबसूरत महिलाओं वाले देश | Countries with Beautiful Women

अजय सिंह चौहान | महिलाओं की खूबसूरती के मुकाबले में आखिर वे कौन से देश हैं जो भारत से आगे निकल जाते हैं? आज यहां हम उन सबसे खूबसूरत महिलाओं वाले देशों के बारे में जानेंगे जो कि ‘वल्र्ड्स मोस्ट कंट्री विद् द वुमन’(Worlds most country with the women) की टाॅप-10 लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन आमतौर पर इंडिया को ऐसी सूची में नहीं रखा जाता, बावजूद इसके कि यहां से कई मिस वल्र्ड और यूनिवर्स भी रह चुकी हैं।

वैसे, खूबसूरती का कोई पैमाना तो तय होता नहीं है, क्योंकि ज्यादातर लोग ये मानते हैं कि खूबसूरती इंसान के अंदर होती है और हर व्यक्ति के लिए यह अलग-अलग भी हो सकती है। लेकिन कुछ लोग इसे बाहरी लुक से ज्यादा जोड़ते हैं और उसी को खूबसूरती का पैमाना बना डालते हैं।

तुर्किश एक्ट्रेस और माॅडल मेरिमे सारा उजेरली

यहां हम भी कुछ इसी तरह बाहरी पैमाने यानी बाहरी लुक की बात कर रहे हैं। और अगर बाहरी लुक वाले पैमाने के लिए यदि हम अलग-अलग देशों की बात करें तो लोगों का लुक स्थानीय परंपराओं के हिसाब से भी अलग-अलग होता है।

भारत के मामले में भी एक बात यही है कि लड़कियों का यहां माॅडलिंग, ग्लैमर या छोटे कपड़ों के पहनावे को लेकर उतनी ज्यादा स्वतंत्रता नहीं है, जैसा कि यूरोप और साउथ अमेरिकी काॅन्टिनेंटल देशों में ब्यूटी काॅन्टेस्ट्स की दिलचस्पी और माॅडलिंग के प्रति देखा जाता है। ऐसे में तो यही होता है कि जो लोग इंटरनेट के माध्यम से बाहरी खुबसूरती को निहारते हैं उनकी नजरें अधिकतर उधर ही दौड़ने लगती हैं।

यह सच है कि खास कर महिलाओं की सुन्दरता किसी भी प्रकार से तौली नहीं जा सकती। लेकिन, फिर भी कुछ देश ऐसे हैं जहां की महिलाओं को अन्य देशों की महिलाओं के मुकाबले अत्यधिक खूबसूरत माना जाता है और यह मानना है कुछ महत्वपूर्ण वेबसाइट्स का जो इस प्रकार हैं – thetoptens.com, scoopwhoop.com, wonderslist.comऔर therichest.com

इन कुछ टाॅप लिस्टिंग वेबसाइट्स पर उपबल्ध आंकड़ों को आधार मान कर यदि आंकलन किया जाये तो बाहरी लुक को को ही यहां शत-प्रतिशत प्रमुखता दी गई है।

बाहरी लुक से जुड़े इन आंकड़ों में महिलाओं की आंतरिक सुंदरता का आंकलन किया गया हो ऐसा ऐसा शायद संभव नहीं दिखता। क्योंकि ये वेबसाइट्स उन सभी महिलाओं की ब्यूटी, सेंस ऑफ ह्यूमर, ऑनलाइन पोल और इंटरनेट सर्च के तहत ही रैंकिंग देती हैं। जबकि इन महिलाओं की पारिवारिक और सामाजिक स्थिति को यहां बिल्कुल भी तवज्जो नहीं दी गई है जो भारतीय महिलाओं के लिए सबसे अधिक मायने रखती है।

तो उन टाॅप-10 लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है तुर्की की महिलाओं का। कभी तुर्कों का गढ़ रहे इस देश की महिलाओं को इन वेबसाइट्स ने इंटरनेट पर फोटोजेनिक सर्च श्रेणी में सबसे ऊपर माना है। ऐसे में उनका बेहद खूबसूरत होना भी लाजिमी है। इस श्रेणी में तुर्किश एक्ट्रेस और माॅडल मेरिमे सारा उजेरली (Meryem Sarah Uzerli, a Turkish-German actress and model) का उदाहरण दिया जा सकता है। सन 83 में जन्मी इस महिला को जर्मन फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। उजेरली अब तक कई अवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं। और क्योंकि इंटरनेट पर इनके बारे में काफी-कुछ सर्च किया जाता रहता है शायद इसलिए उजेरली को सबसे अधिक भाव दिया गया।

  1. ब्राजील: ब्राजील की महिलाएं अपने ट्रेडिशन और सोशलाइजेशन के लिए दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय है।
  2. यूक्रेन: खूबसूरती के मामले में यूक्रेन की महिलाओं को रशियन महिलाओं से भी ऊपर आंका जाता है।
  3. रूस: रूस की महिलाऐं किसी भी मामले में अक्सर पुरुषों से आगे ही देखी जाती हैं। चाहे फिर वो कमकाजी हों, खेल जगत में हों या सेना के क्षेत्र में ही क्यों न हों। खेल के मैदान में रूस की मारिया शारापोवा को तो दुनिया देख ही चुकी है।
  4. वेनेजुएला: वेनेजुएला की महिलाओं को छरहरे बदन के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। शायद इसीलिए वेनेजुएला की महिलाओं ने ‘वल्र्ड ब्यूटी काॅन्टेस्ट्स’ (World Beauty Contests) में अब तक सबसे अधिक बार खिताब अपने नाम किए हैं।
  5. इटली: इटली की महिलाओं को अपने स्टाइल, मेकअप और नये-नये प्रकार के फैशन के लिए सबसे अधिक मशहूर देश माना जाता है।
  6. नीदरलैंड: नीदरलैंड की महिलाओं की सुंदरता को उनकी औसत ऊंचाई (हाइट) 5 फीट 7 इंच के लिए जाना जाता है।
  7. कनाडा और अमेरिका: कनाडा और अमेरिका जैसे देशों महिलाओं को उनकी खुशहाल जिंदगी के लिए सबसे ऊपर माना जाता है। बाहरी लूक के विषय में यदि बात करें तो यहां की महिलाएं टाॅपलेस होकर भी घूम सकती हैं। शायद यही कारण है कि कनाडा और अमेरिका की महिलाओं को यह स्थान दिया गया है। इस विषय में कनैडियन टेनिस प्लेयर यूगेनी बुचर्ड (Eugenie Bouchard – Canadian tennis player) को इंटरनेट पर सबसे अपने समय में अधिक तवज्जो मिली है, हालांकि आज भी उसकी सर्च कम नहीं हुई है।
  8. ब्रिटेन: महिलाओं की खूबसूरती के मामले में ब्रिटेन भी किसी से पीछे नहीं है। अपने समय की सबसे अधिक खूबसूरत वुमन कही जाने वाली ब्रिटेन की हेलेन फ्लैनागन को भी इंटरनेट की सर्च में अत्यधिक तवज्जो दी गई।
  9. फिलीपीन्स: फिलीपीन्स की महिलाओं ने भी कई अंतरराष्ट्रीय सुन्दरता अवार्ड अपने नाम किये हैं। फिलिपीन्स के समुद्र तटों पर एक से एक टाॅपलेस माॅडल नजर आ जाती हैं। इस विषय में यहां फिलीपीन्स की मशहूर एक्ट्रेस- लिजा सोबेरानो (Lisa Soberano – Famous Philippines actress) एक बेहतर उदाहरण है। 
admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments