Skip to content
15 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल
  • पर्यटन

दुनियाभर के पर्यटकों के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है गढ़ गणेश मंदिर

admin 19 December 2021
Garh Ganesh Temple Jaipur Rajasthan
Spread the love

अजय सिंह चौहान || जयपुर शहर की उत्तर दिशा में अरावली पर्वत श्रंखलाओं में से एक, नाहरगढ़ किले की पहाड़ी से सटी एक अन्य पहाड़ी पर ‘गढ़ गणेश मंदिर’ (Garh Ganesh Temple Jaipur Rajasthan) दुनियाभर में इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि पूरे संसार में यही एक ऐसा मंदिर है जिसमें विराजित भगवान गणेश की प्रतिमा की सूंड नहीं है। यानी इसमें गणेश जी की प्रतिमा बिना सूंड की ही है।

सनातन परंपरा में बिना सूंड की इस गणेश जी की प्रतिमा के बारे में पौराणिक घटना के अनुसार गणेश जी को बाद में हाथी का मस्तिष्क लगाया गया था, यानी उनकी वो सूंड, जिसे हम देखते आ रहे हैं वह उनके जन्म के समय की नहीं है। क्योंकि इसके पहले यानी कि अपने बाल रूप में या बाल्यावस्था में गणेश जी बिना सूंड के ही जन्मे थे, और इस मंदिर में भगवान गणेश को उसी बाल रूप में दर्शाया गया है, इसलिए यहां उनकी प्रतिमा बिना सूंड की ही है।

प्रत्येक बुधवार को यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई हजार तक पहुंच जाती है। गढ़ गणेश मंदिर (Garh Ganesh Temple Jaipur Rajasthan) में नियमित आने वाले भक्तों का मानना है कि जो कोई भी श्रद्धालु लगातार सात बुधवार इनके दर्शन कर लेता है गढ़ गणेश जी उसकी हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष गणेश चतुर्थी पर यहां पर भव्य मेला आयोजित होता है और इस अवसर पर यहां हर दिन करीब पचास हजार से एक लाख श्रद्धालु गणेश जी के दर्शन करने पहुंचते हैं।

इस मस्जिद में थी शुद्ध सोने से बनी देवी सरस्वती की मूर्ति लेकिन…

सनातन परंपरा के अनुसार गणेश जी प्रथम पूज्य देवता हैं इसलिए किसी भी प्रकार की पूजा-अर्चना में सबसे पहले उन्हीं को आमंत्रित किया जाता है। जयपुर के इस ‘गढ़ गणेश मंदिर’ के बारे में सबसे प्रसिद्ध बात ये है कि जयपुर के आसपास और खासकर राजस्थान के अधिकतर सनातन प्रेमी अपने परिवार या कुटुंब में आयोजित होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों का सबसे पहला न्यौता या पत्रिका यहां आकर भगवान गणेश की प्रतिमा के चरणों में रखते हैं।

अधिकतर लोग यही मानते हैं कि इस मंदिर की स्थापना सन 1740 ईसवी में की गई थी। लेकिन, कई लोग ये भी मानते हैं कि यह मंदिर यहां पौराणिक काल में भी स्थापित हुआ करता था। महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने तो बस इस स्थान पर उसी प्राचीन मंदिर के अवशेषों का एक बार फिर से जिर्णोद्धार करवाया था।

यह मंदिर जयगढ़ और नाहरगढ़ के किले के पास की एक पहाड़ी पर किसी गढ़ यानी किसी किले के समान ही बनवाया गया है इसलिए इस मंदिर को एक प्रकार से भगवान गणेश का किला अर्थात गढ़ कहा गया और उसके बाद से यह मंदिर गढ़ गणेश मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हो गया। इसके जिर्णोद्धार कार्य के आरंभ होने के साथ ही महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने ‘अश्वमेघ यज्ञ’ का आयोजन किया था और उसी के बाद आज के इस जयपुर शहर की आधारशिला रखी थी।

इस मंदिर की दूसरी सबसे बड़ी खासियत यह भी है कि इसमें भगवान गणेश की सवारी, यानी मूषकराज की एक नहीं बल्कि दो बड़ी-बड़ी प्रतिमाओं के दर्शन होते हैं, जबकि अन्य मंदिरों में तो सिर्फ एक ही मुसकराज होते हैं। दर्शनार्थी मूषकराज की इन प्रतिमाओं के कान में अपनी मन्नत मांगते हुए और कुछ कहते हुए देखे जा सकते हैं।

गढ़ गणेश मंदिर (Garh Ganesh Temple Jaipur Rajasthan) के गर्भगृह में स्थापित गणेशजी की इस प्रतिमा के बारे में कहा जाता है कि यह प्रतिमा दो भागों में निर्मित है, जिसमें से पहला भाग आंकड़े की जड़ से और दूसरा ‘अश्वमेघ यज्ञ’ की भस्म से निर्मित हुआ है। भगवान गणपति का प्रतिदिन दुग्ध अभिषेक और पंचामृत अभिषेक होता है। मंदिर के महंत के अनुसार गणेश चतुर्थी को प्रातः दुग्ध अभिषेक होता है और पत्र पुष्प माला से श्रृंगार होता है। और क्योंकि वे बाल रूप में हैं इसलिए इस दिन गणपति जी वस्त्र धारण नहीं करते हैं।

गढ़ गणेश मंदिर का प्राचीन और आधुनिक इतिहास एवं महत्व | Garh Ganesh Temple Jaipur

पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर तक जाने का रास्ता पूरी तरह से पक्का बना हुआ है और इसके दोनों तरफ पेड़-पौधे देखने को मिल जाते हैं। बारिश के मौसम में इस पूरे रास्ते में और गढ़ गणेश मंदिर के आसपास की हरियाली देखते ही बनती है इसलिए प्रकृति प्रेमी श्रद्धालु बारिश के मौसम में यहां सबसे ज्यादा आते हैं और यहां की हरियाली और शहरी की भीड़ से दूर एकांत और शांत वातावरण का अनुभव लेते हुए देखे जा सकते हैं।

गढ़ गणेश मंदिर (Garh Ganesh Temple Jaipur Rajasthan) के परिसर से पुराने जयपुर शहर का नजारा साफ-साफ देखा जा सकता है। इसके अलावा एक तरफ पहाड़ी पर नाहरगढ किला और दूसरी तरफ की पहाड़ी के नीचे की ओर जलमहल को साफ-साफ देखा जा सकता है।

यह मंदिर जयपुर शहर के बाहरी इलाके में गेटर रोड पर ब्रह्मपुरी में स्थित है। जयपुर के प्रमुख रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से भी इस मंदिर की दूरी करीब-करीब 6 किमी है। शहर के हर क्षेत्र से टैक्सी की सुविधा के अलवा लोकल सवारी भी आसानी से मिल जाती है।

About The Author

admin

See author's posts

1,008

Post navigation

Previous: आज भी भगवान महाकालेश्वर ही हैं संसार के अधिपति | Mahakaleshwar Jyotirling Mandir
Next: जानिए, इल्तुत्मिश ने कैसे किया था महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का अपमान!

Related Stories

Sri Ayyappa Swami Temple in Kerala
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

अय्यप्पा स्वामी के नियम : आत्म संयम, समर्पण और भक्ति के प्रतीक

admin 14 January 2026
Sheetla Mata Temple in Gurugram_Ancient and Mughal history
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम की पौराणिक, प्राचीन और मुगलकालीन यात्रा

admin 26 September 2025
MARGHAT WALE HANUMAN MANDIR ka prachin itihas
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

मरघट वाले हनुमान मंदिर का पौराणिक, प्राचीन और मुग़लकालीन इतिहास

admin 19 September 2025

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

092895
Total views : 170449

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.