Skip to content
30 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • ऐतिहासिक नगर
  • धर्मस्थल

जानिए, भगवान राम के पुत्र कुश को क्यों करवाना पड़ा था अयोध्या का पुनर्निर्माण? | Reconstruction of Ayodhya

admin 6 November 2021
Ayodhaya ram mandir
Spread the love

अजय सिंह चौहान  || हम सब जानते हैं कि अयोध्या को भगवान श्रीराम के कारण जाना जाता है। लेकिन, इससे भी बड़ा सत्य यह है कि अयोध्या भगवान श्रीराम के कारण नहीं बल्कि उनसे भी कई युगों पहले से ही देवों, महान राजाओं और अन्य कई सिद्ध ऋषि-मुनियों की नगरी रही है। पौराणिक साक्ष्यों के आधार पर माना जाता है कि अयोध्या को भगवान श्रीराम के पूर्वज विवस्वान यानी सूर्य देव के पुत्र वैवस्वत मनु ने ही सर्वप्रथम बसाया था, और तभी से इस नगरी पर सूर्यवंशी राजाओं का एकक्षत्र राज चला आ रहा था। इसी नगरी में त्रेता युग में राजा दशरथ के महल में प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था।

भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या का पौराणिक और गौरवमई इतिहास आज जिस दौर से गुजर रहा है उसे कौन नहीं जानता। मुस्लिम लूटेरे और आक्रमणकारी बाबर के बाद से लेकर अब तक अयोध्या का इतिहास क्या रहा है और इसकी कैसी दुर्दशा हुई थी और आज क्या हो रहा है यह तो दुनियाभर के लोगों को पता है, लेकिन, इसी अयोध्या नगरी में बाबर के आने से पहले तक कैसा माहौल था और धर्म-कर्म से लेकर राज-काज तक में अयोध्या का देश और दुनिया में क्या योगदान था इस बात पर शायद किसी ने भी गौर नहीं किया होगा।

हमारे इतिहासकारों का मानना है कि कौशल प्रदेश की प्राचीन राजधानी अवध को एक समय तक अयोध्या के नाम से ही जाना जाता था लेकिन बौद्ध धर्म के प्रचारकों ने यहां डेरा जमा लिया और इसको एक नया नाम दे दिया था और तभी से अयोध्या को साकेत के नाम से भी पुकारा जाने लगा। प्राचीन अयोध्या मूल रूप से मंदिरों का नगर था।

हालांकि आज भी यहां कई पौराणिक हिंदू मंदिरों और जैन मंदिरों को देखा जा सकता है। लेकिन, 5वीं शताब्दी के आते-आते यहां बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार होने लगा और फिर बौद्ध धर्म से जुड़े मठों और मंदिरों का भी निर्माण होने लग गया था, जिनके अवशेष आज भी देखे जा सकते हैं। जैन मत के अनुसार अयोध्या में आदिनाथ सहित 5 तीर्थंकरों का जन्म हुआ था। जबकि बौद्ध धर्म के अनुसार भगवान बुद्ध ने यहां भी कुछ माह का बिताया था और तपस्या की थी।

इसे भी पढ़े: बौद्ध भिक्षुओं ने अयोध्या को दिया था नया नाम || Modern History of Ayodhaya

प्राचीन इतिहास और पौराणिक गं्रथों में अयोध्या का नाम भगवान श्रीराम से ही नहीं बल्कि उनसे भी कई युगों पहले से रहा है। पौराणिक साक्ष्यों के आधार पर माना जाता है कि अयोध्या को भगवान श्रीराम के पूर्वज विवस्वान यानी सूर्य देव के पुत्र वैवस्वत मनु ने बसाया था, तभी से इस नगरी पर सूर्यवंशी राजाओं का एकक्षत्र राज चला आ रहा था। त्रेता युग के समय में इसी नगरी में राजा दशरथ के महल में प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। अयोध्या में उसी सूर्यवंशी कुल के वंशजों का राज-काज महाभारतकाल काल तक भी चलता रहा।

धन-धान्य व रत्नों से भरी हुई अयोध्या नगरी की अतुलनीय छटा एवं गगनचुंबी इमारतों के अयोध्या नगरी में होने का वर्णन वाल्मीकि रामायण में विस्तार से मिलता है। महर्षि वाल्मीकि ने अपने प्रमुख गं्रथ रामायण में भगवान राम की इस जन्मभूमि की शोभा एवं महत्ता की तुलना करते हुए लिखा है कि अयोध्या को इन्द्रलोक नगरी के समान ही कहा जा सकता है।

भगवान श्रीराम के जल समाधि लेने के पश्चात अयोध्या नगरी उजाड़-सी हो गई थी। लेकिन उनकी जन्मभूमि पर बना वह भव्य महल वैसे का वैसा ही रहा। भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने एक बार फिर राजधानी अयोध्या का पुनर्निर्माण कराया। इस निर्माण के बाद सूर्यवंश की अगली 44 पीढ़ियों तक भी अयोध्या का अस्तित्व जस का तस बना रहा और इस पीढ़ी के महाराजा बृहद्बल तक भी अपने चरम पर रहा।

जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया राम जन्मभूमि पर बने भव्य महल का जिर्णोद्धार होते-होते वह एक मंदिर के रूप में स्थापित हो गया। लेकिन इतिहास ने एक बार फिर करवट ली और महाभारत के युद्ध में कौशलराज बृहद्बल की मृत्यु अभिमन्यु के हाथों हो गई और महाभारत के उस महायुद्ध के बाद अयोध्या एक बार फिर से उजाड़ हो गई। मगर श्रीराम जन्मभूमि पर बनी उस भव्य इमारत का अस्तित्व और उसकी पवित्रता जस का तस बनी रही।

महाभारत युद्ध के बाद से हमें अयोध्या का जो ऐतिहासिक उल्लेख मिलता है उसके अनुसार ईसा के लगभग 100 वर्ष पूर्व उज्जैन के चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य के काल का विशेष जिक्र आता है। अयोध्या और सम्राट विक्रमादित्य के इतिहास पर कई इतिहासकारों की पड़ताल से हमें यह पता चलता है कि विक्रमादित्य ने यहां भगवान श्री राम की जन्मस्थली पर एक भव्य मंदिर का निर्माण करवा और साथ ही संपूर्ण अयोध्या नगरी में कुएं, सरोवर तथा अन्य महल भी बनवाए।

इतिहासकारों का मानना है कि सम्राट विक्रमादित्य ने श्रीराम जन्मभूमि पर काले रंग के कसौटी पत्थर वाले 84 स्तंभों पर एक विशाल मंदिर का निर्माण करवाया था। यह मंदिर इतना भव्य था कि इसकी चर्चा संपूर्ण दुनिया में होने लगी थी।

सम्राट विक्रमादित्य के बाद के अन्य राजाओं ने भी इस मंदिर की देख-रेख की और आवश्यकता के अनुसार, समय-समय पर उसका जिर्णोद्धार करवाया। उन्हीं में से एक शुंग वंश के प्रथम शासक पुष्यमित्र शुंग का जिक्र भी आता है। पुष्यमित्र शुंग ने भी श्रीराम मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था।

अयोध्या से प्राप्त पुष्यमित्र काल के एक शिलालेख पर उन्हें सेनापति बताया गया है और उनके द्वारा दो अश्वमेध यज्ञों के किए जाने का भी वर्णन मिलता है। इसके अलावा, अन्य अनेक अभिलेखों से यह स्पष्ट होता है कि गुप्तवंशीय चन्द्रगुप्त द्वितीय के समय और उसके बाद काफी समय तक भी अयोध्या गुप्त साम्राज्य की राजधानी बनी रही।

About The Author

admin

See author's posts

2,407

Post navigation

Previous: क्या आप भी ध्यान लगाना चाहते हैं ‘मोदी गुफा’ में?
Next: बौद्ध भिक्षुओं ने अयोध्या को दिया था नया नाम || Modern History of Ayodhaya

Related Stories

Purana Qila Delhi
  • ऐतिहासिक नगर
  • विशेष

पांडवों के पांच गाँव और इंद्रप्रस्थ के साक्ष्य

admin 25 March 2026
Sri Ayyappa Swami Temple in Kerala
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

अय्यप्पा स्वामी के नियम : आत्म संयम, समर्पण और भक्ति के प्रतीक

admin 14 January 2026
Sheetla Mata Temple in Gurugram_Ancient and Mughal history
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम की पौराणिक, प्राचीन और मुगलकालीन यात्रा

admin 26 September 2025

Trending News

रामायण और वेदों का संबंध Relationship between the Ramayana and the Vedas 1
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

27 March 2026
पांडवों के पांच गाँव और इंद्रप्रस्थ के साक्ष्य Purana Qila Delhi 2
  • ऐतिहासिक नगर
  • विशेष

पांडवों के पांच गाँव और इंद्रप्रस्थ के साक्ष्य

25 March 2026
‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश Happy Sanatani New Year on 19th March 2026 3
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति
  • हिन्दू राष्ट्र

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश

19 March 2026
सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 4
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 5
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026

Total Visitor

094609
Total views : 173797

Recent Posts

  • रामायण और वेदों का संबंध
  • पांडवों के पांच गाँव और इंद्रप्रस्थ के साक्ष्य
  • ‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश
  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.