Skip to content
20 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • पर्यटन

रनेह फाल्स, खजुराहो, पांडव फाल्स, पन्ना नेशनल पार्क की यात्रा

admin 29 January 2022
Pandav Falls
Spread the love

पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Tourism) एक बहुआयामी स्वर्ग के समान है। यहां के झरने, झीलों, जंगलों और गुफाओं, प्राकृतिक अजूबों से लेकर मंदिरों, किलों और बांधों जैसे मानव निर्मित अजूबों तक, राज्य में घूमने के लिए बहुत सारे रमणीय स्थल हैं। विभिन्न पशुओं के साथ विशाल वन्यजीव अभ्यारण्य और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक महान क्षेत्र कहा जा सकता है। किसी भी एक राज्य में इतने सारे अद्भुत और आकर्षणों के साथ, दुनियाभर के पर्यटक यहां छुट्टियां बिताने के लिए ललायित रहते हैं।

रनेह फाल्स –
यह जगह यानी रनेह फाल्स (Sneh Falls) कर्णावती (केन) नदी पर बने पानी के झरने को देखने के लिए जानी जाती है। इसके अलावा यहां घड़ियाल, नील गाय, लंगूर, बंदर, हिरण भी आसानी से देखे जा सकते हैं। ठोस चट्टानों के बीचों बीच से जब नदी एवं झरना दिखाई पड़ता है तो उसका रोमांच गजब होता है। आपको प्रकृति के सभी रूप एक साथ देखने को मिलते हैं।

पन्ना नेशनल पार्क (Panna Nationalpark) –
Panna National Parkयदि आप शेर और तेंदुआ देखने के इच्छुक हैं तो पन्ना नेशनल पार्क (Panna Nationalpark) में आप अपने लिए जीप में सीट बुक करवा सकते हैं। कई एकड़ में फैली यह जगह सफारी के लिए जानी जाती है। तीन से चार घंटे के सफर में आप शेर व तेंदुए से भेंट कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको सुबह छह बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है वरना आपके बुकिंग के पैसे पानी में चले जाएंगे फिर आपको न जीप मिलेगी न ही पैसे वापस।

यदि आप अपनी खुद की गाड़ी से पन्ना नेशनल पार्क (Panna Nationalpark) जाना चाहते हैं तो आपको करीब 1900 रुपये शुल्क के रूप में अदा करना अनिवार्य हो जाता है। सरकारी जगह होने के कारण कुछ गाइड यहां अपनी ऊपरी आमदनी के जुगाड़ में भी रहते हैं। यदि जिस व्यक्ति की बुकिंग है और वह समय से पहुंच नहीं पाता है तो वो सीट किसी और को बिना पर्ची काटे दे दी जाती है। इसलिए यदि आपको जल्दी उठने की आदत नहीं है तो बेहतर है कि आप पहले से बुकिंग न करवाएं।

पांडव फाल्स –
पांडव फाल्स (Pandav Falls) एक ऐतिहासिक जगह है जहां आपको प्रकृति का करिश्मा देखने को मिलेगा। ऊंची चट्टानों के बीचों बीच से पानी की धारा जब सूरज की रौशनी में बीच तालाब में जाती हुई दिखाई पड़ती है तो नजारा देखने लायक होता है। मान्यता है कि इसी जगह पांचों पांडव एवं उनकी पत्नी द्रौपदी अपने वनवास के 13 वें वर्ष में यहां कुछ समय तक रुके थे इसलिए इसका नाम पांडव फाल्स है।

वर्ष 1929 में इसी जगह की एक गुफा में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद (Chandra Shekher Azad) ने अपने साथियों के साथ गुप्त बैठकें भी की थी जो इस जगह को ऐतिहासिक बनाती है। यहां आप प्रकृति द्वारा दिए गए ठंडे और सादे दोनों तरह के पानी का सेवन कर सकते हैं जिसके आगे आजकल के फिल्टर सब फेल हैं।

Darjeeling Tourism : किंगडम आफ हिल्स दार्जलिंग

इस स्थान के बीचों-बीच स्थित तालाब को काफी ऊपर से देखने पर आपको दिल का आकार नजर आता है जो, ऐसी मान्यता है कि पांडवों और द्रौपदी के बीच के प्यार को दर्शाता है और जहां का पानी पी कर आप अपने चाहने वालों को पाने के लिए दुआ कर सकते हैं।

इन सब के अलावा यदि आपको पहाड़ों की ऊंचाई को चूमने का शौक है तो वह भी आप यहां कर सकते हैं। खजुराहो से लगभग 10 से 15 किलोमीटर दूर गांव में आपको अच्छे खासे पहाड़ चढ़ने को मिल सकते हैं जहां पहुंचकर सूर्यास्त देखने का अपना ही मजा है।

खरीदारी के लिए बांस को सुखा कर बनाई जाने वाली साड़ी बेहद सस्ते दामों में आपको यहां आसानी से मिल जाएगी जो पहनने में काफी सुंदर एवं हल्की रहती है। यदि आप नृत्य व संगीत में रुचि रखने वालों में से हैं तो शिल्पग्राम स्थित खजुराहो सांस्कृतिक केंद्र में जाना न भूलें जहां आपको बुंदेलखंडी गीत एवं नृत्य को देखने का अवसर मिलता है।

Beauty of Sanasar : प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा उदाहरण है सनासर

खजुराहो –
खजुराहो (Khazuraho) चंदेल राजाओं के राज में बने दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं शताब्दी के मंत्रमुग्ध कर देने वाले मंदिरों के लिए जाना जाता है। अधिकांश लोग वहां तीन दिशाओं के हिसाब से बंटे इन्हीं 25 हिन्दू व जैन मंदिरों, विशेषतः मंदिरों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों, से रूबरू होने जाते हैं। परन्तु इन मंदिरों के साथ-साथ खजुराहो (Khazuraho) की सुंदरता वहां के कुछ अन्य स्थानों, कलाओं एवं वस्तुओं में भी देखने को मिलती है।

– आशीष

About The Author

admin

See author's posts

1,371

Post navigation

Previous: What is News Agency : न्यूज एजेंसी क्या होती है?
Next: Baidu Search Engine : चीन का अपना गूगल है बाइडू

Related Stories

Saras Aajivika Fair Noida
  • देश
  • पर्यटन
  • लाइफस्टाइल

सरस मेले में दूसरे दिन उमड़ी भारी भीड़

admin 17 February 2024
Saras Aajivika Fair 2024 Noida 3
  • कला-संस्कृति
  • देश
  • पर्यटन

सरस आजीविका मेला 2024 का हुआ शुभारम्भ

admin 16 February 2024
Fatehpur-Sikri_Agra-District-of-Uttar-Pradesh-1
  • ऐतिहासिक नगर
  • पर्यटन
  • विशेष

फतहपुर सीकरी का इतिहास कितना सच कितना झूठ | History of Fatehpur Sikri

admin 27 November 2023

Trending News

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश Happy Sanatani New Year on 19th March 2026 1
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति
  • हिन्दू राष्ट्र

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश

19 March 2026
सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 2
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 3
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 4
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 5
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026

Total Visitor

093409
Total views : 171475

Recent Posts

  • ‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश
  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.