Tuesday, June 16, 2026
Homeधर्मअध्यात्मजगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती जी बदरीनाथ धाम, चमोली में

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती जी बदरीनाथ धाम, चमोली में

बदरीनाथ धाम, चमोली | 17 जून 2024 | अद्भुत हिमालय की ऐतिहासिक तीर्थ दर्शन यात्रा के तीसरे दिन आज दिनांक 17 जून 2024 को ‘परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज ने निर्जला एकादशी के पावन अवसर भगवान बदरीविशाल के मंगलमय दर्शन, पूजन किए।

इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः ने आदिकेदार में जलाभिषेक, अग्नितीर्थ में प्रोक्षण दर्शन के बाद , लीलाढुंगी, वामणी गांव की भगवती नन्दा देवी, बदरिकाश्रम की शक्ति भगवती उर्वशी देवी के दिव्य दर्शन भी किए।

‘मणिरत्नेश्वर महादेव’ का वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ, शंकराचार्य जी महाराज ने किया दुग्धाभिषेक :
बदरीविशाल धाम मे स्थित श्रीशंकराचार्य मठ शेषनेत्र आश्रम परिसर में विराजमान अद्भुत शक्तियों के केन्द्र सिद्ध स्फटिक शिला की अद्भुत मूर्ति जो कि सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं, भगवान मणिरत्नेश्वर आज एकादशी के दिन वार्षिकोत्सव मनाया गया, पूज्य शङ्कराचार्य जी महाराज ने रुद्राभिषेक कर शिवाराधना की।

इन अवसर पर उपस्थित रहे भगवान बदरीविशाल के मुख्यपुजारी श्री ईश्वरप्रसाद नम्बूदरी जी, धर्माधिकारी श्री राधाकृष्ण थपलियाल जी, नायब रावल महोदय, केन्द्रीय धार्मिक डिमरी पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी जी, मन्दिर प्रशासक राजेन्द्र चौहान जी, पूर्व वेदपाठी कुशलानन्द बहुगुणा जी, शिवानन्द उनियाल जी, बलदेवप्रसाद मेहता जी, अजेय स्वरूप ब्रह्मचारी जी, शंकर बाबा जी, मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी जी, शिवानन्द उनियाल जी आदि उपस्थित रहे।
#चमोली_मंगलम् #ज्योतिर्मठ #शंकराचार्य

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments