Skip to content
1 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • शिक्षा-जगत

सफलता के लिए कोचिंग क्यों जरूरी?

admin 16 October 2023
Coaching Business in India
Spread the love

अपने देश में कोचिंग जिस तरह से उद्योग का रूप लेता जा रहा है, उससे तो यही लगता है कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए कोचिंग बेहद जरूरी है। वैसे भी कोचिंग सेंटरों द्वारा इसी प्रकार का माहौल बनाया जा रहा है। इस संबंध में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आखिर इस प्रकार का वातावरण बना ही क्यों? यदि ऐसा होता तो सब जगह कोचिंग सेंटरों के बच्चे ही सफल होते किंतु मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अकसर यह जानने एवं देखने-सुनने को मिलता रहता है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी उच्च स्तर की परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं।

दरअसल, समाज में ऐसी अवधारणा लगातार विकसित होती जा रही है कि बिना कोचिंग बड़ी कामयाबी हासिल नहीं की जा सकती है, जबकि इतिहास गवाह है कि जिन्होंने यह सोच लिया कि वे बिना कोचिंग के ही कामयाबी हासिल करेंगे तो उन्हें कामयाबी मिल भी जाती है। अपने समाज में एक कहावत प्रचलित है कि ‘मरता क्या नहीं करता’ यानी जो व्यक्ति मरने की कगार पर होता है, वह अपने आप को जीवित रखने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है।

इसी प्रकार जिस बच्चे को यह मालूम है कि उसकी आर्थिक स्थिति कोचिंग की फीस वहन करने की नहीं है और उसमें कुछ करने की ललक है तो वह उसी के अनुरूप परिश्रम करता है और उसे कामयाबी मिल भी जाती है इसीलिए यह जरूरी नहीं है कि बिना कोचिंग के कोई बड़ी कामयाबी हासिल नहीं की जा सकती है। वैसे भी, ऐसा कोई जरूरी नहीं है कि मोटी फीस देकर कोचिंग में पढ़े बच्चे हमेशा कामयाब ही हो जायें, इसलिए इस भ्रम को सर्वदृष्टि से तोड़ने की आवश्यकता है कि कामयाबी के लिए कोचिंग बहुत जरूरी है।

राजनीति एवं समाज सेवा से लुप्त होते जा रहे हैं ‘गुदड़ी के लाल’

राजस्थान का औद्योगिक शहर कोटा वर्तमान में कोचिंग उद्योग का रूप ले चुका है किंतु आजकल वहां से भी बहुत अच्छी खबरें देखने एवं सुनने को नहीं मिल रही हैं। कोटा में जो बच्चे कोचिंग कर रहे हैं, उनमें से तमाम बच्चे भीषण तनाव की चपेट में हैं। ऐसी स्थिति में तनावग्रस्त बच्चे कभी-कभी आत्महत्या तक भी पहुंच जा रहे हैं। कोटा में इस वर्ष अभी तक 25 बच्चे आत्महत्या कर चुके हैं और ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है।

कोटा की समस्या का त्वरित समाधान निकालने के लिए राजस्थान सरकार ने एक समिति गठित की है। हालांकि, ऐसी समितियों और उसकी रिपोर्ट से कोई विशेष उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। कोटा के मामले में त्वरित सुधार की आवश्यकता है। कोचिंग बच्चों के जीवन की आवश्यकता न बन पाये, इसके लिए आवश्यकता इस बात की है कि सरकारी शिक्षा को और सुव्यवस्थित किया जाये और उसमें भी प्राइमरी शिक्षा की तरफ विशेष रूप से ध्यान दिया जाये। बच्चों को बार-बार यह न बताया जाये कि अमुक कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले इतने बच्चे कामयाब हुए बल्कि उन बच्चों के बारे में भी अधिक से अधिक बताने का काम किया जाये जो बिना कोचिंग के कामयाब हुए हैं।

कुल मिलाकर कहने का आशय यह है कि कोचिंग सेंटरों की महानता को बढ़ा-चढ़ा कर बताने की परंपरा से बचा जाये और उन बच्चों को रोल माॅडल के रूप में पेश किया जाये जो अपनी मेहनत से बिना कोचिंग के कामयाब हुए हैं।

– जगदम्बा सिंह

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: पुस्तक समीक्षा: चीन का प्राचीन और ऐतिहासिक सच क्या है?
Next: ‘सेवा कार्य’ कार्यकर्ताओं की सक्रियता का बनते माध्यम

Related Stories

Men was not monkey
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

admin 1 May 2026
what nonsense is this - let them say
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

admin 31 March 2026
Are these the good days?
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

क्या यही अच्छे दिन हैं…?

admin 26 February 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.