Skip to content
1 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • कला-संस्कृति
  • तीर्थ यात्रा

कांवड़ यात्रा के पौराणिक साक्ष्य और आधुनिक महत्व

admin 17 March 2023
KANWAD YATRA

कांवड़ यात्रा के पौराणिक साक्ष्य और आधुनिक महत्व

Spread the love

कांवड़ यात्रा उत्तर भारत का एक सबसे विशेष उमंग, उत्साह और आस्था से भरपूर उत्सव है जिसमें सबसे अधिक ऐसे युवा महिलाएं, पुरुष और बच्चे भाग लेते हैं जो लगातार करीब 100 से लेकर 200 या फिर 300 किमी तक पैदल चलने का अपना अनुभव और आत्मबल दिखा सके। आज भले ही इसमें आधुनिकता को जोड़ दिया गया है लेकिन, यह पर्व अनंतकाल से लेकर आज तक भी पौराणिक तथ्यों के आधार पर ही चलता आ रहा है।

कांवड़ यात्रा से जुड़े पौराणिक तथ्य बताते हैं कि इसकी शुरूआत आज से लाखों वर्ष पहले शुरू हुई थी। और यह कोई मनगढ़ंत या किसी पश्चिमी थ्यौरी पर आधारित यानी ‘मैथालाजी’ वगैरह नहीं बल्कि ‘समुद्र मंथन’ से जुड़ी एक ऐसी सत्य घटना के आधार पर प्रारंभ हुई थी जिसका उल्लेख हमारे पौराणिक ग्रंथों में विस्तार से मिलता है।

पौराणिक तथ्यों के अनुसार, समुद्र मंथन से निकले विष को पीने के बाद भगवान शिव का कंठ न सिर्फ नीला हो गया था बल्कि उस विष का नकारात्मक प्रभाव भी होने लगा था। भगवान शिव को विष के उस नकारात्मक प्रभाव से मुक्त कराने के लिए देवताओं ने कई पवित्र नदियों और विशेष कर गंगा नदी से जल लाकर उनका जलाभिषेक किया, तब जाकर उस विष का नकारात्मक प्रभाव समाप्त हुआ। लेकिन, भगवान शिव के कंठ का कुछ भाग नीला ही रह गया, जिसके कारण वहीं से भगवान शंकर नीलकंठ महादेव भी कहलाए और यहीं से कांवड़ यात्रा की परंपरा भी प्रारंभ हुई थी।

हालांकि, हमें पौराणिक तथ्य यह भी बताते हैं कि कांवड़ यात्रा की शुरूआत सर्वप्रथम त्रेता युग में श्रवण कुमार ने की थी। इसके अलावा हमें इस बात के भी प्रमाण मिलते हैं कि कांवड़ यात्रा के द्वारा लाये गये जल से रावण ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। हालांकि, कुछ लोग मानते हैं कि कांवड़ की शुरूआत सर्वप्रथम भगवान परशुराम ने की थी जो कि श्रवण कुमार, भगवान राम और रावण से भी पहले की बात है। लेकिन, सबसे अधिक हमें  देवताओं के द्वारा कई पवित्र नदियों से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने का उल्लेख मिलता है।

कई प्रसिद्ध विद्वानों का मानना है कि परशुराम जी ने उत्तर प्रदेश के बागपत में स्थित ‘पुरा महादेव’ जी के मंदिर में कांवड़ के जल से महादेव का जलाभिषेक किया था और उस समय वह जल वे गढ़मुक्तेश्वर से गंगा नदी का जल लेकर आये थे। इसी के बाद से इस कांवड़ यात्रा की परंपरागत और नियमित शुरूआत को माना जाता है। आज भी उसी परंपरा का पालन करते हुए हजारों-लाखों सनातनी श्रद्धालु प्रति वर्ष सावन के महीने में गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट से गंगाजल लाकर उसी अति प्राचीन ‘पुरा महादेव’ मंदिर में जलाभिषेक करते हुए उस परंपरा का पालन करते हुए देखे जा सकते हैं।

इसके अलावा अगर हम देश के अन्य क्षेत्रों की बात करें तो प्रति वर्ष सावन के महीने में देश की कई नदियों के पवित्र जल से अलग-अलग स्थानों के देवालयों में हजारों-लाखों ही नहीं बल्कि देशभर में करीब ढाई से तीन करोड़ सनातनी श्रद्धालु प्रति वर्ष अपने आस-पास के महादेव मंदिरों में जलाभिषेक करते हुए देखे जा सकते हैं।

कांवड़ यात्रा से जुड़े अन्य अनेकों प्रकार के पौराणिक तथ्यों और जानकारों को आधार माने तो उनमें हमें भगवान राम से जुड़े तथ्य भी देखने को मिलते हैं जिनके अनुसार भगवान राम ने भी कांवड़ के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। और यह जलाभिषेक उन्होंने वर्तमान में बिहार के सुल्तानगंज से कांवड़ से जल ले जाकर बाबाधाम के शिवलिंग का जलाभिषेक किया था।

हालांकि, इसमें हमें भगवान राम से पहले यानी श्रवण कुमार के द्वारा भी कांवड़ यात्रा के बारे में कई बार उल्लेख मिलता है। लेकिन, इसमें हमें श्रवण कुमार के द्वारा भगवान शिव के जलाभिषेक का उल्लेख नहीं मिलता बल्कि कांवड़ यात्रा के तौर पर श्रवण कुमार के द्वारा अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा कराने के बारे में वर्णन मिलता है। क्योंकि श्रवण कुमार के माता-पिता दोनों ही अंधे थे इसलिए श्रवण कुमार ने उन्हें गंगा स्नान के लिए ले जाने के लिए साधन के तौर पर कांवड़ का प्रयोग किया था।

श्रवण कुमार ने अपने माता-पिता को एक कांवड़ में बैठाकर मायापुरी यानी हरिद्वार लेजाकर गंगा स्नान करवाया था, और वापसी में अपने साथ वे जो गंगाजल भी ले गए थे। उस जल से उन्होंने वहां एक शिव मंदिर में जलाभिषेक किया था, जिसके बाद से कावड़ यात्रा की शुरुआत माना जाता है। कुछ जानकार मानते हैं कि इसी के बाद से कांवड़ यात्रा की नियमित परंपरा की शुरूआत हुइ थी।

प्रति वर्ष सावन मास में मनाया जाने वाला कांवड़ यात्रा पर्व एक पवित्र पौराणिक महत्व का पर्व है। कहा जाता है कि श्रावण मास में भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं इसलिए इस माह में हर कोई भगवान शिव का जलाभिषेक कर उन्हें प्रसन्न करने के लिए तत्पर रहता है।

जहां एक तरफ सावन मास में पड़ने वाली शिवरात्रि पर ही कांवड़ यात्रा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है वहीं, बिहार और झारखंड में सुल्तानगंज से देवघर तक करीब 100 किमी की यह यात्रा कांवड़ियों द्वारा वर्षभर की जाती है। कई स्थानों पर इसे ‘जल यात्रा’ के नाम से भी पहचाना जाता है। कांवड़ यात्रा में केवल पुरुष ही नहीं बल्कि पैदल चलने में सक्षम महिलाएं और बच्चे भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हैं और सैकड़ों किलोमीटर तक कांवड़ का जल लेकर पैदल चलते हुए देखे जा सकते हैं।

कांवड़ यात्रा को लेकर अगर हम हजारों वर्ष पुराने अखण्ड भारत के उस दौर की बात करें तो कांवड़ यात्रा का यह पर्व उन दिनों कुछ अलग ही उत्साह से मनाया जाता था लेकिन, आधुनिक दौर में यह न सिर्फ सिमट चुका है बल्कि आधुनिकता की भेंट भी चढ़ चुका है। बावजुद इसके अब भी कई क्षेत्रों में, और मुख्य रूप से उत्तराखंड में गंगोत्री और गौमुख के बाद हरिद्वार में स्थित हर की पौढ़ी से जल ले कर आसपास के करीब 200 से 300 किमी दूर तक के क्षेत्रों प्रसिद्ध मंदिरों में जलाभिषेक किया जाता है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश में नर्मना नदी के जल से भी दूर-दूर के शिव मंदिरों में कांवड़ यात्रा के द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। जबकि बिहार और झारखंड में रहने वाले सनातन प्रेमियों के लिए यह हमेशा ही एक परंपरा और उत्साह का माहौल बना रहता है।

भले ही आज कुछ आराजक तत्वों ने कांवड़ यात्रा को अपमानित और बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचने प्रारंभ कर दिये हैं। लेकिन, कांवड़ के द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक करने को लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति को देखकर लगता है कि आज भी हिंदू धर्म में आस्था और परंपरा को मानने वालों की कमी नहीं है।

– अजय सिंह चौहान

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: ऐसे देश जहां मुस्लिम तो हैं पर एक भी मस्जिद नहीं है
Next: भगवान् के हाथों में भी नहीं है कर्म का फल

Related Stories

Ancient indian Psychological Warfare Method
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

admin 31 March 2026
An Ancient Indian King and the Modern Constitution
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

admin 12 March 2026
Sri Ayyappa Swami Temple in Kerala
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

अय्यप्पा स्वामी के नियम : आत्म संयम, समर्पण और भक्ति के प्रतीक

admin 14 January 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.