Skip to content
26 August 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • आधुनिक इतिहास
  • धर्मस्थल
  • विशेष

बटेश्वरनाथ के इन मंदिरों में डाकू और बागी भी मत्था टेकने आया करते थे

admin 10 November 2021
Bateshwar Group of Temples in Morena MP 2
Spread the love

अजय सिंह चौहान || ताज नगरी आगरा से लगभग 70 किलोमीटर दूर, पूर्व दिशा में जाने पर बाह नामक स्थान मिलता है जो उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की पूर्वी और आखिरी तहसील है। बाह नाम के इस स्थान से भी लगभग दस किलोमीटर उत्तर दिशा में जाने पर यमुना नदी के किनारे भगवान शिव का एक अति प्राचीन और प्रसिद्ध धाम मिलता है जिसे पौराणिक काल से ही बटेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है।

भगवान बटेश्वर के इस धाम को सभी तीर्थों का भांजा माना जाता है। माना यह भी जाता है कि यहां आज भी वह वटवृक्ष मौजूद है जिसके नीचे भगवान शिव ने विश्राम किया था इसलिए इस स्थान पर भगवान शिव को समर्पित बटेश्वर महादेव का मंदिर स्थापित किया गया है।

यहीं पर यमुना नदी के किनारे बटेश्वर धाम में 101 (एक सौ एक) मन्दिर हैं जिनको सैंकड़ों साल पहले यहां के राजा भदावर ने स्थापित करवाया था। उन्हीं मंदिरों में से एक है भगवान बटेश्वरनाथ का यह मंदिर। यहां पर हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष दूज के अवसर पर एक बहुत बड़ा मेला आयोजित किया जाता है जिसमें स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रहती है।

हर साल लगने वाले प्रसिद्ध बटेश्वर मेले में आने वाले श्रद्धालु सबसे पहले भगवान बटेश्वरनाथ के मंदिर में मत्था टेकते हैं। उसके बाद ही उस मेले का आनंद लेते हैं। लेकिन, जो लोग यहां पहली बार आते हैं वे यहां आकर मंदिर परिसम में लटकती हुई सैकड़ों और हजारों की मात्रा में मौजूद घंटियों और घंटों को देखकर और उनकी कहानियां सुनकर और उनके दानकर्ताओं के बारे में जानकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं।

मंदिर के महंत के अनुसार यह एक स्थान प्राचीन और पौराणिक तीर्थों में से एक है और भगवान बटेश्वर का यह शिवलिंग स्वयंभू शिवलिंग है इसलिए यहां जो भी भक्त आता है अपनी मन्नत पुरी होने के बाद अपनी इच्छा के अनुसार एक घंटी या घण्टा जरूर चढ़ाते हैं।

बटेश्वरनाथ का यह मंदिर बिहड़ के उन जंगलों और घाटियों के एक दम नजदीक है जहां किसी समय में देश के सबसे कुख्यात डाकू और बागी हुआ करते थे और इसीलिए वे डाकू और बागी लोग भी यहां मत्था टेकने के लिए आया करते थे। कई डाकुओं और बागियों ने बटेश्वरनाथ के इसी मंदिर में घंटे चढ़ाकर और मन्नतें मान कर डकैत बनने की प्रतिज्ञा का ऐलान भी किया था। मंदिर में घंटा चढ़ाने और प्रतिज्ञा लेने के बाद वे लोग किसी खास गिरोह में शामिल हो जाया करते थे या फिर अपना ही गिरोह बना लेते थे।

इसे भी पढ़े: जानिए, मंदिर की सीढ़ियों पर क्यों टेकना चाहिए मत्था, क्या है वजह ?

मंदिर के महंत जी का कहना है कि तीन दशक पहले तक बटेश्वरनाथ मंदिर खास कर यहां के डकैतों और बागियों के लिए भी आस्था का एक बहुत बड़ा केंद्र हुआ करता था। इसके अलावा यहां जो भी पुलिस अधिकारियों को भेजा जाता था या आज भी जो पुलिस अधिकारी या फिर यहां के नेता लोग हैं वे इस मंदिर में भेंट के रूप में अपनी इच्छा के अनुसार घंटा या घंटी जरूर चढ़ाने आते हैं। भेंट स्वरूप चढ़ाए गए ये दर्जनों छोटे-बड़े घंटे यहां के डकैतों, पुलिस अधिकारियों और नेताओं की निशानियां मानी जाती हैं जो आज भी इस मंदिर में देखने को मिल जाती हैं।

घाटी के एक प्रसिद्ध डाकू घुनघुन परिहार के बारे में भी कहा जाता है कि उसने भी यहां प्रतिज्ञा के रूप में एक घंटा चढ़ाकर बागी होने का ऐलान किया था। आज भी यहां मंदिर के प्रांगण में वे दर्जनों घंटे मोटी-मोटी जंजीरों में बंधे हैं और इनमें से कई घंटों पर तो बागियों के नाम भी लिखे हैं। इनमें से 421 किलो वजनी पीतल का एक घण्टा सबसे बड़ा और सबसे भारी घण्टा माना जाता है।

डाकू पान सिंह तोमर के बारे में कहा जाता है कि जब भी वह किसी बड़ी डकैती या वारदात में सफल होता था, तो यहां एक बड़ा घंटा जरूर चढ़ाया करता था।

इस क्षेत्र के लोगों का मानना है कि भगवान बटेश्वरनाथ के मंदिर को लेकर कई डाकुओं और बागियों के मन में जो आस्था और विश्वास था उसके आधार पर वे लोग डाकू बनने से पहले या किस भी बड़े डाके या घटना को अंजाम देने से पहले वे लोग बाबा बटेश्वरनाथ जी से अपनी सफलता की कामना करने आते थे और वारदात में सफल होने के बाद भी वे लोग यहां डकैती या फिरौती की रकम का एक हिस्सा घंटे और प्रसाद के रूप में बटेश्वरनाथ मंदिर में चढ़ाया करते थे।

About The Author

admin

See author's posts

1,183

Like this:

Like Loading...

Related

Continue Reading

Previous: भीमाकाली शक्तिपीठ मंदिर – धर्म, रहस्य व रोमांच की अद्भूत यात्रा
Next: धरोहरों का दुर्भाग्य – एक तरफ तो जोड़ रहे हैं दूसरी तरफ तोड़ रहे हैं

Related Stories

marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

admin 20 August 2025
brinjal farming and facts in hindi
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

admin 17 August 2025
Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

admin 11 August 2025

Trending News

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4 1
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

20 August 2025
Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व brinjal farming and facts in hindi 2
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

17 August 2025
भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan 3
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

11 August 2025
पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें Khushi Mukherjee Social Media star 4
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

11 August 2025
दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार BJP Mandal Ar 5
  • राजनीतिक दल
  • विशेष

दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

2 August 2025

Total Visitor

081205
Total views : 147943

Recent Posts

  • Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व
  • Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व
  • भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम
  • पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें
  • दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved 

%d