Skip to content
20 June 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल
  • विश्व-इतिहास

कराची के इसी मंदिर में श्रीराम ने हनुमान जी को दिया था आशिर्वाद | Pilgrimage of United India

admin 13 December 2021
Panch Mukhi Hanuman Mandir Karachi Pakistan
Spread the love

अजय सिंह चौहान || पाकिस्तान के कराची शहर में मौजूद पंचमुखी हनुमान जी के इस मंदिर में भले ही पाकिस्तान के मुस्लिम समाज की आस्था नहीं है, लेकिन, आज भी यहां रह रहे हिंदू समुदाय के लिए यह मंदिर पाकिस्तानी सीमाओं के भीतर सबसे प्रमुख और पवित्र तीर्थ स्थल है और इसमें विराजमान भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान के प्रति उनकी श्रद्धा में भी कोई कमी नहीं आई है। इसीलिए आज भी बजरंगबली के इस दरबार में पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू समुदाय के अनेकों श्रद्धालु उन्हें नमन करने के लिए आते रहते हैं।

कहा जाता है कि सरहदों के बंट जाने से धर्म भले ही बदल जाए लेकिन, इतिहास नहीं बदला करते। भारत और पाकिस्तान के बीच बंटवारे के बाद पाकिस्तान एक कट्टर मुस्लिम देश बन गया और उसके बाद वहां किसी भी अन्य धर्म को उतने अवसर नहीं मिले जितने की उनके अपने इस्लाम धर्म को मिले। बावजुद इसके वहां आज भी किसी न किसी तरह से हिंदू धर्म के कई पौराणिक और ऐतिहासिक धर्मस्थल और मंदिर मौजूद हैं, जो किसी न किसी तरह से अपने अस्तित्व को बचाए हुए हैं।

पंचमुखी हनुमान का यह मंदिर पाकिस्तान के कराची शहर के सोल्जर बाजार में स्थित है। आज यह पंचमुखी हनुमान मंदिर पाकिस्तान के उन कुछ गिने-चुने सनातन मंदिरों में से एक है जो में मौजूद दौर में भी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। इस मंदिर के बारे में हिंदू धर्म की पौराणिक मान्यताएं हैं कि यह त्रेता युग के समय का मंदिर है इसलिए इसकी मान्यताएं भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए बंटवारे के बाद पाकिस्तान के अन्य हिंदू मंदिरों की तरह ही यहां भी धीरे-धीरे कई प्रकार की धार्मिक गतिविधियों और कर्मकांडों पर बंदिशों का असर होने लगा था और विभाजन के बाद, कानूनी, सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक तौर पर कई प्रकार की परिस्थितियों के बदलने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी होती गई।

कटासराज मंदिरों पर भू-माफिया का कब्जा | Hindu Tirth in Pakistan

कराची शहर में मौजूद इस पंचमुखी हनुमान मंदिर के इतिहास के बारे में माना जाता है कि इस मंदिर की स्थापना हजारों साल पहले त्रेता युग में हुई थी, इसलिए इसका इतिहास हजारों साल पुराना है। उन दिनों में यह मंदिर एक विशाल आकार वाला हुआ करता था। कई महान राजाओं ने यहां आकर पूजा-अर्चनाएं की थी और कई प्रकार से सेवादान दिए थे।

यह पंचमुखी हनुमान मंदिर अखंड भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक हुआ करता था और 15 अगस्त सन 1947 से पहले तक भी कराची के इस पंचमुखी हनुमान मंदिर में संपूर्ण भारत के श्रद्धालु विशेष तौर पर भगवान हनुमान के दर्शन करने आते थे।

हालांकि 15 अगस्त सन 1947 के बाद भी इस मंदिर में आने वाले सनातन भारतीय भक्तों की कमी नहीं थी, लेकिन विभिन्न प्रकार के हालातों और दस्तावेजों के दांव-पेचों के चलते और फिर भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के बाद यहां आने वाले भक्तों पर तरह-तरह से प्रतिबंध लगते गए, जिसके चलते भारत से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में यहां भारी कमी होती गई।

स्थानीय हिंदू समुदाय का मानना है कि इस मंदिर में विराजमान पंचमुखी हनुमान जी पिछले हजारों वर्षों से हम भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते आ रहे हैं। इन लोगों का मानना है कि जिन हिंदुओं ने विभाजन के समय अपना घर नहीं छोड़ा था, आज उनके लिए यह मंदिर आस्था का एक प्रमुख केन्द्र बन चुका है और इसीलिए हर मंगलवार और शनिवार को कराची शहर के हिंदू भक्त और श्रद्धालु यहां काफी संख्या में दर्शन करने आते हैं।

कश्मीर में छूपा है युगों-युगों का रहस्यमई खजाना | Pre-historyof Kashmir

मंदिर में स्थित बालाजी की प्रतिमा के विषय में हालांकि कोई विशेष प्रमाण नहीं हैं, लेकिन, मान्यता है कि यह प्रतिमा लगभग 1500 साल पुरानी है और आज भी उसी स्थान पर स्थापित है। इसमें हनुमान जी की मूर्ति के पंचमुखी स्वरूप में पहला मुख वानर, दूसरा गरुड़, तीसरा वराह, चैथा हैयग्रीव या घोड़े का और पांचवां नृसिंह का मुख है। हिंदू धर्म के अनुसार हनुमान जी की मूर्ति के पंचमुखी स्वरूप के हर एक मुख का अपना एक अलग महत्व है।

यह भी कहा जाता है कि जहां जा यह मंदिर है वहां से 11 मुट्ठी मिट्टी हटाई गई थी जिसके बाद यह प्रतिमा प्रकट हुई थी। इसीलिए खास तौर पर इस मंदिर में 11 के अंक का विशेष महत्व रखता है और उसी के आधार पर माना जाता है कि जो भी श्रद्धालु बालाजी की 11 बार परिक्रमाएं पूरी करता है, भगवान हनुमान जी उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। जबकि 21 बार परिक्रमा करने वाले भक्त को हनुमान जी दौबारा दर्शनों के लिए बुलाने का अवसर देते हैं।

पंचमुखी हनुमान के इस मंदिर के विषय में एक और मान्यता प्रचलित है, जिसके अनुसार यह माना जाता है कि भगवान श्रीराम जब इस स्थान पर आये थे तो उन्होंने यहां विश्राम किया था और इसी स्थान पर बैठ कर अपने परम भक्त हनुमान को आशिर्वाद दिया था, इसलिए उनके भक्त हनुमान ने यहां स्थापित होने का निर्णय लिया।

कराची में स्थित पंचमुखी हनुमान के इस मंदिर ने तेत्रा युग से लेकर आज तक कई तरह के उतार-चढ़ाव देखें हैं। आक्रांताओं के हाथों यह मंदिर कई बार लुटा गया, तोड़ा गया, उजाड़ा गया, और उतनी ही बार हिंदू राजाओं के द्वारा जिर्णोद्धार करवाया गया। लेकिन बावजुद इसके यह स्थान आज भी शान से खड़ा है। ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर इस मंदिर की इमारत के विषय में माना जाता है कि हनुमान जी के मंदिर की इस इमारत का पुनर्निमाण 1882 में हुआ था।

About The Author

admin

See author's posts

1,602

Related

Continue Reading

Previous: Why Bollywood Making Unnecessary & Senseless Movies?
Next: खो-खो माता: भक्तों की पुरानी से पुरानी खांसी भी ठीक कर देती है

Related Stories

Indravijay An Old Book in Hindi Translation
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास

वेदों में भी इतिहास की भरमार है

admin 19 March 2025
shankracharya ji
  • अध्यात्म
  • धर्मस्थल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

शंकराचार्य जी चार धाम शीतकालीन यात्रा में होंगे सम्मिलित

admin 3 December 2024
JOGULAMBA SHAKTIPEETH TEMPLE
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

जोगुलम्बा शक्तिपीठ मंदिर: कब जायें, कैसे जायें, कहां ठहरें?

admin 25 November 2024

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078072
Total views : 142219

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved