Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल

केदारनाथ धाम यात्रा में मौसम संबंधी कुछ जरूरी सावधानियां

admin 16 December 2021
KEDARNATH DHAM YATRA 2024
Spread the love

अजय सिंह चौहान || केदारनाथ, यानी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में 5वें स्थान पर माने जाने वाले भगवान शिव का ज्योतिर्लिंग मंदिर हिमालय की पर्वतमालाओं में बसे भारत के उत्तरांचल राज्य के केदारनाथ नाम के एक छोटे से कस्बे में स्थित है। यह मंदिर हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों में है जिसके कारण यहां के मौसम का कोई निश्चित पूर्वानुमान नहीं होता। इसीलिए यहां अचानक मौसम खराब हो सकता है और तेज बारिश भी हो सकती है। कभी-कभी भयंकर ठंडी हवाएं चलने लगती हैं जिसके कारण सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को होती है जो मैदानी क्षेत्रों से यहां दर्शन करने जाते हैं।

ऊंचे और दूर्गम पहाड़ी इलाकों में लगातार होने वाली बर्फबारी के बाद पड़ने वाली भयंकर ठंड और ठंडी हवाओं के चलते वहां किसी भी आम इंसान का पहुंचना आसान नहीं होता है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों की तेज बारिश अक्सर परेशानी का कारण बनती है और ऐसे में मंदिर तक जाने वाले रास्ते लगभग बंद हो जाते हैं या फिर मिट्टी और पत्थरों केे धंसने या रास्तों के टूट कर बर्बाद हो जाने के कारण मैदानी इलाकों से संपर्क टूट जाता है, ऐसे में वहां तत्काल किसी भी प्रकार की सहायता का पहुंचना लगभग नामुमकिन-सा हो जाता है। यही कारण है कि भगवान केदारनाथ के इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शनों के लिए जाने के लिए एक सही मौसम का ही इंतजार करना पड़ता है।

इसके अलावा अगर कोई हवाई मार्ग से जाना चाहे तो उनके लिए भी यही समस्या आती है क्योंकि हवाई अड्डा भी यहां से लगभग 260 किलोमीटर दूर देहरादून में है और ऐसे में यहां तक पहुंचने के लिए सड़क के रास्ते ही जाना होता है। केदारनाथ जी के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों को यहां एक और बात ध्यान रखनी होगी कि जैसे ही आप सड़क के रास्ते दुर्गम पहाड़ों में प्रवेश करेंगे, उन पहाड़ों में कभी भी और कहीं भी आपको खराब मौसम का सामना करना पड़ सकता है जिसके कारण यात्रा को वहीं रोका जा सकता है। जिसके कारण कई सारी परेशानियां उठानी पड़ सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से हर संभव प्रयास होते हैं कि ऐसे समय में तीर्थ यात्रियों को हर तरीके से सुविधाएं दी जाएं। लेकिन, यात्रियों का भी फर्ज बनता है कि वे इसमें सावधानियां बरतें और सहयोग करें।

जागेश्वर धाम- कब जायें, कैसे जायें, कहां ठहरें, कितना खर्च होगा? | Jageshwar Dham Tour

भगवान केदारनाथ जी का यह ज्योतिर्लिंग मंदिर हिमालय की दुर्गम पर्वत श्रंखलाओं में समुद्रतल से लगभग 3,553 मीटर, यानी करीब 11,657 फिट की ऊँचाई पर है इसलिए इस मंदिर के एक दम नजदीक तक किसी भी वाहन का जाना संभव नहीं है। इसके लिए मंदिर से लगभग 18 किलोमीटर पहले गौरीकुंड नामक एक स्थान पर जाकर सड़क खत्म हो जाती है। गौरीकुंड से आगे मंदिर तक का रास्ता पैदल ही पार करना पड़ता है। गौरीकुंड से पालकी और घोड़े-खच्चर की सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन उसका खर्च हर कोई नहीं उठा सकता। पैदल चलने के लिए 18 किलोमीटर के इस रास्ते को हर साल यात्रा शुरू होने से पहले तैयार किया जाता है।

अमरनाथ जी की यात्रा पर जाने की तैयारियां कैसे करें?

bhagwaan Kedarnath Dham jiबारीश के मौसम में भगवान केदारनाथ जी की ओर जाने वाला रास्ता हर बार टूटकर बह जाता है। यह रास्ता हालांकि, बहुत सुविधाजनक और साफ-सुथरा बनाया जाता है, लेकिन इस पैदल रास्ते में अचानक बारिश भी आ सकती है जिसके कारण रास्ते में बारीश का पानी और कीचड़ होने से पैदल चलने में परेशानियां होती हैं और पहाड़ों के धंसने का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि इस मंदिर में अन्य ज्योतिर्लिंग मंदिरों की तरह साल के बारहों महीने जाना बिल्कुल भी संभव नहीं है और इसी के चलते यह मंदिर साल के 12 महीनों में से लगभग 6 महीनों तक बंद ही रहता है और इसके दोबारा खुलने के लिए एक निश्चित और साफ मौसम का इंतजार करना पड़ता है।

जो श्रद्धालु भगवान केदारनाथ जी के दर्शनों के लिए जाना चाहते हैं उनके लिए यहां यह जान लेना आवश्यक होता है कि इस मंदिर के कपाट खुलने का समय और तिथि हर साल अक्षय तृतीय पर ही निर्भर करता है। यानी लगभग अप्रैल के अंत या मई के प्रारंभित दिनों में यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुलता है। जबकि इसके कपाट बंद होने की तिथि हर साल दिवाली के बाद आने वाली भाई दूज पर यानी अक्टूबर-नवम्बर के कार्तिक माह के सप्ताह में ही तय होती है। भाई दूज की सुबह भगवान केदारनाथ जी की पूजा अर्चना के बाद मंदिर के इस मंदिर के कपाट बंद किये जाते हैं।

चार धाम यात्रा पर जाने से पहले कुछ जरूरी सुझाव | Char Dham Yatra

जिस समय भगवान केदारनाथ जी के मंदिर के कपाट बंद किये जाते हैं उस समय तक यहां बारिश और बर्फबारी का मौसम लगभग शुरू हो चुका होता है और इस दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मौसम से होने वाली कई प्रकार की परेशानियां शुरू हो जाती हैं। जबकि इसके कपाट बंद होने का समय आते-आते इस मंदिर और यहां की संपूर्ण केदार घाटी बर्फ की चादर में बदल जाती है।

भारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ में रहने वाले मूल निवासी भी सर्दियों में यहां नहीं रह पाते हैं और उन्हें भी यहां से पलायन करना पड़ता है। जबकि इसके अलावा इस ज्योतिर्लिंग मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और वहां किसी को भी जान की अनुमति नहीं होती।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मंदिर के कपाट अगले 6 महीने तक बंद रहने के कारण भगवान केदारनाथ जी की पूजा-अर्चना नहीं होती। दरअसल, इस दौरान यहां के पुरोहितों के द्वारा पूरे आदर और सम्मान के साथ भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी प्रतिमा को उनकी दंडी को 6 माह तक पहाड़ के नीचे यानी निचले इलाके ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में ले आते हैं जो केदारनाथ मंदिर से लगभग 40 किलोमीटर नीचे पड़ता है। ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में इस प्रतिमा की पूजा यहाँ भी रावल जी करते हैं।

महाशिवरात्री के अवसर पर केदारनाथ मंदिर खोलने की तिथि घोषित की जाती है और लगभग 6 माह बाद फिर से बड़ी ही धूम धाम से अप्रैल और मई के महीने के बीच केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलते हैं और तब फिर से यहां की यात्रा आरंभ हो जाती है। इस दौरान मंदिर के कपाट सभी तीर्थ तीर्थयात्रियों के खुले रहते हैं और यहां तक भारत के लगभग हर हिस्से से आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों के मन में एक यही आस होती है कि जल्दी से जल्दी उनको भगवान केदारनाथ जी के दर्शन हो जाएं।

कपाट खुलने के बाद शुरुआती दिनों में जब यहां हजारों तीर्थयात्री केदारनाथ मंदिर के लिए जाते हैं उस समय यहां केदारनाथ मंदिर क्षेत्र में दिन का तापमान 15 से 20 डिग्री तक रहता है, जबकि रात में यहां कंपकपाने वाली ठंडी हवाएं चलने लग जाती हैं और मौसम काफी ठंडा हो जाता है। इसलिए ध्यान रखें कि यात्रा पर जाने से पहले कुछ गरम कपड़े और एक बरसाती साथ में जरूर रखें।

About The Author

admin

See author's posts

2,349

Post navigation

Previous: पावागढ़ के शक्तिपीठ मंदिर में आज भी होता है दिव्य शक्ति का आभास | Pavagadh Shaktipeeth
Next: क्या आप भी रखते हैं देवीय शक्तियों में विश्‍वास? | Divine Powers & Social Life

Related Stories

Sri Ayyappa Swami Temple in Kerala
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

अय्यप्पा स्वामी के नियम : आत्म संयम, समर्पण और भक्ति के प्रतीक

admin 14 January 2026
Sheetla Mata Temple in Gurugram_Ancient and Mughal history
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम की पौराणिक, प्राचीन और मुगलकालीन यात्रा

admin 26 September 2025
MARGHAT WALE HANUMAN MANDIR ka prachin itihas
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

मरघट वाले हनुमान मंदिर का पौराणिक, प्राचीन और मुग़लकालीन इतिहास

admin 19 September 2025

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093084
Total views : 170831

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.