Skip to content
27 August 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • तीर्थ यात्रा
  • विशेष

बहुत बड़ा फर्क है अमरनाथ और मणिमहेश यात्रा में !

admin 5 January 2022
AMARNATH YATRA_05
Spread the love

अजय सिंह चौहान || मणिमहेश कैलाश धाम हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के तहसील भरमौर में स्थित एक हडसर नाम के छोटे से गांव में स्थित है। यह धाम हिमालय के दुर्गम पहाड़ों में है, इसलिए यहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं है जितना कि किसी भी मैदानी इलाके के तीर्थ स्थानों पर होता है। इसलिए ध्यान रखें कि, यह यात्रा उतनी आसान नहीं है जितनी की समझी जाती है।

मणिमहेश कैलाश धाम की यह यात्रा अत्यंत थका देने वाली यात्रा है। क्योंकि, यहां कटरा में स्थित वैष्णवदेवी की पहाड़ी पर मिलने वाली तमाम तरह की सुविधाओं की तरह सुविधाएं नहीं है और ना ही हर जगह आराम करने के लिए कुर्सियां हैं और ना ही जगह-जगह डाॅक्टरों का इंतजाम है। इसलिए, इस बात का खास ध्यान रखें कि यह यात्रा इतनी आसान नहीं है जितनी की समझी जाती है।

मणिमहेश कैलाश धाम की यात्रा पर जाने से पहले ध्यान रखें कि यहां की यात्रा के लिए कम से कम 12 साल और अधिक से अधिक 50 या 55 साल की उम्र होना चाहिए और शारीरिक रूप से विकलांग न हों। नहीं तो आपको यहां से वापिस भेद दिया जा सकता है। क्योंकि यहां लगातार पैदल चलना पड़ता है, जिसके कारण कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं।

Manimahesh Yatra_07
मेरी मणिमहेश यात्रा के अनुभव

यहां मैं अपने खुद के अनुभवों के आधार पर यह बताने का प्रयास कर रहा हूं। क्योंकि मैं स्वयं भी इस यात्रा में जा चुका हूं। जबकि मणिमहेश कैलाश धाम की इस यात्रा के पहले मैंने दो बार अमरनाथ जी की यात्रा की है। और मेरी इन दोनों ही स्थानों की यात्राओं का अनुभव कहता है कि मणिमहेश कैलाश धाम की यात्रा बाबा अमरनाथ जी की यात्रा से ज्यादा मुश्किल नहीं है तो कम भी नहीं है। लेकिन, इन दोनों ही यात्राओं में मेरा जो मिलता जुलता अनुभव रहा है वह यही है कि अगर सच्चे दिल से इन यात्राओं को किया जाय तो ईश्वर को प्रकृति के रूप में और प्रकृति को ईश्वर के रूप में देखकर एक नया ही आनंद और अनुभव मिलता है।

तमिलनाडु के मंदिरों का कल, आज और कल | Future of Temples in Tamilnadu

दरअसल, अमरनाथ गुफा समुद्र तल से लगभग 12,750 फिट की ऊंचाई पर स्थित है। जबकि मणिमहेश तीर्थ समुद्रतल से लगभग 13,400 फिट की ऊंचाई पर स्थित है, यानी यह तीर्थ अमरनाथ गुफा से भी अधिक ऊंचाई पर स्थित है। इसलिए यहां अक्सर कई यात्रियों को श्वांस लेने में तकलीफ की शिकायत भी देखी जाती है। इसके अलावा, कश्मीर के पहाड़ों की तुलना में हिमाचल के पहाड़ कुछ अधिक ही उबड़-खाबड़ हैं। इसके अलावा, यहां की पथरिली, ऊंची-नीची और फिसलन भरी पहाड़ी चढ़ाई होने के कारण मैदानी क्षेत्रों से आने वाले अधिकतर तीर्थ यात्री एक दिन में मुश्किल से 4 से 5 घंटे तक की चढ़ाई चढ़ पाते हैं। इन सबसे अलग यहां के पैदल यात्रा मार्ग बाबा अमरनाथ जी की यात्रा मार्गों की तरह खुले और सीधे भी नहीं है।

अगर आप लोग भी मणिमहेश धाम की इस यात्रा पर जाना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि आप देश के किसी भी भाग में रहते हैं वहां से पंजाब के पठानकोट तक ही रेल सेवा उपलब्ध है, जबकि इस यात्रा की असली शुरूआत भी पठानकोट से शुरू होती है इसलिए यहां हम पंजाब के पठानकोट से मणिमहेश कैलाश झील तक की यात्रा के रास्ते बारे में ही विस्तार से बात करेंगे।

पठानकोट से चम्बा तक या फिर सीधे मणिमहेश धाम तक जाने के लिए हिमाचल रोड़वेज की बसें आसानी से मिल जाती हैं। आप चाहे तो यहां से टैक्सी की सेवाएं भी ले सकते हैं। यात्रा के अवसर पर हिमाचल में चंबा के बस अड्डे से मणिमहेश धाम की यात्रा के लिए हिमाचल परिवहन की अतिरिक्त रोड़वेज बसों की सुविधा भी बड़ी ही आसानी से मिल जाती है। इसके अलावा चम्बा से भी टैक्सी की सेवाएं ले सकते हैं।

अगर कोई यात्री हवाई जहाज से यहां तक आना-जाना चाहे तो उसके लिए भी यहां के पहाड़ों में बसों या टैक्सियों से ही सफर तय करना होता है, क्योंकि यहां का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा भी मणिमहेश धाम से लगभग 230 किमी दूर है।

About The Author

admin

See author's posts

1,263

Like this:

Like Loading...

Related

Continue Reading

Previous: मंदिरों में मदिरा का प्रसाद – सोची समझी शाजिश का शिकार है सनातन
Next: आज भी बहुत ही कम खर्च में की जा सकती है मणिमहेश कैलाश यात्रा !

Related Stories

marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

admin 20 August 2025
brinjal farming and facts in hindi
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

admin 17 August 2025
Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

admin 11 August 2025

Trending News

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व marigold Vedic mythological evidence and importance in Hindi 4 1
  • कृषि जगत
  • पर्यावरण
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व

20 August 2025
Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व brinjal farming and facts in hindi 2
  • कृषि जगत
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व

17 August 2025
भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम Queen Sanyogita's mother name & King Prithviraj Chauhan 3
  • इतिहास
  • भाषा-साहित्य
  • विशेष

भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम

11 August 2025
पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें Khushi Mukherjee Social Media star 4
  • कला-संस्कृति
  • मीडिया
  • विशेष
  • सोशल मीडिया

पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें

11 August 2025
दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार BJP Mandal Ar 5
  • राजनीतिक दल
  • विशेष

दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

2 August 2025

Total Visitor

081304
Total views : 148110

Recent Posts

  • Marigold | गेंदे का वैदिक और पौराणिक साक्ष्य एवं महत्त्व
  • Brinjal Facts: बैंगन का प्राचीन इतिहास और हिन्दू धर्म में महत्त्व
  • भविष्य पुराण में दर्ज है रानी संयोगिता की माता का वास्तविक नाम
  • पश्चिमी षडयंत्र और हिन्दू समाज की महिलायें
  • दिल्ली में भाजपा सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने संस्थापक व अध्यक्ष का जताया आभार

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved 

%d