Skip to content
17 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • टेक्नोलॉजी
  • विशेष
  • स्वास्थ्य

वैदिक काल के कुछ चमत्कारिक ऑपरेशन | Surgery in Ayurveda

admin 7 January 2022
Operations and Surgeries in Ayurveda
Spread the love

यह वैदिक युग की बात है। अश्विनी कुमार दो भाईयों ने अनेक विद्याएं अर्जित कर ली थीं। इस कारण तीनों लोकों में उनकी बहुत ख्याति थी। एक बार उन्होंने मधुविद्या को भी प्राप्त करने का निश्चय किया। जब देवराज इन्द्र को उनके इस निर्णय का पता चला, तो वह अत्यंत व्याकुल हो उठा। उसने त्रिलोक में एलान कर दिया कि कोई भी अश्विनी कुमारों को मधुविद्या प्रदान न करे। यदि किसी ने ऐसा किया, तो उसका शीश धड़ से अलग कर दिया जायेगा।

उस समय दधीचि निर्भीक ब्रह्मनिष्ठ ऋषियों में गिने जाते थे। इसीलिए दोनों कुमार इन्हीं के आश्रम में पहुंचे। ऋषि के सम्मुख होकर दोनों ने हाथ जोड़कर मधुविद्या प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही उन्हें इन्द्र की घोषणा के विषय में बताया ऋषि दधीचि ने कहा – जिज्ञासुओं को निस्वार्थी और निर्भय होकर विद्या प्रदान करना ऋषि का कर्तव्य है, जिसका मैं पालन करूंगा। फिर चाहे इस कर्तव्य पालन में मेरे प्राण ही क्यों न चले जाएं।’ ‘नहीं ऋषिवर, इस समस्या से उबरने की एक उक्ति हमारे पास है। यदि आप स्वीकार करे तो’ तुरंत कुमारों ने कहा। उन्होंने भी उसके लिए स्वीकृति दे दी। तत्पश्चात दोनों कुमारों ने ऋषि दधीचि का सिर काट कर उसके स्थान पर एक घोडे़ का सिर लगा दिया।

कथा बताती है कि दधीचि ने इसी अश्व-शीश में दोनों कुमारों को मधुविद्या प्रदान की। जैसे ही इन्द्र को यह पता चला, तो ब्रह्मऋषि उसके कोप का भाजन बने। उसने तत्क्षण अपने दिव्यास्त्र द्वारा उन पर अमोघ प्रहार किया। ऋषि के धड़ पर लगा घोड़े का सिर खण्ड-खण्ड होकर धरा पर आ गिरा। इन्द्र तो अपनी कोपाग्नि बरसा कर चला गया। अब अश्विनी कुमारों ने अपनी युक्ति के अगले चरण को अंजाम दिया। ऋषि दधीचि के सुरक्षित रहे हुए शीश को पहले की ही भांति उनके धड़ से संयुक्त कर दिया।

यह थी एक पौराणिक कथा। इससे पढ़कर अधिकांश को तो यह मनोरचित जगत कि एक कपोल कथा लगी होगी। पर हम आपको बताना चाहेंगे कि यह कथा मनघडंत नहीं, अपितु वैदिक कालीन वैज्ञानिकता को दर्शाती एक सत्य घटना है। उस समय कि विकसित शल्य चिकित्सा पर प्रकाश डालता एक अनुपम उदाहरण है। वस्तुतः अश्विनी कुमार उच्चकोटि के सर्जन थे।

वैदिक युग के उस चमत्कार को वर्तमान वैज्ञानिक शैली में भ्मंक जतंदेचसंदजंजपवद (शीश प्रत्यारोपण) कहा जा सकता है। इस प्रकार की शल्य क्रिया के एक-दो नहीं, बल्कि कई उदाहरण वेद-पुराणों में मिल जाते हैं। पर आज यदि यह कर पाना हमें अंधविश्वास जनित लगता है, तो इसका मात्र एक ही कारण है – आधुनिक विज्ञान की अपरिपक्वता! अर्थात वर्तमान शल्य चिकित्सा अभी उतनी विकसित नहीं हो पाई है जितना वैदिक काल में थी। शीश प्रत्यारोपण जैसी जटिल सर्जरी अभी दूर-दूर तक हमारी सोच में भी नहीं है।

Plastic Pollution: जानिए स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक है प्लास्टिक

केवल प्रत्यारोपण विधि ही नहीं, वैदिक युग में ऐसी अनेकों उत्कृष्ट शल्य क्रियाएं की गयी थीं। ये क्रियाएं आज भी आधुनिक विज्ञान के उन्नत काल में, हमारे लिए चुनौती बनी हुई हैं। उदाहरणार्थ एक वृद्ध को पुनः युवा जैसा बना देना। आधुनिक शल्य विज्ञान भी कीमियागीरी, प्लास्टिक सर्जरी जैसी चिकित्सकीय युक्तियों के सहारे चेहरे की झुर्रियों को हटाने की भरसक कोशिश कर रहा है। लेकिन इन सभी प्रयासों एवं प्रसाधनों के बावजूद भी हमारा चिर युवा रहने का सपना अभी तक सपना ही बना हुआ है। पर वैदिक युग की अति विकसित शल्य चिकित्सा ने इस स्वप्न को भी साकार कर दिखाया था।

उस युग में एक ऋषि हुए हैं च्यवन। पौराणिक ग्रन्थ बताते हैं कि जब वे वृद्धावस्था की मार से अत्यंत जीर्ण शीर्ण हो गए, तो उनकी युवा पत्नी सुकन्या ने अश्विनी कुमारों का आह्वान किया। उनसे प्रार्थना की कि वे उसके पति को पूर्ववत यौवन रूप प्रदान करें। ऋषि पत्नी के आग्रह पर अश्विनी कुमारों ने च्यवन ऋषि की सर्जरी की।

ऋग्वेद में उल्लेख है- ‘जुजुरुशो नासत्योत वव्रिं प्रामुन्च्तम द्रापीमिव च्यावानात’ अर्थात हे अश्वानाों! तुमने अति वृद्ध च्यवन ऋषि के शरीर से कवच उतार देने के समान बुढापे की चमड़ी या झुर्री उतार कर उन्हें पुनः तरुण बना दिया। यही कारण है कि आज एक ऐसे स्वास्थ्य टाॅनिक का नाम ’च्यवनप्राश’ रखा गया है, जिसके लिए प्रचलित है कि वह बढ़ती उम्र के लोगाों  को भी यौवन की सी शक्ति देता है। है न अपूर्व वैज्ञानिकता! हैरत में डाल देने वाली! और कितने उदाहरण दें?

सुश्रुत संहिता जिसे एक उपवेद माना जाता है, वह तो अपने आप में शल्य विज्ञान का एक एन्साइक्लोपीडिया ( विश्व कोष) है। इसमें पथरी, फूला, ट्यूमर, हर्निया, कान, नाक, आंख आदि 300 प्रकार के ऑपरेशन और 42 प्रकार की शल्य विधियों का विस्तृत वर्णन है। कैसे चिकित्सागृह (Hospitals) होने चाहिए, औजारों को किस प्रकार विसंक्रमित (Sterlization) कर सकते हैं, यहाँ तक कि एक चिकित्सक में क्या गुण होने चाहिए- इन सब का भी अति उत्तम विश्लेषण इस संहिता में किया गया है ।

सच में हमारे वेद और पुराण ज्ञान के महासागर हैं। हमारे अस्तित्व का ऐसा कौन सा पक्ष है जिसकी मीमांसा वेदों में नहीं मिलती। ये एक ज्ञानी भक्त के लिए भक्ति का सरोवर हैं, नीतिज्ञों के लिए नीतिग्रंथ, तो शोधार्थियों के लिए वैज्ञानिक सूत्रकोष है। यदि आज हम ‘Back to Vedas’ उक्ति को चरितार्थ कर लेंगे तो निःसंदेह सम्पूर्ण विश्व में एक युगान्तरकारी क्रांति आ सकती है। न केवल हमारा धार्मिक एवं व्यावहारिक जीवन परिष्कृत हो सकता है, बल्कि आधुनिक विज्ञान भी इससे एक नया प्रकाश प्राप्त कर सकता है ।

– महामंडलेश्वर स्वामी सहज प्रकाश सरस्वती

About The Author

admin

See author's posts

1,354

Post navigation

Previous: नर्मदा नदी के कुछ पौराणिक और भौगोलिक तथ्य
Next: Know your Future : बड़ा आसान है अपने भविष्य को जानना

Related Stories

National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

admin 15 March 2026
Solar energy plants in desert of India
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

admin 13 March 2026
World Economic Forum meeting in Davos 2024
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

admin 13 March 2026

Trending News

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न National seminar on Sustainable Rural Development - Indian Cow Model concluded 1
  • पर्यावरण
  • विशेष

सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न

15 March 2026
सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 2
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 3
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 4
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 5
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026

Total Visitor

093047
Total views : 170760

Recent Posts

  • सतत ग्रामीण विकास – भारतीय गाय मॉडल विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी संपन्न
  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.