Skip to content
7 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • शिक्षा-जगत

नए तकनीकी अविष्कारों की आवश्यकता और शिक्षा का पैमाना

admin 11 March 2022
education & technology in India
Spread the love

समय और समस्याओं के चलते साथ बदलती तकनीकी एवं प्रौद्योगिकी विकास ने हमें पृथ्वी ही नहीं अपितु अंतरिक्ष तक को समझने के लिए सक्षम बना दिया है। आज बच्चों को नए गैजेट्स यानी तकनीकी उपक्रमों के साथ खेलना, उनको समझना ज्यादा रुचिपूर्ण लगता है और इनके माध्यम से वे बेहतर तरीके से सीखने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे में उनके इस कौशल एवं रुचि को देखते हुए शिक्षण हेतु सही एवं उपयुक्त तकनीकी का चयन व उसका सही इस्तेमाल, उच्च स्तर प्राप्त करने में सहायक हो सकता है।

आज जरूरत है एक शिक्षक का इस आवश्यकता को समझना। ऐसे में शिक्षकों में खुद की कुशलता एवं रुचि एक बड़ा सवाल हो सकता है। जाहिर है, समय के साथ-साथ शिक्षण में आ रहे बदलाव और नवाचार में खुद को ढालना शिक्षक के लिए अनिवार्य हो गया है।

तकनीकी शिक्षा से क्या तात्पर्य है? इस तरह के सवाल अक्सर विद्यार्थियों के मन में उठते हैं। सीधे शब्दों में तकनीकी शिक्षा हमारे विद्यार्थियों और जन मानस को कुशल बनाती है जिससे औद्योगिक उत्पादन बढ़ाया जा सकता है और लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। इसमें विद्यालयों और शिक्षकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। तकनीकी शिक्षा में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, वास्तुकला, नगर योजना, फार्मेसी, एप्लाइड आर्ट्स यानी अनुप्रयुक्त् कला एवं शिल्पी, होटल प्रबंधन और केटरिंग प्रौद्योगिकी के कार्यक्रम भी शामिल हैं।

जीवन स्तर सुधार हेतु देश में तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता, सार्थकता और प्रभाव लाने और इसकी क्षमता को बढ़ाने के लिए पर्याप्त विचार-विमर्श, और सलाह की आवश्यकता है। साथ ही ‘शिक्षा में तकनीकी’ या ‘शिक्षा के लिए तकनीकी’ इन दोनों बिंदुओं पर गहन चर्चा की आवश्यकता है।

गणित शिक्षण के नजरिए से यदि देखा जाए तो कुछ तकनीकी यंत्र या सहायक सामग्री हमारे देखने-सोचने में आती है, जैसे कि कैलकुलेटर, कंप्यूटर आधारित सी.डी. या पेन ड्राइव, इन्टरैक्टिव बोर्ड, आॅडियो-वीडियो उपकरण, इंटरनेट आदि। आज इस प्रकार की कक्षा बनने भी लगी हैं। अतः यह समझना आवश्यक है कि प्रारंभिक स्तर पर, खासकर शिक्षण के लिए, किन-किन प्रकार की तकनीकी का प्रयोग हम कर सकते हैं और किस हद तक।

आधुनिक दुनिया में एक देश के लिए दूसरे देशों से मजबूत, ताकतवर और अच्छी तरह से विकसित होने के लिए विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में नए अविष्कार करना बहुत आवश्यक है। इस प्रतियोगी समाज में भी हमें आगे बढ़ने और जीवन में सफल व्यक्ति बनने के लिए अधिक तकनीकियों की जरुरत है।

विकास, चाहे वो देश का हो या फिर व्यक्ति का, यह बहुत तरीकों से तकनीकियों की उचित वृद्धि और विकास से जुड़ा हुआ है। हमें ऐसा देश और समाज बनाने में मददगार बनना है जहां विज्ञान में उच्च कौशल और पेशेवर वैज्ञानिकों के द्वारा नए अविष्कार हों। हम कह सकते हैं कि तकनीकी शिक्षा तो ऐसा क्षेत्र है जिस पर भविष्य का बड़ा दारोमदार टिका है।

तकनीकी शिक्षा की शुरुआत –
इसकी शुरुआत की बात करें तो देश में तकनीकी प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना भारत के ब्रिटिश शासकों के समय सार्वजनिक भवनों, सड़कों, नहरों और बंदरगाहों के निर्माण और रखरखाव व थल सेना एवं नेवी के उपकरणों के लिए सबसे पहले महसूस की गई थी। इसी दौरान यूरोप और अमेरिका में इंजीनियरिंग काॅलेजों का विकास हो रहा था, जिससे उनके नागरिकों को अच्छी शिक्षा और गणित विषयों में विशेष दक्षता हासिल हुई।

प्रथम इंजीनियरिंग काॅलेज की स्थापना सिविल इंजीनियरों के लिए 1847 में रूड़की, उत्तर प्रदेश में की गई, जिसमें अपर गंगा केनाल के लिए स्थपित बड़ी कार्यशालाओं और सार्वजनिक भवनों का प्रयोग किया गया। रूड़की काॅलेज किसी भी विश्वाविद्यालय से सम्बद्ध नहीं था, लेकिन इसके द्वारा डिग्री के समकक्ष डिप्लोमा प्रदान किए जाते थे। 1880 के बाद मैकेनिकल, इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की आवश्यककता महसूस की गई।

इस अवधारणा के साथ कि भारत एक बड़ा औद्योगिक देश है, और पुराने संस्थानों द्वारा तैयार किए गए इंजीनियरों से कहीं अधिक इंजीनियरों की आवश्यकता होगी, 1947 में आजादी के बाद से देश में कई इंजीनियरिंग काॅलेजों की स्थापना की जा चुकी है। आज तो जिस दर से सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) बढ़ रही है, यह इस बात का सबूत है कि इसने हमारे जीवन के लगभग सभी पहलुओं को प्रभावित कर दिया है।

क्या है सबसे बड़ी चुनौती –
ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में अमूमन साइंस स्ट्रीम वाले स्कूल कम होते हैं। वहां चाहकर भी छात्र-छात्राएं साइंस नहीं पढ़ पाते हैं। शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में साइंस विषय लेने वाले छात्रों की संख्या इतनी अधिक होती है कि स्कूलों को मेरिट के आधार पर साइंस में एडमिशन देना पड़ता है। साथ ही इंजीनियरिंग और मेडिकल की पूरी पढ़ाई कोचिंग आधारित हो गई है तथा एक बड़े वर्ग या शहरी क्षेत्रों के संपन्न नौजवान ही इनमें निकल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के काबिल छात्रों को इनमें निकलने का मौका दूर उन्हें साइंस पढ़ने के भी पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते हैं।

– शिप्रा

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: चीनी का विकल्प बन रहा है स्टेविया शुगर | Stevia: Substitute for Sugar
Next: Noida: अभिषाप मुक्त हुआ नोएडा और नोएडावासी

Related Stories

Men was not monkey
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

admin 1 May 2026
what nonsense is this - let them say
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

admin 31 March 2026
Are these the good days?
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

क्या यही अच्छे दिन हैं…?

admin 26 February 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.