Skip to content
15 March 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल
  • विदेश

पाकिस्तान की औकात दिखाता कराची का प्राचीन वरुण देव मंदिर

admin 21 February 2021
Varun Dev temple in Karachi Pakistan
Spread the love

अजय सिंह चौहान || धार्मिक और ऐतिहासिक इमारत या स्थल किसी भी देश, धर्म या समुदाय विशेष के लिए पूजनीय होते हैं। लेकिन, पाकिस्तान में मुस्लिम समुदाय के अलावा अगर किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित कोई भी धार्मिक स्थान हैं तो वे कितने सुरक्षित हैं और पाकिस्तान के लिए वे कितने महत्वपूर्ण हैं इस बात का कोई महत्व नहीं है। अल्पसंख्यक समुदायों के पूजास्थलों को पाकिस्तान में किस कदर नष्ट किया जा रहा है और किस कदर उनका दुरूपयोग किया जा रहा है इस बात का एक सबसे अच्छा उदाहरण कराची में मनोरा द्वीप नामक समुद्र तट पर स्थित हिंदुओं के धर्म और आस्था से जुड़े वरुण देव मंदिर (Varun Dev temple in Karachi Pakistan) की वर्तमान संरचना को माना जा सकता है।

लगभग 1,000 वर्ष पुराने इस मंदिर की धार्मिक और ऐतिहासिक इमारत, भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद अब, पाकिस्तानी क्षेत्र में समुद्र के किनारे सिंध प्रांत के खैरपुर में है। इस मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगे एक शिलालेख पर देवनागरी लिपि में ओम, वरुण देव मंदिर अंकित है।

किसी भी धर्म के लिए उसकी पवित्र इमारत या पवित्र स्थान कितना महत्पवपूर्ण होता है यह तो सभी धर्मों के लोगों पता होता है। लेकिन, पाकिस्तान की सरकार और वहां के लोगों के लिए यह बात कोई मायने नहीं रखतीं है। तभी तो इस मंदिर के कुछ हिस्सों और कमरों को समुद्रतट पर आने वाले सैलानियों के लिए सार्वजनिक शौचालय के रूप में उपयोग किया जाता है। और यह कोई मनगढ़ंत कहानी या खबर नहीं बल्कि एक ऐसी हकीकत है जो कि वहीं के पत्रकारों और अखबारों ने दुनिया को बताई है।

यह खबर हमारे लिए जितनी हैरान कर देने वाली हो सकती है उससे भी ज्यादा बड़ी बात उस देश के लिए और उस के लोगों के लिए शर्म करने वाली होनी चाहिए। लेकिन, उनके लिए ये सब बातें कोई मायने नहीं रखती।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के साथ भेदभाव इस कदर हो रहा है कि अब तो पाकिस्तान के ही कई प्रमुख अखबारों ने भी इन खबरों को प्रकाशित करना शुरू कर दिया है। जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान से आने वाली ऐसी खबरों पर आश्चर्य नहीं होना चाहिए, क्योंकि जब भी वहां की कोई अल्पसंख्यक समाज से संबंधित घटना या उससे संबंधित विषय बहुत बड़ा रूप ले लेती है तो वह एक खबर बन कर दुनिया के सामने आ ही जाती है।

पाकिस्तान के एक अंग्रेजी अखबार डेली टाइम्स ने सन 2008 में इस मंदिर को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी। जिसमें उसने लिखा था कि वरुण देव का यह मंदिर पाकिस्तान के लिए एक विरासत का प्रतीक होना चाहिए। लेकिन, मंदिर का एक हिस्सा शौचालय के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। जब पूजा के लिए मंदिर इस्तेमाल होता था तब 1950 के दशक में हिंदू समुदाय ने ‘लाल साईं वरुण देव‘ का त्यौहार आखिरी बार मनाया गया था।

अब इस मंदिर के कमरे और परिसर शौचालय के रूप में उपयोग किए जाते हैं। यह हिंदू समुदाय का बड़ा अपमान है। मंदिर का ख्याल रखने वाले जीवराज ने बताया कि यहां कोई भी अल्पसंख्यकों के अधिकारों का सम्मान नहीं करता है।

इस मंदिर को लेकर पाकिस्तान के अन्य अखबारों ने भी समय-समय पर कई खबरें प्रकाशित की, जिनके अनुसार बताया जाता है कि सन 2008 में, मंदिर की देखभाल करने वाली पाकिस्तान हिन्दू काउंसिल ने इस इमारत की देखभाल और मरम्मत के लिए स्थानिय प्रशासन को एक पत्र भी लिखा, लेकिन जवाब में कहा गया था कि, यह मंदिर पाकिस्तानी नौसेना के अधिकार क्षेत्र में आता है इसलिए, हम इसके लिए कुछ नहीं कर सकते। जबकि पाकिस्तान की किसी भी संस्था के द्वारा इस प्राचीन विरासत की रक्षा या संरक्षण के लिए अभी तक किसी भी प्रकार का कोई योगदान नहीं दिया गया है।

कई प्रकार की अनदेखियों के कारण यह पुरातात्विक धरोहर आज जर्जर हालत में है। समुद्री हवाओं के कारण मंदिर की दीवारों पर बनी समृद्ध नक्काशी धीरे-धीरे खराब हो रही हैं। कई मूर्तियों को लगता है कि जानबुझ कर तोड़ा गया है। इमारत की कुछ दीवारें तो कभी भी गिर सकती हैं।

पाकिस्तान के एक फोटोग्राफर और पत्रकार यासीर काजमी जो नेशनल ज्योग्राफिक चैनल के लिए भी काम करते हैं ने भी अपनी फोटोग्राफी के माध्यम से इस मंदिर की वर्तमान स्थिति से संबंधित कई रहस्यों को उजागर किया है।

यासीर काजमी ने अपने ब्लाॅग में लिखा है कि पिछले कई वर्षों से मंदिर की मरम्मत की कोशिश की जा रही है, लेकिन काम दिख नहीं रहा है बल्कि मंदिर में और भी खराबियां हो रही है, मंदिर से लगे हुए होटल और ढाबे अब भी वहीं पर मछलिया तल रहे हैं। मंदिर के आसपास कई गैरकानूनी गतिविधियां हो रही हैं।
लगभग 1,000 साल पुराने इस अद्भुत मंदिर के अधिकतर हिस्सों को भू-माफियाओं ने 1947 में हुए बंटवारे के बाद अपने कब्जे में ले लिया था। पाकिस्तान हिन्दू काउंसिल ने एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद इस बंद पड़े और क्षतिग्रस्त मंदिर को किसी तरह फिर से तैयार करने का फैसला किया, और जून 2007 में इसकी देखरेख करने और मरम्मत करवाने की कोशिश शुरू की। लेकिन, इस परिषद के पास न तो पर्याप्त धन है और ना ही आज भी इतने अधिकार हैं कि वे इसमें बड़े पैमाने पर मरम्मत करवा सके।

मंदिर के गर्भगृह और मुख्य सभा मंडप के प्रवेश द्वार को ईंटों की दिवार बनारक बंद कर दिया गया है ताकि गर्भगृह में रखी गई मूर्तियों का और अधिक अपमान न हो सके। हालांकि पाकिस्तान हिन्दू काउंसिल का कहना है कि यह दिवार मंदिर में लुटपाट के इरादे से आने वाले लोगों से बचाने के लिए बनाई गई है, लेकिन इसकी ज्यादातर चीजें पहले ही गायब हो चुकी हैं।

सन 2015 में भारत सरकार ने अमेरिका के माध्यम से वहां किसी तरह, पाकिस्तान की शर्मनाक हरकतों पर अंकुश लगाने की पहल की और सांस्कृतिक संरक्षण के तौर पर सन 2016 में अमेरिका द्वारा दिये गये एंबेसडर फंड का इस्तेमाल करते हुए इसमें कुछ मरम्मत करवा कर इसको बचाने का प्रयास किया गया है, लेकिन यह काम भी इतना पर्याप्त नहीं कहा जा सकता है कि इससे इमारत की को और अधिक जीवनदान मिल सके। माना जाता है कि इससे पहले और आखिरी बार इस संरचना की मरम्मत का काम सन 1917-18 में ही किया गया था।

वरुण देव का यह मंदिर पाकिस्तान के कराची जिले के मनोरा समुद्र तट पर बना हुआ है। यह मंदिर लगभग 1000 वर्ष पुराना है और भगवान वरुण देव को समर्पित है। माना जाता है कि इस समय पाकिस्तान में केवल यही एकमात्र इतनी पुरानी हिंदू मंदिर की इमारत है जो अभी तक खड़ी है। ऐसे में पाकिस्तान के अल्पसंख्यों को जहां अब कोई नया धार्मिक स्थल बनाने की अनुमति नहीं है वहीं कुछ बचे-खुचे ऐतिहासिक धार्मिक स्थालों की निजी तौर पर देख-रेख करना भी अब मुश्किल होता जा रहा है।

किसी भी धर्म विशेष के लिए उसकी पवित्र इमारत या स्थान कितना पवित्र हो सकता है यह सभी धर्मों के लोगों पता होता है और पाकिस्तानी भी इस बात को जानते ही होंगे। लेकिन, अल्पसंख्यों के साथ हो रहे इस तरह के भेदभावों से यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि संभवतः पाकिस्तान में नैतिक शिक्षा का कोई पाठ ही नहीं पढ़ाया जाता।

इस तरह की घटनाओं या इस विषय पर गौर किया जाय तो पता चलेगा कि वहां के सभी अल्पसंख्यकों की मात्र एक या दो नहीं बल्कि ऐसी कई धार्मिक और ऐतिहासिक इमारतें होंगी जिनका अब कोई अस्तित्व ही नहीं बचा है और या तो उन पर भू-माफियाओं का कब्जा हो चुका है या उन्हें नष्ट कर दिया गया है या फिर उनका उपयोग किसी अन्य सुविधा के लिए किया जा रहा है।

About The Author

admin

See author's posts

2,236

Post navigation

Previous: बाबा अमरनाथ जी के हिमशिवलिंग में क्यों होती है इतनी चमक?
Next: पहचानिए, अपने अंदर की जाग्रत और दिव्य शक्तियां | Recognize the divine powers inside you

Related Stories

Sri Ayyappa Swami Temple in Kerala
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

अय्यप्पा स्वामी के नियम : आत्म संयम, समर्पण और भक्ति के प्रतीक

admin 14 January 2026
Sheetla Mata Temple in Gurugram_Ancient and Mughal history
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम की पौराणिक, प्राचीन और मुगलकालीन यात्रा

admin 26 September 2025
MARGHAT WALE HANUMAN MANDIR ka prachin itihas
  • तीर्थ यात्रा
  • धर्मस्थल
  • विशेष

मरघट वाले हनुमान मंदिर का पौराणिक, प्राचीन और मुग़लकालीन इतिहास

admin 19 September 2025

Trending News

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy) Solar energy plants in desert of India 1
  • पर्यावरण
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विशेष

सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)

13 March 2026
सरकार या Goverment क्या है? World Economic Forum meeting in Davos 2024 2
  • विशेष
  • षड़यंत्र

सरकार या Goverment क्या है?

13 March 2026
रात में पौण्ड्रक का आक्रमण Battle between Paundraka and Lord Krishna 3
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

13 March 2026
राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान An Ancient Indian King and the Modern Constitution 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान

12 March 2026
अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य Retaliation against injustice and unrighteousness is the eternal religion 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

11 March 2026

Total Visitor

092877
Total views : 170412

Recent Posts

  • सोलर एनर्जी से सावधान (Beware of Solar Energy)
  • सरकार या Goverment क्या है?
  • रात में पौण्ड्रक का आक्रमण
  • राजा के कर्तव्य और आधुनिक संविधान
  • अन्याय और अधर्म का प्रतिकार ही सनातन धर्म है: जगद्गुरु शंकराचार्य

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.