Skip to content
1 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • अध्यात्म
  • तीर्थ यात्रा

आध्यात्मिक ऊर्जा चाहिए तो दुर्गियाना माता मंदिर आइए

admin 2 May 2024
Durgiana Temple in Amritsar

Durgiana Temple in Amritsar

Spread the love

अजय चौहान | अमृतसर में स्थित दुर्गियाना माता मंदिर माता दुर्गा (Durgiana Mata Temple in Amritsar) का एक बहुत ही प्रसिद्ध शक्ति स्थल है। माता दुर्गा के नाम पर इस मंदिर का नाम दुर्गियाना या दुर्ग्याणा पड़ा पड़ा है। इसके अलावा यहां ज्वाला मां की अखंड ज्योति प्रज्वलित रहती है। यह मंदिर एक पवित्र सरोवर के बीचों-बीच स्थित है।

इसी मंदिर के परिसर में शीतला माता का का भी एक मंदिर है जो करीब 700 वर्षों से अधिक पुराना है। मान्यता है कि बच्चों में होने वाली छोटी माता अर्थात् चेचक रोग से पीड़ित बच्चों के परिवार यहां माथा टिकाने लाते हैं और मां की कृपा से बच्चा ठीक हो जाता है।

हालाँकि यह मंदिर (Durgiana Mata Temple in Amritsar) तो यहां हज़ारों वर्षों से स्थित है लेकिन सन् 1868 के नगरपालिका समित एवं 1893 के जिला गजेटियर के दस्तावेज में इस दुर्गियाना सरोवर के होने का साक्ष्य उपलब्ध है। गजेटियर में दुर्गियाना सरोवर और देवी के द्वार की भी चर्चा है।

ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार, दुर्गियाना माता के इस मंदिर को 1921 के आसपास आधुनिक स्वरूप दिया गया था। कहा जाता है कि गुरु हरसहाय मल कपूर जी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के तर्ज पर इसे बनाने की शुरुआत की थी, जिसके लिए 1925 में गंगा दशहरा के दिन पंडित मदनमोहन मालवीय जी ने इसकी नींव रखी थी।

दुर्गियाना माता के इस मंदिर (Durgiana Mata Temple in Amritsar) के प्रांगण में जो एक पेड़ है, उसके बारे में मान्यता है कि राजा राम के अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा पकड़ने के उपरांत हनुमान जी को भी लव-कुश ने पकड़ कर इसी में बांध दिया था।

दुर्गियाना माता मंदिर की वर्तमान मंदिर की संरचना और वास्तुकला अति सुन्दर है। इसके गुंबद पर सोने का पानी चढ़ाया हुआ है। इसमें लगे बड़े-बड़े आकार के दरवाजे चांदी के बने हुए हैं और फर्श संगमरमर का है। मंदिर में कांगड़ा शैली की चित्रकला एवं शीशे की नक्काशी है।

दुर्गियाना माता मंदिर के गर्भगृह में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रधानरूप से विराजमान हैं। इसके अलावा भगवान राम अपने चारों भाई के साथ और श्रीकृष्ण-बलभद्र और सुभद्रा जी भी विराजमान हैं। सरोवर के पास भगवान् शिव भी स्थित हैं। इसके अलावा माता शीतला के मंदिर में देवी के नौ रूपों का भी दर्शन किया जा सकता है।

अमृतसर में स्थित यह दुर्गियाना माता मंदिर पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर है। सरोवर के कारण आती ठंडी हवा भी एक आध्यात्मिक अनुभूति और सुख प्रदान करती है। आप जब भी अमृतसर जाएं तो दुर्गियाना मंदिर का दर्शन अवश्य करें। यहां लंगर की व्यवस्था भी है, जिसमें 500 लोग एकसाथ बैठकर भोजन कर सकते हैं।
जय माता दी।

#AjayChauhan  #dharmwani #liveknowledge

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: गौतम बुद्ध नगर की मतदाता सूची में एक आदमी के कई-कई वोट: डॉ. आश्रय गुप्ता
Next: मेरी हिंदू अतिवादी छवि और विदेशी मीडिया में ESBD का बोलबाला

Related Stories

Battle between Paundraka and Lord Krishna
  • अध्यात्म
  • विशेष

रात में पौण्ड्रक का आक्रमण

admin 13 March 2026
Narendra Modi drinking charanamrit from a spoon
  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • विशेष

शंकराचार्य जी BJP, RSS, VHP का विरोध क्यों करते है?

admin 2 March 2026
Explanation of the Dharmapeeth
  • अध्यात्म
  • विशेष

धर्मपीठ का स्पष्टीकरण

admin 12 February 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.