Thursday, May 21, 2026
Homeसमाचारअपराधडीपफेक के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कानून बने

डीपफेक के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कानून बने

वैसे तो तकनीक के बहुत लाभ हैं किंतु जब तकनीक का दुरुपयोग होने लगे तो उसका उलटा असर होने लगता है। तकनीक के दुरुपयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता व्यक्ति की है। तकनीक के गलत इस्तेमाल की प्रवृत्ति यदि इसी प्रकार बढ़ती रही तो स्थिति बेहद घातक हो सकती है। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में दीपावली मिलन समारोह में स्वयं प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका भी एक ‘डीपफेक’ वीडियो सामने आया है, उसमें उन्हें गरबा खेलते हुए दिखाया गया है। अभी हाल के दिनों में कई नामी हस्तियों ने ‘डीपफेक’ वीडियो की बात कही है।

अब सवाल यह उठता है कि डीपफेक वीडियो बनाने वाले जब प्रधानमंत्री को भी नहीं छोड़ रहे हैं तो देश के सामान्य लोगों की क्या बात की जाये? वैसे भी किसी कीमत पर ऐसे मामलों के प्रति अनदेखा नहीं रहा जा सकता है। तकनीक के खतरों को भांपकर यदि लोगों ने तकनीक से मुंह मोड़ना शुरू कर दिया तो स्थिति और भी बद से बदतर होती जायेगी। इन्हें बातों को ध्यान में रखकर सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने विभिन्न इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म को यह निर्देश दिया है कि डीपफेक वीडियो की शिकायत मिलने पर उसे 36 घंटे के अंदर हटायें।

– संजीव वाष्र्णेय, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)

admin
adminhttp://dharmwani.com
देश के कुछ जाने-माने मीडिया संस्थानों से जुड़े होने के कारण मैंने विभिन्न प्रकार की पत्रकारिता का अनुभव किया है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काॅलमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में धर्म, अध्यात्म, इतिहास और धार्मिक यात्राओं के अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार की जानकारियों से संबंधित लेख लिखना मेरा व्यावसाय ही नहीं बल्कि एक कर्म बन चुका है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments