Skip to content
9 July 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • फिल्म जगत

‘सफाईबाज’ (Safaibaaz)- जरा याद उन्हें भी कर लो…

admin 21 September 2021
SAFAIBAAZ POSTER 002
Spread the love

अजय चौहान  || गांधी जयंती यानी 2 अक्तूबर 2021 के अवसर पर पर हिन्दी फिल्म ‘सफाईबाज’ पूरी जोर-शोर से सिनेमा हाॅल में रिलीज होने जा रही है। ‘सफाईबाज’ एक बड़ी स्टार कास्ट फिल्म होने के साथ ही सबसे अलग संदेश देने वाली फिल्म भी बनने जा रही है। जहां एक ओर कार्टूनिस्ट से एक्टर बनने वाले दिल्ली एनसीआर के निवासी मनोज पंडित के लिए यह अब तक की 9वीं हिन्दी फिचर फिल्म कहलाने वाली है वहीं राजपाल यादव, जानी लिवर, उपासना सिंह जैसे कलाकारों के लिए अपनी छवि और व्यावसायिक पहचान से हट कर एक समुदाय विशेष के लिए कुछ नया करने और दिलों को छू लेने वाली भूमिका में दिखना सबसे अलग हो सकता है।

फिल्म ‘सफाईबाज’ मनोज पंडित के कॅरियर के लिए भी अब तक की सबसे अलग भूमिका को साबित करने वाली फिल्म बनने वाली है। दिल्ली एनसीआर के कुछ प्रमुख एनिमेशन संस्थानों में कला अध्यापक रह चुके मनोज पंडित अब तक कई टीवी सिरियल, विज्ञापन फिल्मों, भोजपुरी और हिन्दी फिल्मों के माध्यम से इस क्षेत्र में अपनी जगह और पहचान बना चुके हैं।

फिल्म ‘सफाईबाज’ के डायरेक्टर डाॅ. अवनीश सिंह हैं जो श्रम मंत्रालय में महानिदेशक के पद पर रह चुके हैं और अब अपने रिटायरमेंट के दिनों में अपने उसी अनुभव को कैमरे के पीछे रह कर कई बड़े कलाकारों के माध्यम से एक विशेष समाज और उनकी समस्याओं को आम लोगों के बीच लाने की कोशिश में लगे हैं। सीधे-सीधे कहें तो यह फिल्म सफाई कर्मियों के जीवनी पर आधारित फिल्म बनाया।

फिल्म ‘सफाईबाज’ के डायरेक्टर डाॅ. अवनीश सिंह जी का कहना है कि आमतौर पर सभ्य कहे जाने वाले समाज में इन सफाईकमियों के बारे में सोचना तो दूर, इन्हें आसपास भी नहीं आने दिया जाता। जबकि ये वही लोग हैं जो हमारे द्वारा फैलाई गई गंदगी को साफ करते रहते हैं।

फिल्म में कुछ ऐसी घटनाओं को दिखाया जा रहा है जिसमें हम आये दिन सुनते रहते हैं कि जो सफाई कर्मी गटर की सफाई करने के लिए उतरे थे उनकी उसमें मौत हो गई। जबकि उन सफाईकर्मियों के मरने के बाद उनके परिवार का क्या होता है यह न तो हम जानना चाहते हैं और ना ही इनकी खबरें हम तक पहुंच पाती हैं।

फिल्म ‘सफाईबाज’ के डायरेक्टर डाॅ. अवनीश सिंह का कहना है कि इस फिल्म के माध्यम से मैं बदलते समय और बदलती तकनीक के दौर में इनकी आवाज इसलिए उठा रहा हूं ताकि इन्हें भी आधुनिक प्रशिक्षण दिया जा सके। जबकि, हमारे सफाईकर्मी आज भी उसी पुराने तरीके से सफाई करते आ रहे हैं जो इनके लिए दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।

अवनीता आर्ट्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर हैं अजीत चैबे। इस फिल्म में जहां मनोज पंडित एक क्रूर मिजाज वाले म्युनिसिपल ठेकेदार की भूमिका में है वहीं राजपाल यादव को एक सफाईकमी की भूमिका में देखा जायेगा।

फिल्म में गीत लिखा है पंडित किरण मिश्रा ने (जो अब इस दुनिया में नही रहे)। म्यूजिक दिया है डाॅ. नीता सिंह और स्वरूप होंनेप ने। फिल्म के गाने में आवाज सुदेश भोंसले है।

इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में राजपाल यादव, जानी लिवर, उपासना सिंह, ओंकार दास मणिपुरी (‘नत्था’ पीपली लाइफ के फेम), श्याम सुंदर ओझा (जो अब इस दुनिया में नहीं रहे) सांसद और भाजपा के नेता रवि किशन, सुरिंदर पाल सिंह (महाभारत के गुरु द्रोण), समर्थ चतुर्वेदी, आशीष अवाना, मनप्रीत कौर, दीपक डोगरा, ऋतु सिंह और मनोज पंडित के अलावा और भी कई जाने-माने कलाकार हैं।

एक सवाल के जवाब में डायरेक्टर डाॅ. अवनीश सिंह जी ने बताया कि ‘सफाईबाज’ भले ही एक गंभीर विषय है लेकिन, जितना गंभीर इसका विषय है उतना ही इसमें राजपाल यादव, जानी लिवर, उपासना सिंह की उपस्थित के चलते मनोरंजन भी देखने को मिलने वाला है। यह फिल्म स्वच्छ भारत अभियान के साथ-साथ एक समाज विशेष के विषय पर कुछ नया संदेश देने वाली है।

About The Author

admin

See author's posts

2,886

Related

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड के ‘‘कुमाऊँ’’ क्षेत्र की पौराणिकता और सनातन में महत्व | History of Kumaon & Uttarakhand
Next: समाज सेवा को प्रामाणिकता की कसौटी पर कसना समय की मांग | Social service

Related Stories

ruchika trailar
  • फिल्म जगत
  • विशेष

‘Radhika unsafe in home’ वेब सीरीज ट्रेलर दिल्ली में लांच

admin 20 June 2024
JE JATT VIGARH GYA
  • फिल्म जगत
  • विशेष

Filme JE JATT VIGARH GYA: फिल्म ‘जे जट्ट बिगड़ गया’ ने दिल्ली में किया प्रमोशन

admin 9 May 2024
film madgaon express
  • फिल्म जगत

Madgaon Express : नोरा फतेही फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ में मजेदार भूमिका

admin 8 March 2024

Trending News

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास Natural Calamities 1

वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास

28 May 2025
मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है? 2

मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?

27 May 2025
आसान है इस षडयंत्र को समझना Teasing to Girl 3

आसान है इस षडयंत्र को समझना

27 May 2025
नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह Nave Word Medal 4

नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह

26 May 2025
युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है? war-and-environment-in-hindi 5

युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

23 May 2025

Total Visitor

078403
Total views : 143099

Recent Posts

  • वैश्विक स्तर पर आपातकाल जैसे हालातों का आभास
  • मुर्गा लड़ाई यानी टीवी डिबेट को कौन देखता है?
  • आसान है इस षडयंत्र को समझना
  • नार्वे वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत कर दिल्ली आने पर तनिष्क गर्ग का भव्य स्वागत समारोह
  • युद्धो और युद्धाभ्यासों से पर्यावरण को कितना खतरा है?

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

Copyright ©  2019 dharmwani. All rights reserved