Skip to content
2 May 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

दुनियाभर में एक मात्र स्वयंभू शनि प्रतिमा | Shani Temple in Indore

admin 13 January 2022
Shani Temple in Indore
Spread the love

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित भगवान शनि देव का एक ऐसा मंदिर (Shani Temple in Indore) है जो दुनियाभर में सबसे अनोखा और सबसे खास माना जाता है। इस मंदिर में स्थापित शनि महाराज की प्रतिमा एक स्वयंभू प्रतिमा है और इस स्वयंभू शनिदेव की प्रतिमा दुनिया में और कहीं भी नहीं है। और जिस स्थान से भगवान शनि देव चमत्कारिक रूप में प्रकट हुए थे उस स्थान पर प्रमाण के तौर पर आज भी एक कुआं बना हुआ है। इस मूर्ति की स्थापना यहां करीब 300 साल हुई थी।

इस प्रतिमा का अभिषेक सरसों के तेल से नहीं होता, बल्कि यहां हर दिन प्रातः काल दूध और जल से शनि महाराज (Shani Temple in Indore) का अभिषेक किया जाता है, इसके अलावा इस प्रतिमा का सिंदूर से भी श्रृंगार किया जाता है। उसके बाद भगवान शनि देव की प्रतिमा को 16 श्रृंगार से सजाया जाता है और फिर पूरे विधि-विधान के साथ आरती की जाती है।

इस मंदिर में स्थापित भगवान शनि देव की प्रतिमा (Shani Temple in Indore) के बारे में मंदिर के पूजारी और स्थानीय लोग बताते हैं कि आज जिस स्थान पर यह मंदिर है ठीक उसी स्थान के सामने लगभग 300 वर्ष पहले करीब 15 से 20 फिट ऊंचा एक टीला हुआ करता था, जिस पर पंडित गोपालदास तिवारी नाम के एक गरीब पंडित जी रहा करते थे।

पंडित गोपालदास तिवारी की दोनों आंखों की रोशनी नहीं थी इसलिए वे सदैव दूसरों पर ही आश्रित रहते थे। इसलिए स्थानीय लोगों ने उनको इस स्थान पर एक कुटिया बना कर दे दी और समय-समय पर उनकी सेवा भी करते रहते थे।

दरअसल, यहां हम जिस चमत्कार की बात कर कर रहे हैं उसके मुताबिक, आज से लगभग 300 वर्ष पहले, जब पंडित गोपालदास तिवारी इस स्थान पर रहा करते थे, तब एक रात भगवान शनिदेव ने उनके सपने में आकर दर्शन दिया और कहा कि- ‘‘मेरी एक प्रतिमा इसी टीले के नीचे दबी हुई है। तुम इस टीले की खुदाई करके उस प्रतिमा को बाहर निकाल दो और पास ही में स्थापित करवा दो।’’

लेकिन, जब पंडित गोपालदास ने उनसे कहा कि- ‘‘मैं तो दृष्टिहीन हूं, इसलिए इस काम को करने में असमर्थ हूं।’’ इसके बाद शनिदेव ने पंडित गोपालदास तिवारी से कहा कि- ‘‘कल सूर्य उदय के साथ ही तुम्हारी दृष्टि भी एक साधारण व्यक्ति की तरह ही हो जायेगी और तुम भी देख सकोगे।‘‘

और अगली सुबह जब सूर्य उदय हुआ तो पंडित गोपालदास तिवारी की आंखें भी उस रौशनी के साथ ही रोशन हो उठीं और वे भी आम लोगों की भांति सब कुछ देख सकते थे। उन्होंने आसपास के लोगों को उस चमत्कारी सपने के बारे में बताया और यह भी बताया कि भगवान शनि देव दे मुझे आदेश दिया है कि उनकी प्रतिमा को इस टीले से बाहर निकाल कर पास में स्थापित करवा दिया जाय। वहां उपस्थित लोगों को विश्वास हो गया कि कल शाम तक तो पंडित गोपालदास तिवारी जी की आंखों की रोशनी नहीं थी लेकिन अब वे सब कुछ देख पा रहे हैं, इसका मतलब उनका सपना सच है।

Shani Temple in Indore : सबसे अलग है इस मंदिर में विराजमान शनिदेव की प्रतिमा

बस फिर क्या? सपने में बताये गये उस टीले का वीधि-विधान से पूजा-पाठ किया गया और उसके बाद पंडित गोपालदास तिवारी जी ने उस स्थान की खुदाई के लिए पहली चोट मार दी। इसके बाद तो स्थानी लोगों ने उस स्थान पर खुदाई शुरू कर दी।

देखते ही देखते वहां एक कुआं बन गया और फिर सपने के सच होने का समय भी आ ही गया, और उस स्थान की खुदाई करने वाले लोग भगवान शनिदेव की उस दिव्य प्रतिमा (Shani Temple in Indore) तक भी पहुंच ही गये। भगवान शनिदेव की उस प्रतिमा को बाहर निकालते ही वहां एक उत्सव का माहौल बन गया। देखते ही देखते वहां उस चमत्कारी प्रतिमा के दर्शन करने के लिए आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इसके बाद उसी स्थान के पास में भगवान शनिदेव की इस चमत्कारी प्रतिमा की स्थापना भी करवा दी गई और वहां एक मंदिर भी बनवा दिया गया। तब से लेकर आज तक भगवान शनिदेव की उसी प्रतिमा की पूजा होती आ रही है और यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया है।

भगवान शनिदेव (Shani Temple in Indore) की यह प्रतिमा जिस स्थान से खुदाई करके निकाली गई थी बाद में उस स्थान पर एक गहरा कुआं बना दिया गया। और क्योंकि यहां आने वाले श्रद्धालु उस कुएं का भी पूजन और दर्शन करते हैं इसलिए सुरक्षा करणों से वर्तमान में उस कुएं को लोहे की जाली से ढंग दिया गया है।

वर्तमान में अगर हम इंदौर के इस शनि देव मंदिर की प्रसिद्धी की बात करें तो यह मंदिर न सिर्फ इंदौर शहर के लिए बल्कि संपूर्ण देश के उन 6 प्रमुख शनि मंदिरों में या शनि धामों में दूसरे स्थान पर माना जाता है।

भगवान शनिदेव का यह मंदिर (Shani Temple in Indore) इंदौर के बस अड्डे से करीब 4 किमी, और रेलवे स्टेशन से मात्र ढेड़ किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है। जबकि इंदौर के देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट से इसकी दूरी करीब 9 किमी की है।

– प्रीति दिनेश, इंदौर

About The Author

admin

See author's posts

Post navigation

Previous: Shani Temple in Indore : सबसे अलग है इस मंदिर में विराजमान शनिदेव की प्रतिमा
Next: Coronavirus : जानिए क्यों सूर्य ग्रहण की याद दिलाता है ‘कोरोना’ वायरस

Related Stories

Men was not monkey
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

admin 1 May 2026
Noida Protest Illegal Detention
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

admin 29 April 2026
bharat barand
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

admin 1 April 2026

Trending News

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys! Men was not monkey 1
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!

1 May 2026
नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा Noida Protest Illegal Detention 2
  • देश
  • विशेष

नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा

29 April 2026
‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 3
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 4
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026

Tags

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा सिटीजन फोरम भाजपा सरकार योगी सरकार सीएम योगी
  • Men was not monkeyसुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • Noida Protest Illegal Detentionनोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • bharat barand‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

Recent Posts

  • सुनो बन्दर की औलादों | Listen up, Hindus are not the offspring of monkeys!
  • नोएडा सिटीजन फोरम ने प्रशासन को घेरा
  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभी उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.