Skip to content
13 April 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • धर्मस्थल
  • श्रद्धा-भक्ति

Shani Temple in Indore : सबसे अलग है इस मंदिर में विराजमान शनिदेव की प्रतिमा

admin 13 January 2022
Shani Mandir in Indore_8
Spread the love

दुनियाभर में भगवान शनिदेव की मात्र एक ही ऐसी प्रतिमा है जो स्वयंभू मानी जाती है, जबकि इसके अलावा और कहीं भी ऐसी प्रतिमा नहीं है। भगवान शनिदेव, यहां आज से करीब 300 साल पहले एक चमत्कारिक रूप में प्रकट हुए थे। उस देवीय चमत्कार के प्रमाण के तौर पर आज उस स्थान पर जहां से यह प्रतिमा प्रकट हुई थी वहां एक कुआं बना हुआ है। जी हां हम बात कर रहे हैं इंदौर के उसी प्रसिद्ध शनि धाम मंदिर के बारे में जो जूना इंदौर यानी पुराने इंदौर शहर के मध्य में स्थित भगवान शनिदेव (Shani Temple in Indore) का एक बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है।

जूना इंदौर यानी पुराने इंदौर शहर में स्थित भगवान शनिदेव का यह मंदिर (Shani Temple in Indore) जितना पावन है उतना ही दुनियाभर में सबसे अनोखा भी माना जाता है। अनोखा इसलिए क्योंकि यहां भगवान शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों के तेल से नहीं बल्कि प्रतिदिन प्रातः काल दूध और जल से अभिषेक किया जाता है, इसके अलाव सिंदूर से भी श्रृंगार किया जाता है। उसके बाद भगवान शनिदेव की प्रतिमा को 16 श्रृंगार से सजाया जाता है और फिर पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शनिदेव की आरती की जाती है। इसीलिए कहा जाता है कि इस मंदिर में विराजमान भगवान शनिदेव का स्वरूप बाकी के सभी मंदिरों से एकदम अलग है।

इंदौर में स्थित इस शनि मंदिर (Shani Temple in Indore) में विराजित शनि महाराज शाही अंदाज में, 16 श्रृंगार के साथ पूरे ठाठ-बाट से विराजमान हैं। शनि महाराज का यह एकमात्र ऐसा मंदिर है जिसमें उनकी स्वयंभू प्रतिमा है, यानी भगान शनिदेव जी यहां स्वयं पधारे थे।

इसके अलावा भगवान शनिदेव (Shani Temple in Indore) की इस प्रतिमा की एक सबसे बड़ी विशेषता यह है कि 16 श्रृंगार से सजने के बाद तो मानो यहां के शनि महाराज क्रोध और प्रकोप के देवता नहीं बल्कि खुशियों से झोली भर देने वाले कृपालु शनिदेव बन जाते हैं।

देश और दुनियाभर में प्रसिद्ध भगवान शनिदेव का यह मंदिर आज भी किसी संस्था या फिर किसी ट्रस्ट द्वारा नहीं बल्कि पंडित गोपालदास तिवारी जी के वंशजों के द्वारा स्वनिर्मित और स्व संचालित है, और ये वही पंडित गोपालदास तिवारी थे जिनके सपने में आकर भगवान शनिदेव ने उनकी प्रतिमा को बाहर निकलवा कर यहां स्थापित करने की आज्ञा दी थी।

यहां हम यह भी बता दें कि भगववान शनिदेव (Shani Temple in Indore) की यह प्रतिमा और उनका यह मंदिर देश के 6 प्रमुख और प्रसिद्ध शनि मंदिरों में या शनि धामों में से एक है, इसलिए उनके दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या यहां आम दिनों में भी हजारों में होती है। जबकि, प्रत्येक शनिवार को यहां दर्शन और पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों में इंदौर के अलावा दूरदराज से भी हजारों भक्तगण आते हैं और भगवान शनि का विशेष अनुष्ठान करवाते हैं।

मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान शनिदेव के दर्शनों से ‘ढैय्या’ और ‘साढ़ेसाती’ से पीड़ित लोगों को फायदा होता है और उनके जीवन की सारी समस्याएं भी धीरे-धीरे अपने आप ही दूर होती जाती हैं।

Omkareshwar : ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर संरचना का संपूर्ण इतिहास

देवी अहिल्याबाई की नगरी कहे जाने वाले इंदौर शहर में स्थित भगवान शनिदेव का यह चमत्कारिक मंदिर जूनी इंदौर यानी ओल्ड इंदौर शहर में स्थित है। वर्तमान में यह मंदिर कोई बहुत बड़े आकार वाला तो नहीं है लेकिन, देवी अहिल्याबाई के शासनकाल में बना यह मंदिर मराठा शैली का एक आकर्षक नक्काशीदार लेकिन, आकार में छोटा है।

Shani Temple in Indore : दुनियाभर में एक मात्र स्वयंभू शनि प्रतिमा

यह मंदिर देश भर में भगवान शनिदेव के ऐसे कुल 6 प्रसिद्ध शनि (Shani Temple in Indore) धामों यानी मंदिरों में से एक है जो पूर्ण रूप से सिद्ध, प्रसिद्ध और चमत्कारिक माने जाते हैं। इन 6 मंदिरों में सबसे पहला नाम आता है महाराष्ट्र में स्थित शनि शिंगणापुर के शनि धाम मंदिर का। इसके बाद दूसरे सबसे प्रसिद्ध और चमत्कारी शनि धाम मंदिरों में इंदौर के इसी मंदिर का नाम आता है।

यहां हर वर्ष शनि जयंती के अवसर पर एक भव्य उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए भारत के कई प्रसिद्ध संगीतकार और गायक अपने सुर और संगीत की प्रस्तुति द्वारा शनिदेव के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हैं। शनि जयंती के अवसर पर यहां हर वर्ष शहर से ही नहीं बल्कि दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और यहां आयोजित होने वाले भव्य उत्सव के आयोजन का आनंद लेते हैं।

जबकि, शनिदेव (Shani Temple in Indore) के अन्य चार प्रसिद्ध मंदिरों में मध्य प्रदेश में ग्वालियर शहर के नजदीकी गांव एंती में स्थित शनिचरा मंदिर, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में स्थित शनि धाम मंदिर, दिल्ली के महरौली क्षेत्र में स्थित शनि तीर्थ क्षेत्र और तमिलनाडु के तिरुनल्लर में स्थित नवग्रह मंदिरों में से एक शनि मंदिर का नाम आता है।

अगर आप का आना-जाना इंदौर से होता है तो आप भी यहां आटो रिक्श की सवारी करके बहुत आसानी से दर्शन करने जा सकते हैं क्योंकि, भगवान शनिदेव (Shani Temple in Indore) का यह मंदिर इंदौर के रेलवे स्टेशन से मात्र ढेड़ किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है। जबकि इंदौर के बस अड्डे से इसकी दूरी करीब 4 किमी और एयरपोर्ट से इसकी दूरी करीब 9 किमी की है।

– प्रीति दिनेश, इंदौर

About The Author

admin

See author's posts

1,757

Post navigation

Previous: Real History of Qutub Minar : कुतुब परिसर में बिखरे पड़े हैं हिंदू मंदिरों के अवशेष
Next: दुनियाभर में एक मात्र स्वयंभू शनि प्रतिमा | Shani Temple in Indore

Related Stories

Bhavishya Malika
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

admin 31 March 2026
Relationship between the Ramayana and the Vedas
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

admin 27 March 2026
Happy Sanatani New Year on 19th March 2026
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति
  • हिन्दू राष्ट्र

‘रौद्र संवत्सर’ पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का संदेश

admin 19 March 2026

Trending News

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 1
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 2
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 3
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026
रामायण और वेदों का संबंध Relationship between the Ramayana and the Vedas 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

27 March 2026

Total Visitor

096609
Total views : 177357

Recent Posts

  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”
  • रामायण और वेदों का संबंध

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.